न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बनाये केसर और दूध का फेसपैक, पाये ये 5 लाभ

केसर कुदरत की सबसे सुंदर और उपयोगी देन है केसर और दूध का फेसपैक पाये ये 5 लाभ

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 04 Jul 2017 3:48:09

बनाये केसर और दूध का फेसपैक, पाये ये 5 लाभ

केसर कुदरत की सबसे सुंदर और उपयोगी देन है। इसका इस्तेमाल हर तरह के छोटे-बड़े रोगों में किया जाता है। यह एक संजीवनी बूटी की तरह है, जो चोट लगने पर, त्वचा के झुलस जाने पर, सरदर्द और सर्दी में काम आता है। इसके अलावा केसर का उपयोग यूनानी और आयुर्वेदिक दवाईयों में इसका बहुतायत में इस्तेमाल किया जाता है। वैसे केसर को जिस चीज के लिए सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है, वह चेहरे की सुंदरता है।

चेहरे की सुंदरता के लिए केसर सबसे फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि इसके सेवन या प्रयोग से स्किन में ग्लो आता है।

आइए जानते हैं कि केसर और दूध के फेसपैक के क्या हैं फायदे लेकिन उससे पहले हम ये जान ले की इस फेसपैक को कैसे बनाये। फेसपैक बनाने के लिए सबसे पहले केसर और दूध की व्यवस्था कीजिए। इसके बाद दो चम्मच दूध में एक चम्मच केसर मिलाकर फेसपैक बना लें। इसके बाद तैयार किए हुए फेसपैक को चेहरे और गर्दन पर लगाएं। फिर पैक को सूखने दें, उसके बाद उसे हल्का गरम पानी से धो लें।

beauty tips,beauty tips in hindi,benefits of using saffron with milk,saffron remove tanning

केसर और दूध के फेसपैक के फायदे

घटाए बढ़ती उम्र

जब बॉडी में कोलाजिन का प्रोडक्शन धीमा पड़ने लगता है, तब हमारे शरीर में रूखापन आ जाता है लेकिन केसर और दूध के फेसपैक के नियमित इस्तेमाल से कोलाजिन का प्रोडक्शन बढ़ता है जिससे त्वचा जवान और खूबसूरत नजर आती है। इसका लगातार प्रयोग करने से बढ़ती उम्र के लक्षण कम दिखाई देते हैं।

टैनिंग को करे दूर

टैनिंग त्वचा की एक सामान्य समस्या है। यह तब होती है जब आप गर्मियों में बाहर धूप में निकलते हैं। आप बाहर अच्छी सनस्क्रीन लगाकर भी निकलें, इसके बावजूद टैनिंग हो ही जाती है। ऐसे में केसर और दूध का फेसपैक आपके लिए फायदेमंद होगा। इससे टैनिंग की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।

beauty tips,beauty tips in hindi,benefits of using saffron with milk,saffron remove tanning

ड्राई स्किन के लिए लाभकारी

यदि आपकी स्किन ड्राई या शुष्क रहती है तो आपको केसर और दूध का सेवन करना चाहिए। इससे न केवल आपकी रंगत निखरेगी बल्कि मॉइश्चर आपस आ जाएगी और ड्राईनेस कम हो जाएगा।

आती है त्वचा में कसावट

केसर में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाया जाता है जो मुंहासों को ठीक करने और उन्हें बढ़ने से रोकता है। इसलिए जब आप केसर और दूध का फेसपैक लगाते हैं तो आपकी त्वचा में कसावट आती है।

झांइयों को करे दूर

केसर और दूध का मिश्रण झांइयों को दूर करने का काम करता है। इसलिए यदि आपके चेहरे पर झांइयां हैं तो इस फेसपैक को लगाना न भूलें। दूध और केसर का फेसपैक लगाने से त्वचा में लचीलापन आता है और आपको जवां भी रखता है। इसका नियमित इस्तेमाल से चेहरे के मुंहासे को कम किया जा सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

कृति सैनन के कपड़ों पर कंगना की टिप्पणी का किरन रीजीजू ने किया बचाव, बोले- असहमति भी अभिव्यक्ति की आजादी
कृति सैनन के कपड़ों पर कंगना की टिप्पणी का किरन रीजीजू ने किया बचाव, बोले- असहमति भी अभिव्यक्ति की आजादी
बंगाल SIR पर बवाल: 91% नाम फिर जुड़े, कांग्रेस ने उठाए वोट कटने पर सवाल
बंगाल SIR पर बवाल: 91% नाम फिर जुड़े, कांग्रेस ने उठाए वोट कटने पर सवाल
खेलो इंडिया संवाद में PM मोदी का युवाओं को संदेश, बोले- मन में नए आइडिया आने चाहिए
खेलो इंडिया संवाद में PM मोदी का युवाओं को संदेश, बोले- मन में नए आइडिया आने चाहिए
आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, बस की टक्कर से ऑटो सवार 7 लोगों की मौत
आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, बस की टक्कर से ऑटो सवार 7 लोगों की मौत
बॉक्स ऑफिस पर ‘टॉक्सिक’ की तबाही,  ‘Animal’ और ‘Dhurandhar’ रह गईं पीछे, पहला सप्ताहांत 400 करोड़ के पार!
बॉक्स ऑफिस पर ‘टॉक्सिक’ की तबाही, ‘Animal’ और ‘Dhurandhar’ रह गईं पीछे, पहला सप्ताहांत 400 करोड़ के पार!
नेपाल की त्रासदी में भारत बना सहारा, PM मोदी की मदद पर भावुक हुए बालेन शाह
नेपाल की त्रासदी में भारत बना सहारा, PM मोदी की मदद पर भावुक हुए बालेन शाह
‘टॉक्सिक’ की धुआंधार ओपनिंग का असर, ‘आवारापन 2’ की कमाई में 76% गिरावट; जानें बाकी फिल्मों का हाल
‘टॉक्सिक’ की धुआंधार ओपनिंग का असर, ‘आवारापन 2’ की कमाई में 76% गिरावट; जानें बाकी फिल्मों का हाल
'स्कूल ठीक करो' अभियान पर FIR के बाद अभिजीत दीपके का बयान, बोले- मैं अमेरिका से जेल जाने के लिए...
'स्कूल ठीक करो' अभियान पर FIR के बाद अभिजीत दीपके का बयान, बोले- मैं अमेरिका से जेल जाने के लिए...
मल्लिका ने पूछा ‘सबसे फिट कौन?’, तेजप्रताप यादव ने लिया इस बॉलीवुड एक्ट्रेस का नाम
मल्लिका ने पूछा ‘सबसे फिट कौन?’, तेजप्रताप यादव ने लिया इस बॉलीवुड एक्ट्रेस का नाम
'आवारापन 2' ने पार किया 200 करोड़ का आंकड़ा, सक्सेस पार्टी में दिशा पटानी ने 'शीला की जवानी' पर लगाए ठुमके
'आवारापन 2' ने पार किया 200 करोड़ का आंकड़ा, सक्सेस पार्टी में दिशा पटानी ने 'शीला की जवानी' पर लगाए ठुमके
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
पराठे बनाते समय किचन में भर जाता है धुआं? इन 5 गलतियों से बचें
पराठे बनाते समय किचन में भर जाता है धुआं? इन 5 गलतियों से बचें