न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इन उपायों की मदद से महिलाएं दूर कर सकती हैं घर की आर्थिक परेशानियां

आज इस कड़ी में हम आपको महिलाओं द्वारा किए जाने वाले उन उपायों से जुड़ी जानकारी देने जा रहे हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 25 Jun 2020 10:42:30

इन उपायों की मदद से महिलाएं दूर कर सकती हैं घर की आर्थिक परेशानियां

हर घर में कभीकभार ऐसी स्थिति आती ही हैं जब आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ा रहा हो। इस स्थिति से उभरने के लिए लोग बहुत मेहनत करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शास्त्रों में महिलाओं द्वारा किए गए कुछ उपाय ऐसे बताए गए हैं जिन्हें करने से घर की आर्थिक परेशानियां दूर हो सकती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको महिलाओं द्वारा किए जाने वाले उन उपायों से जुड़ी जानकारी देने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

vastu tips,vastu tips in hindi,money and prosperity,positivity in life

मुख्‍य द्वार का यह उपाय

वास्‍तुशास्‍त्र के अनुसार गृह के मुख्य द्वार को गृहमुख माना जाता है। यह परिवार व गृहस्वामी की शालीनता, समृद्धि व विद्वत्ता दर्शाता है। इसलिए मुख्य द्वार को हमेशा बाकी द्वारों की अपेक्षा बड़ा व सुसज्जित रखने की प्रथा रही है। इसल‍िए घर की महिलाओं को मुख्‍य द्वार पर कलश, नारियल व पुष्प, केले के पत्र या स्वास्तिक आदि से अथवा उनके चित्रों से सुसज्जित करना चाहिए। ऐसा करने से घर में धन-समृद्धि का वास होता है।

रोज करें ये उपाय

वास्‍तुशास्‍त्र के अनुसार मुख्य द्वार हमेशा चार भुजाओं की चौखट वाला होना चाहिए। ज‍िसे क‍ि दहलीज भी कहते हैं। इससे निवास में गंदगी भी कम आती है तथा नकारात्मक ऊर्जाएं प्रवेश नहीं कर पातीं। इसलिए घर की महिलाओं को रोज सवेरे उठते ही मुख्य द्वार खोलते ही दहलीज पर जल छिड़कना चाहिए। ताकि रात में वहां एकत्रित दूषित ऊर्जाएं घुलकर बह जाएं और घर के अंदर प्रवेश न कर पाएं। ऐसा न‍ियम‍ित करने से सकारात्‍मक ऊर्जा का संचार होता है और धन-समृद्धि में वृद्धि होती है।

vastu tips,vastu tips in hindi,money and prosperity,positivity in life

मुख्‍य द्वार पर रंगोली

वास्‍तुशास्‍त्र के अनुसार गृहिणी को चाहिए कि वह प्रातः सर्वप्रथम घर की साफ-सफाई करें या कराएं। इसके बाद स्वयं नहा-धोकर मुख्य प्रवेश द्वार के बाहर एकदम सामने स्थल पर सामर्थ्‍य के अनुसार रंगोली बनाए। यह भी नकारात्मक ऊर्जाओं को रोकती है। मुख्य प्रवेश द्वार के ऊपर केसरिया, हरे व पीले रंग का कलर करवाना चाहिए। इससे धन-समृद्धि में वृद्धि होती है।

पाकशाला का नियम

वास्‍तुशास्‍त्र के अनुसार खाना बनाना शुरू करने से पहले पाकशाला का साफ होना अति आवश्यक है। घर की महिलाएं को चाहिए कि मां अन्‍नपूर्णा को याद करके ईश्वर को याद करें और कहे कि मेरे हाथ से बना खाना स्वादिष्ट तथा सभी के लिए स्वास्थ्यवर्द्धक हो। ताकि सभी अच्‍छे से अपने कार्यक्षेत्र में अच्‍छा परफॉर्म करें। ऐसा करने से धन-समृद्धि में वृद्धि होती है। इसके अलावा पहली रोटी गाय, दूसरी पक्षियों और तीसरी कुत्ते के निमित्त बनाएं। तदुपरांत पर‍िवार का भोजन आदि बनाएं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?