न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मलमास में किए गए ये उपाय दिलाएंगे मनचाहा फल, जरूर आजमाकर देखें

आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें मलमास के दौरान करना बेहद शुभकारी माना गया हैं और ये कार्य भगवान् विष्णु को प्रसन्न कर उनका आशीर्वाद दिलाते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 24 Sep 2020 7:01:43

मलमास में किए गए ये उपाय दिलाएंगे मनचाहा फल, जरूर आजमाकर देखें

इस बार का मलमास आश्विन माह में लगा हैं। मलमास वैसे तो मांगलिक कार्यों के लिए अशुभ माना जाता हैं लेकिन धार्मिक कार्यों के लिए बेहद उचित हैं। मलमास भगवान विष्णु को अतिप्रिय हैं जिसके चलते इसे पुरुषोत्तम मास से भी जाना जाता हैं। इस मास में व्रत, धर्म-कर्म और दान-पुण्य का बड़ा महत्व माना गया हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें मलमास के दौरान करना बेहद शुभकारी माना गया हैं और ये कार्य भगवान् विष्णु को प्रसन्न कर उनका आशीर्वाद दिलाते हैं।

संकटों से निजात दिलाता है यह उपाय

मलमास के दौरान प्रतिदिन शाम के समय तुलसी के पौधे के सामने गाय के घी का दीपक जलाएं। इसके बाद ऊं वासुदेवाय नम: मंत्र बोलते हुए तुलसी की 11, 21 यथाशक्ति परिक्रमा करें। इस उपाय से घर में सुख-शांति बनी रहती है और किसी भी प्रकार का कोई संकट नहीं आता। साथ ही आर्थिक तंगी से भी राहत म‍िलती है।

astrology tips,astrology tips in hindi,malamas,malamas remedies,lord vishnu

धन लाभ कराता है यह उपाय

अगर आप आर्थिक समृद्धि चाहते हैं तो अधिक मास में न‍ियम‍ित रूप से विष्णु मंदिर जाएं और भगवान विष्णु को सफेद मिठाई या खीर का भोग लगाएं। लेक‍िन ध्‍यान रखें क‍ि उसमें तुलसी के पत्ते अवश्य डालें। ऐसा करने से भगवान विष्णु जल्दी ही प्रसन्न हो जाते हैं। साथ ही धन-वैभव का आर्शीवाद भी देते हैं।

पति की आयु वृद्धि के लिए उपाय

मान्‍यता है क‍ि मलमास यानी क‍ि पुरुषोत्तम मास में यद‍ि संभव हो तो ब्रह्म मुहूर्त में उठकर किसी पवित्र नदी में स्नान करना चाह‍िए। अन्‍यथा स्‍नान के जल में गंगा जल भी डालकर स्‍नान कर सकते हैं। इसके बाद विधिपूर्वक गायत्री मंत्र का जप करना चाहिए। कहते हैं क‍ि यद‍ि स्त्रियां इस न‍ियम का पालन कर लें तो उनके पत‍ि का स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा रहता है और उनकी उम्र भी लंबी होती है।

astrology tips,astrology tips in hindi,malamas,malamas remedies,lord vishnu

श्रीहर‍ि को प्र‍िय इस वस्‍तु का करें दान

श्रीहर‍ि को पीतांबरधारी भी कहते हैं। इसका अर्थ होता है पीले रंग के वस्त्र धारण करने वाला। मलमास के दौरान पीले रंग के कपड़े, पीले फल व पीला अनाज पहले भगवान विष्णु को अर्पण करें, इसके बाद ये सभी वस्तुएं जरूरतमंदों को दान कर दें। ऐसा करने से भगवान विष्णु की कृपा से जातक के जीवन में क‍िसी भी प्रकार की कमी नहीं होती।

नौकरी में द‍िक्‍कत हो तो जरूर करें ये उपाय

अगर आपकी नौकरी में द‍िक्‍कत है या फिर नौकरी म‍िलने में परेशान‍ियों का सामना करना पड़ रहा हो तो मलमास के दौरान सात कन्याओं को घर बुलाकर भोजन कराएं। भोजन में खीर का प्रसाद जरूर बनाएं। मान्‍यता है कि ऐसा करने से कुछ ही दिनों में जातक की मनोकामना पूरी हो जाती है।

मलमास में भूल से भी न करें ये काम

मलमास में भगवान व‍िष्‍णु को प्रसन्‍न करने के ल‍िए जहां तमाम यत्‍न क‍िए जाते हैं। वहीं कुछ ऐसे कार्य हैं ज‍िन्‍हें भूलकर भी नहीं करना चाहि। अन्‍यथा श्रीहर‍ि रूठ जाते हैं। यूं तो हमेशा ही झूठ और छल-कपट से दूर रहना चाहिए। लेक‍िन अध‍िक मास में इसका व‍िशेष ख्‍याल रखें। इसके अलावा लालच से बचें। अनुचित ढंग से धन प्राप्त करने का विचार तक नहीं करना चाहिए। वाणी में सत्यता और विनम्रता रहनी चाहिए। कठोर शब्द बोलने से बचें। ध्‍यान रखें क‍ि अगर आप मलमास के दौरान भगवान व‍िष्‍णु को प्रसन्‍न करने के उपाय नहीं कर पाते हैं तो इन वर्जित कार्यों को करने से जरूर बचें।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?