न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गर्मियों में इन 5 हेयर मास्क से बालो को बनाये चमकदार

आप घर पर ही आसानी से कुछ हेयर मास्क बना सकती हैं और इनके इस्तेमाल से गर्मियों के मौसम में भी आपके बाल बिल्कुल स्वस्थ और चमकदार बने रहेंगे।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 02 Jul 2020 4:24:33

गर्मियों में  इन 5 हेयर मास्क से बालो को बनाये चमकदार

गर्मी के मौसम में पसीने के कारण बाल बहुत जल्दी चिपचिपे हो जाते हैं और बालों से बदबू भी आने लगती है। ऐसे में बालों की नियमित सफाई तो ज़रूरी है ही साथ ही इन्हें सही पोषण देने के लिए हेयर मास्क लगाना भी ज़रूरी है। आप घर पर ही आसानी से कुछ हेयर मास्क बना सकती हैं और इनके इस्तेमाल से गर्मियों के मौसम में भी आपके बाल बिल्कुल स्वस्थ और चमकदार बने रहेंगे।

hair mask,home made hair mask,hair masks in summers,diy hair masks,beauty tips,beauty hacks

पुदीना हेयर मास्क

पुदीना मुंह की दुर्गंध दूर करने में मदद करता है। इसी तरह पुदीने के इस्तेमाल से आप बालों से आ रही बदबू से भी छुटकारा पा सकती हैं। एंटी ऑक्सीडेंट्स से भरपूर पुदीने में मिन्थॉल होता है जो दुर्गंध दूर करने में मदद करता है। पुदीने का हेयर मास्क बनाने के लिए 100 ग्राम पुदीने में 4-5 कपूर की गोली, एक चम्मच नींबू का रस और थोड़ा सा पानी डालकर मिक्सर में पीस लें। ध्यान रहे पानी ज़्यादा न डालें, वरना पैक लगाने में दिक्कत होगी। तैयार हेयर मास्क को बालों पर लगाकर कुछ देर के लिए रखें फिर पानी और शैंपू से धो लें। आपको ताजगी का एहसास होगा।
दही और अंडा मास्क

अंडा बेहतरीन कंडिशनर का काम करता है और बालों को मजबूत भी बनाता है। दही भी बालों की नमी बनाए रखने में मदद करता है। इस मास्क को बनाने के लिए एक अंडे को तोड़कर अच्छी तरह फेंटे, जब इसमें झाग बन जाए तो अंडे में 6 चम्मच दही और 2 चम्मच शहद डालकर मिलाएं। तैयार मास्क को बालों पर लगाकर 20-25 मिनट रहने दें। फिर पानी और शैंपू से धो लें, बाल मुलायम और चमकदार बनेंगे।

hair mask,home made hair mask,hair masks in summers,diy hair masks,beauty tips,beauty hacks

चावल के पानी का मास्क

पुराने जमाने में महिलाओं चावल के पानी से बालों को धोती थी, क्योंकि इसमें कई पोषक तत्व होते हैं जो बालों को पोषण देते हैं। आप चाहें तो चावल के पानी या मांड से भी बाल धो सकती हैं, इससे बालों की गंदगी पूरी तरह निकल जाती है। या फिर चावल के पानी में पिसा हुआ आंवला, शिकाकाई या संतरे के छिलके का पावउडर मिलाकर मास्क तैयार करें और इसे बालों में लगाएं। चावल का पानी बेहतरीन कंडिशनर भी माना जाता है।

दूध और केले का मास्‍क

प्रोटीन से भरपूर दूध बालों को घना और मुलायम बनाने में मदद करता है। दूध का मास्क बनाने के लिए एक कप दूध में कुछ बूंद ऑलिव ऑयल और थोड़ा सा शहद की मिलाएं। इसमें एक पके केले को अच्छी तरह मसलकर मिक्स करें। तैयार मास्क को बालों में लगाकर कुछ देर के लिए रखें, फिर शैंपू से बाल धो लें।

अंडा और बियर मास्क

इस बनाने के लिए एक अंडे की ज़र्दी, एक चम्मच बियर, एक चम्मच कैस्टर ऑयल और एक चम्मच शहद को अच्छी तरह मिक्स करके हेयर मास्क तैयार करें। इस मास्क को बालों की जड़ों से लेकर टिप तक लगाएं। फिर प्लास्टिक के शावर कैप से ढंक लें या सिर पर तौलिया लपेट लें। आधे घंटे बाद बालों को ठंडे पानी और शैंपू से धो लें।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

नेपाल की बाढ़ में सुरक्षित बचा हरा घर, मालकिन लक्ष्मी पांडेय बोलीं- ‘हमारा दूसरा जन्म हुआ’
नेपाल की बाढ़ में सुरक्षित बचा हरा घर, मालकिन लक्ष्मी पांडेय बोलीं- ‘हमारा दूसरा जन्म हुआ’
टाइम्स स्क्वायर में महिला ने 2 लोगों पर चाकू से किया हमला, एक की मौत; पुलिस ने आरोपी को मारी गोली
टाइम्स स्क्वायर में महिला ने 2 लोगों पर चाकू से किया हमला, एक की मौत; पुलिस ने आरोपी को मारी गोली
‘बेदाग थे, बेदाग हैं, बेदाग रहेंगे’, चंपत राय को लेकर केशव मौर्य ने पहले ही सुना दिया फैसला
‘बेदाग थे, बेदाग हैं, बेदाग रहेंगे’, चंपत राय को लेकर केशव मौर्य ने पहले ही सुना दिया फैसला
CJP को मनाने में जुटी सरकार, सौरभ दास बोले- पुडुचेरी तक पहुंच गई कमिटी
CJP को मनाने में जुटी सरकार, सौरभ दास बोले- पुडुचेरी तक पहुंच गई कमिटी
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद ने पकड़ा तूल, कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान; धामी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद ने पकड़ा तूल, कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान; धामी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
PM मोदी की लोगों से खास अपील- जरूरत न हो तो सोना न खरीदें, विदेश में...
PM मोदी की लोगों से खास अपील- जरूरत न हो तो सोना न खरीदें, विदेश में...
‘पद्मावत’ के जौहर सीन पर फिर बोली स्वरा भास्कर, यूजर्स ने जमकर किया विरोध
‘पद्मावत’ के जौहर सीन पर फिर बोली स्वरा भास्कर, यूजर्स ने जमकर किया विरोध
'शादी एक बेकार कॉन्सेप्ट है', बादशाह का पुराना बयान फिर चर्चा में
'शादी एक बेकार कॉन्सेप्ट है', बादशाह का पुराना बयान फिर चर्चा में
दो सप्ताह फ्लॉप, चौथे में ब्लॉकबस्टर! ‘हनुमान अंश’ ने बदल दी बॉक्स ऑफिस की पूरी कहानी
दो सप्ताह फ्लॉप, चौथे में ब्लॉकबस्टर! ‘हनुमान अंश’ ने बदल दी बॉक्स ऑफिस की पूरी कहानी
‘टॉक्सिक’ की असफलता: कमजोर कथानक को ढक नहीं पाई सितारे की चमक, KGF की छाया से बाहर नहीं आए यश
‘टॉक्सिक’ की असफलता: कमजोर कथानक को ढक नहीं पाई सितारे की चमक, KGF की छाया से बाहर नहीं आए यश
'पति और बच्चों को बेरोजगार कहा', अर्चना पूरन सिंह के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में जाने पर भड़के सुनील पाल
'पति और बच्चों को बेरोजगार कहा', अर्चना पूरन सिंह के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में जाने पर भड़के सुनील पाल
कौन हैं शोभिनव सत्य? नीम करोली बाबा बनकर पहली ही फिल्म में जीता दर्शकों का दिल
कौन हैं शोभिनव सत्य? नीम करोली बाबा बनकर पहली ही फिल्म में जीता दर्शकों का दिल
हाथ में भाला, चेहरे पर खून और आंखों में गुस्सा… ‘मैसा’ में रश्मिका का नया अवतार देख फैंस के उड़े होश
हाथ में भाला, चेहरे पर खून और आंखों में गुस्सा… ‘मैसा’ में रश्मिका का नया अवतार देख फैंस के उड़े होश
सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! MP में ग्रुप-3 के 1700 पदों पर भर्ती, 12 सितंबर तक करें आवेदन
सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! MP में ग्रुप-3 के 1700 पदों पर भर्ती, 12 सितंबर तक करें आवेदन