न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दांपत्य जीवन में प्यार बनाए रखने के लिए आजमाए बेडरूम से जुड़े ये वास्तु टिप्स

आज हम आपके लिए बेडरूम से जुड़े वास्तु टिप्स की जानकारी लेकर आए है जिन्हें ध्यान में रखा जाए तो दांपत्य जीवन में प्यार को बढाया जा सकता हैं और रिश्तों में आई परेशानियों को दूर किया जा सकता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 06 May 2019 1:27:05

दांपत्य जीवन में प्यार बनाए रखने के लिए आजमाए बेडरूम से जुड़े ये वास्तु टिप्स

व्यक्ति अपने पूरे दिन की थकान के बाद बेडरूम में आराम करना पसंद करता हैं। लेकिन जरा सोचिए अगर बेडरूम ही उसके आराम में खलल डाले तो। जी हाँ, बेडरूम का अपना विशेष वास्तु होता है जिससे उसमें सकारात्मकता बनी रहती हैं और जीवन में खुशियों का संचार होता हैं। इसलिए आज हम आपके लिए बेडरूम से जुड़े वास्तु टिप्स की जानकारी लेकर आए है जिन्हें ध्यान में रखा जाए तो दांपत्य जीवन में प्यार को बढाया जा सकता हैं और रिश्तों में आई परेशानियों को दूर किया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं बेडरूम के इन वास्तु टिप्स के बारे में।

* बेडरूम में पलंग सदैव दक्षिण दिशा में रखना चाहिए तथा सोते समय सिर उत्तर दिशा की ओर होना चाहिए। यदि ऐसा नहीं कर सकते तो पश्चिम दिशा में पलंग रखा जा सकता है। इस स्थिति में सोते समय मुख पूर्व की ओर व सिरहाना पश्चिम की ओर रहना चाहिए।

* वास्तु शास्त्र के अनुसार पूर्व की ओर तथा दक्षिण की ओर मुख करके सोना सुखदायक होता है। उत्तर की ओर मुख करके नहीं सोना चाहिए। उत्तर की ओर मुख करके सोने से नींद नहीं आती है और आती है तो बुरे सपने आते हैं। घर का मुख्य बेडरूम सदैव नैऋत्य (पश्चिम-दक्षिण) कोण में बनाना चाहिए। मुख्य बेडरूम वह होता है, जिसमें गृहस्वामी सोता है।

astro tips,astro tips in hindi,vastu tips of bedroom,vastu for happy relationship

* बेडरूम सजाकर रखें, वहां कबाड़ न जमा होने दें। ध्यान रखें की वहां साइड टेबल पर कोई भी वस्तु धूल भरी, बेतरतीब और बिखरी हुई न हो। प्यार बढ़ाने के लिए सिरेमिक की बनी विंड चाइम्स का प्रयोग करें।

* बेडरूम में खिड़की अवश्य होना चाहिए। सुबह की किरणें बेडरूम में प्रवेश करने से स्वास्थ्य बेहतर रहता है। कभी भी मुख्य द्वार की ओर पैर करके न सोएं। पलंग के सम्मुख दर्पण नहीं होना चाहिए। ऐसा करने से आप सदैव व्याकुल व परेशान रहेंगे।

* पति-पत्नी के प्रतीक के रूप में बेडरूम में दो सुंदर सजावटी गमले रखें। इनसे आपका वैवाहिक जीवन सुखमय होगा और यदि आपकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है और इसी वजह से दांपत्य जीवन सुखमय नहीं है तो सुंदर से बाउल में पवित्र क्रिस्टल को चावल के दानों के साथ रखें।

* पति-पत्नी के बीच प्रेम बढ़ाने के लिए बेडरूम के दक्षिण-पश्चिम भाग में कांच या सिरेमिक पॉट में छोटे-छोटे पत्थर या क्रिस्टल्स डालकर लाल रंग की दो मोमबत्तियां जलाएं। इससे सकारात्मक ऊर्जा फैलेगी और आपकी जोड़ी सलामत रहेगी।

astro tips,astro tips in hindi,vastu tips of bedroom,vastu for happy relationship

* लव बर्ड, मैंडरेन डक जैसे पक्षी प्रेम के प्रतीक हैं, इनकी छोटी मूर्तियों का जोड़ा अपने बेडरूम में रखें। इनसे दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। बेडरूम में इस बात का विशेष ध्यान रखें कि वहां पानी की तस्वीर वाली पेंटिंग हर्गिज न लगाएं इसके स्थान पर रोमांटिक कलाकृति जैसे युगल पक्षी की तस्वीर लगा सकते हैं, ये तस्वीर आपकी लाइफ को रोमांस से भर देगी।

* बेडरूम में ड्रेसिंग टेबल कभी भी खिड़की के सामने न रखें क्योंकि खिड़की से आने वाला प्रकाश परावर्तित होने के कारण परेशानी उत्पन्न करेगा। पलंग के सामने खिड़की न होकर ठोस दीवार होना चाहिए। बेडरूम में फर्नीचर धनुषाकार, अर्ध चन्द्राकार या वृत्ताकार नहीं होने चाहिए, इससे घर के सदस्यों का स्वास्थ्य बिगड़ा रहेगा।

* पति-पत्नी के बीच रोमांस बना रहे, इसके लिए बेडरूम में दक्षिण-पश्चिम दिशा में दिल की आकृति का रोज क्वाट्र्ज रखें।

* आदर्शवादी चित्र आत्मबल को बढ़ाते हैं और दांपत्य जीवन भी आनन्दमय व विश्वस्त बना रहता है। इसलिए बेडरूम में राधाकृष्ण की तस्वीर लगाएं तो बेहतर रहेगा। बेडरूम में पलंग इस प्रकार रखें कि वह दरवाजे के पास न हो, ऐसा होने से मन में अशांति व व्याकुलता बनी रहेगी।

* शयनकक्ष में पलंग के दाईं ओर छोटी टेबल आवश्यक वस्तु रखने के लिए रख सकते हैं। शयनकक्ष में प्रकाश व्यवस्था ऐसी हो कि पलंग पर सीधा प्रकाश नहीं पड़े। प्रकाश सदैव पीछे या बांई ओर से आना चाहिए। पलंग के सामने की दीवार पर प्रेरक व रमणीय चित्र लगाने चाहिए।

* बेडरूम के दक्षिण-पश्चिम में क्रिस्टल ग्लास के बने झाडफ़ानूस का इस्तेमाल करना चाहिए। इसमें लाल बल्ब लगाएं। ये बहुत ही खास उपाय है। बेडरूम के दक्षिण-पश्चिम भाग में हमेशा पृथ्वी या अग्नि से जुड़े रंगों का ही प्रयोग करना बेहतर रहता है। पर्दे, कुशन, खिड़कियों आदि में इनका उपयोग ठीक रहता है। लाल रंग रोमांस को दर्शाता है। अगर इसका प्रयोग ज्यादा गहरा लगे तो गुलाबी रंग करवा लें।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका