न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दरिद्रता का कारण बनते हैं शाम के समय किए गए ये काम

आज इस कड़ी में हम आपको उन कार्यों के बारे में बताने जा रहे हैं जो शाम के वक्त नहीं किए जाने चाहिए क्योंकि यह आपकी दरिद्रता का कारण बनते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 13 Jul 2020 10:47:00

दरिद्रता का कारण बनते हैं शाम के समय किए गए ये काम

अक्सर देखा जाता हैं कि कई लोगों के जीवन में अचानक ही धन सम्बन्धी समस्या आने लगती हैं और उन्हें अनायास ही नुकसान होने लगता हैं। व्यक्ति के जीवन में आई इस दरिद्रता के पीछे कई कारण हो सकते हैं। इन कारणों में से कुछ होते हैं शाम के वक्त किए गर वर्जित काम। आज इस कड़ी में हम आपको उन कार्यों के बारे में बताने जा रहे हैं जो शाम के वक्त नहीं किए जाने चाहिए क्योंकि यह आपकी दरिद्रता का कारण बनते हैं। तो आइये जानते हैं इन कामों के बारे में।

घर के दरवाजे

बुजुर्ग संध्या के समय घर का मुख्य द्वार खोलने के लिए कहते हैं। इसके पीछे मान्यता है कि यह समय लक्ष्मी आगमन का होता है, अगर घर के दरवाजे बंद रहते हैं तो वह चली जाती है। इससे घर में धन और वैभव की कमी आती है। इसलिए कहा जाता है कि शाम होते ही घर के दरवाजे खोल देने चाहिए।

astrology tips,astrology tips in hindi,poverty in life,poverty by evening work

तुलसी के पत्ते तोडना

शाम के समय बुजुर्ग तुलसी के पत्ते तोड़ने के लिए मना करते हैं। दरअसल शास्त्रों में भी शाम के समय तुलसी को छूना वर्जित बताया गया है क्योंकि इस समय तुलसी जी लीला करने जाती हैं, इस समय तुलसी के समय दीपक से आरती करनी चाहिए। तुलसी के पत्ते तोड़ने से घर में धन का संकट आ जाता है और घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास हो जाता है। इसलिए बुजुर्ग तुलसी के पत्ते शाम के समय तोड़ने के लिए मना करते हैं।

संध्याकाल में भोजन

बुजुर्ग कहते हैं कि संध्याकाल में कभी भी भोजन नहीं करना चाहिए क्योंकि इस समय भोजन करने से स्वास्थ्य खराब हो जाता है। शाम के समय भोजन करने से इसका सीधा प्रभाव मन एवं मस्तिष्क पर पड़ता है। साथ ही पाचन क्रिया पर इसका असर पड़ता है, जिससे कई रोग जन्म लेते हैं। शास्‍त्रों में भी इसको गलत माना गया है, ऐसा करने से धन का नाश होता है। अगर भूख लगी है तो आप फल ले सकते हैं।

astrology tips,astrology tips in hindi,poverty in life,poverty by evening work

धन का लेन-देन

शाम के समय बुजुर्ग धन के लेन-देन के लिए भी मना करते हैं क्योंकि ऐसा करने से घर की बरकत नहीं होती है। धन का लेन-देन हमेशा सुबह करना चाहिए, शाम के समय धन का लेन-देन करना अपशगुन माना गया है। मान्यता है कि शाम के समय धन किसी और को देने से देवी लक्ष्मी विदा हो जाती हैं। साथ ही कर्ज की समस्या बढ़ जाती है और पैसे का प्रवाह रूक जाता है।

शाम के समय सोना

बुजुर्ग शाम के समय सोने से मना करते हैं। कहा जाता है कि इस समय सोने से बीमारी और दरिद्रता घर में आती है। शाम के समय भगवान की आराधना और आरती आदि के लिए श्रेष्ठ माना गया है। इस समय सोने से भाग्य भी सो जाता है। चिकित्सकीय नजरों से देखें तो शाम के समय सोने से अनिद्रा के रोग होने की आशंका बनी रहती है। साथ ही शरीर को पर्याप्त ऊर्जा नहीं मिल पाती, जिससे कई तरह को रोग जन्म लेते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?