न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Lunar Eclipse 2020 : अशुभ परिणाम देते हैं चंद्रग्रहण के दौरान किए गए ये 7 काम

आज इस कड़ी में हम आपको उन काम के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें चंद्रग्रहण के दौरान नहीं किया जाना चाहिए अन्यथा गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 03 Jul 2020 11:26:38

Lunar Eclipse 2020 : अशुभ परिणाम देते हैं चंद्रग्रहण के दौरान किए गए ये 7 काम

आने वाली आषाढ़ मास की पूर्णिमा जो कि गुरु पूर्णिमा हैं के दिन साल 2020 का आखिरी चंद्रग्रहण लगने जा रहा हैं। यह चंद्रग्रहण 5 जुलाई को लगना हैं जो कि एक उपछाया हैं जिसके चलते इसमें सूतक काल का इतना महत्व नहीं रहता हैं। लेकिन ग्रहण के दौरान कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको उन काम के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें चंद्रग्रहण के दौरान नहीं किया जाना चाहिए अन्यथा गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में।

इनका अपमान ना करें

सूतक काल से ही ध्यान रखें कि किसी भी गरीब व असहाय व्यक्ति या फिर अपने मां-बाप का अपमान ना करें। संभव हो तो इनकी मदद करें और इसको अपनी आदत बना लें। शास्त्रों में बताया गया है कि गरीब व असहाय का अपमान करने पर शनिदेव की बुरी नजर उस पर पड़ती है।

astrology tips,astrology tips in hindi,lunar eclipse 2020,inauspicious work

मूर्ति को न करें स्पर्श

शास्त्रों के अनुसार, सूतक काल से लेकर ग्रहण खत्म होने तक किसी भी भगवान की मूर्ति को स्पर्श नहीं करना चाहिए। ग्रहण के दौरान भगवान का मन में ध्यान करना चाहिए। ध्यान रखें कि भगवान को भी ग्रहण के दर्शन ना हों। क्योंकि मंदिर के कपाट भी बंद हो जाते हैं।

बाहर खाने से बचें

सूतक काल से ग्रहण खत्म होने तक बाहर खाना-पीना नहीं चाहिए। साथ ही किसी अनजान व्यक्ति कोई भी आपको कुछ भी खाने को दे तो नहीं लेना चाहिए। ग्रहण के दौरान कई लोग टोना-टोटका करते हैं। अगर कोई भी चीज दे तो उसकी जानकारी अपने घर पर जरूर दें। साथ ही इस दिन मांस-मदिरा और शराब के सेवन से करना नहीं चाहिए।

इन जगहों पर न जाएं

ग्रहण के दौरान नकारात्मक शक्ति बहुत हावी रहती हैं, इस दौरान इनकी शक्तियां बढ़ जाती हैं। यह शक्तियां किसी को भी नुकसान पहुंचा सकती हैं। बेहतर होगा कि ग्रहण के दौरान किसी भी सुनसान या श्मशान जैसी जगहों से जाने से बचें। ग्रहण के दौरान घर पर ही पूजा करें।

astrology tips,astrology tips in hindi,lunar eclipse 2020,inauspicious work

न बनाएं शारीरिक संबंध

शास्त्रों के अनुसार, ग्रहण के दौरान स्त्री-पुरुष प्रसंग से बचना चाहिए। इस दौरान संबंध बनाना अशुभ और परलोक में कष्टकारी माना गया है। इस समय गर्भधारण से संतान पर बुरा प्रभाव पड़ता है, ऐसा शास्त्रों का मत है। इस समय शरीर, मन तथा बुद्धि में सामंजस्य बनाए रखना चाहिए।

शुभ कार्य न करें

सूतक काल से ही कोई भी शुभ कार्य करने से बचें, अन्यथा वह कार्य आपके लिए अशुभ बन सकते हैं। साथ ही इस दौरान बाल और नाखून काटने से भी बचें, वहीं सिलाई-कढ़ाई, भोजन पकाना और खाना आदि कार्य नहीं करने चाहिए। इससे घर में सुख-समृद्धि नहीं आती है।

वाद-विवाद से बचें

ग्रहण के दिन घर में या बाहर किसी भी तरह के वाद-विवाद से बचना चाहिए, इससे घर का माहौल भी खराब रहता है। साथ ही घर में अशांति रहने से पितृगण की कृपा नहीं मिलती है। ग्रहण के दिन पितृगणों का ध्‍यान करें और उनका नाम लेकर कुछ दान करें।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली में तड़के पुलिस की कार्रवाई, NSUI अध्यक्ष विनोद जाखड़ और उदय भानु चिब हिरासत में; CJP के तिरंगा मार्च से पहले सेंट्रल पार्क बंद
दिल्ली में तड़के पुलिस की कार्रवाई, NSUI अध्यक्ष विनोद जाखड़ और उदय भानु चिब हिरासत में; CJP के तिरंगा मार्च से पहले सेंट्रल पार्क बंद
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?