न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

देवशयनी एकादशी दिलाती है सभी कष्टों से छुटकारा, जानें इस दिन क्या करें और क्या नहीं

देवशयनी एकादशी का महत्व बहुत बड़ा होता हैं। इसी के साथ ही आज के दिन रखा गया व्रत व्यक्ति को सभी कष्टों से छुटकारा दिलाता हैं। 

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 12 Jul 2019 12:23:44

देवशयनी एकादशी दिलाती है सभी कष्टों से छुटकारा, जानें इस दिन क्या करें और क्या नहीं

आज देवशयनी एकादशी हैं और आज के दिन से ही सभी मांगलिक कार्य होना बंद हो जाते हैं। क्योंकि पौराणिक कथाओं के अनुसार आज के दिन भगवान विष्णु कार्तिक शुक्ल एकादशी तक शयन अवस्था में होते हैं। इस वजह से देवशयनी एकादशी का महत्व बहुत बड़ा होता हैं। इसी के साथ ही आज के दिन रखा गया व्रत व्यक्ति को सभी कष्टों से छुटकारा दिलाता हैं। इस व्रत का पूर्ण लाभ मिल सके इसके लिए हम आपको आज के दिन से जुड़े कामों की जानकारी देने जा रहे हैं कि आज क्या किया जाना चाहिए और क्या नहीं।

astro tips,astro tips in hindi,devshayni ekadashi,works do and dont on devshayni ekadashi,ekadashi tips,lord vishnu

देवशयनी एकादशी पर क्या करें

- देवशयनी एकादशी के दिन तुलसी के पत्तों से भगवान विष्णु की पूजा करें। लेकिन देवशयनी एकादशी के दिन तुलसी के पत्तों को न तोड़े । दशमी तिथि के दिन ही तुलसी के पत्ते तोड़ लें।
- देवशयनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु को दक्षिणावृर्ति शंख से स्नान अवश्य कराएं।
- देवशयनी एकादशी के दिन पीली चीजों का भगवान विष्णु को अवश्य भोग लगांए। पीली चीजें भगवान विष्णु को अत्याधिक प्रिय है।
- देवशयनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु के साथ मां लक्ष्मी की भी विधिवत पूजा करें। ऐसा करने से आपको सदैव धन लाभ होता रहेगा।
- देवशयनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु के ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नम: मंत्र का जाप करने से सभी इच्छाओं की पूर्ति होती है।
- देवशयनी एकादशी पर भगवान विष्णु को शयन अवश्य करना चाहिए। इसके बिना देवशयनी एकादशी की पूजा पूरी नहीं होती है।
- देवशयनी एकादशी के दिन पीपल के वृक्ष का पूजन अवश्य करें। इस दिन पीपल के पेड़ की जड़ में जल चढाना काफी शुभ माना जाता है।
- देवशयनी एकादशी के दिन एक दिन पहले से ही ब्रह्मचर्य का पालन करें।
- देवशयनी एकादशी के दिन अन्न का दान करना काफी शुभ माना जाता है। अन्न का दान करने आपके घर में कभी भी अन्न की कमीं नही होगी।
- देवशयनी एकादशी के दिन रात भर भगवान विष्णु का जागरण करें और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

astro tips,astro tips in hindi,devshayni ekadashi,works do and dont on devshayni ekadashi,ekadashi tips,lord vishnu

देवशयनी एकादशी पर क्या न करें

- देवशयनी एकादशी के दिन भूलकर भी दातुन से दांत साफ नहीं करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि एकादशी के दिन किसी भी पेड़ की टहनियों को तोड़ने से भगवान विष्णु नाराज हो जाते हैं।
- देवशयनी एकादशी का व्रत रखने वाले साधक को किसी पर भी क्रोध नहीं करना चाहिए।
- देवशयनी एकादशी का व्रत रखने वाले को क्रोध से बचना चाहिए और शांत चित से भगवान विष्णु की पूजा अर्चना करनी चाहिए।
- देवशयनी एकादशी से एक दिन पहले यानी दशमी तिथि से ही नमक का प्रयोग न करें। अगर आप दशमी तिथि को नमक का प्रयोग करते हैं तो आपको देवशयनी एकादशी व्रत के पूरे लाभ प्राप्त नहीं होंगे।
- देवशयनी एकादशी की पूजा में काले और नीले वस्त्रों का बिल्कुल भी प्रयोग न करें ।
- देवशयनी एकादशी के दिन घर में तामसिक चीजों का प्रयोग बिल्कुल भी न करें नहीं तो आपको भगवान विष्णु के क्रोध का सामना करना पड़ सकता है।
- देवशयनी एकादशी के दिन किसी को अपशब्द न कहें नहीं तो आपको व्रत के पूर्ण फल प्राप्त नहीं होंगे।
- देवशयनी एकादशी के दिन बिस्तरों का त्याग करना चाहिए । एकादशी के दिन ज़मीन पर ही सोएं। इससे व्रत करने वाले को पूरा लाभ मिलता है।
- देवशयनी एकादशी के दिन चावल का बिल्कुल भी प्रयोग न करें। चावल का प्रयोग एकादशी के दिन निषेध माना गया है।
- देवशयनी एकादशी के दिन तुलसी के पत्ते बिल्कुल भी न तोड़े। अगर आप तुलसी का प्रयोग करना चाहते हैं तो एक दिन पहले तुलसी के पत्ते तोड़ लें।
- देवशयनी एकादशी के दिन झूठ नहीं बोलना चाहिए। झूठ बोलने से देवशयनी एकादशी व्रत का पूरा फल प्राप्त नहीं होता।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका