न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

घर के वास्तु दोष को दूर करेंगे ये 5 उपाय, जीवन में आएगी खुशहाली

आज हम आपके लिए कुछ ऐसे उपाय लेकर आए है जिनकी मदद से इन वास्तुदोषों से छुटकारा पाया जा सकता हैं और जीवन में खुशहाली लाई जा सकती हैं। 

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 22 May 2019 11:11:27

घर के वास्तु दोष को दूर करेंगे ये 5 उपाय, जीवन में आएगी खुशहाली

हर व्यक्ति चाहता है कि उसका जीवन सुखी व्यतीत हो और कभी भी कोई परेशानी ना आए। इसके लिए व्यक्ति सबसे पहले अपने घर में भगवान के मंदिर की स्थापना करता हैं, ताकि भगवान का आशीर्वाद प्राप्त होता रहे। लेकिन इसी के साथ ही घर का वातावरण अनुकूल बनाने और जीवन को सुखी बिताने के लिए वास्तु से जुड़ी बातों का ध्यान रखना पड़ता हैं। घर में उपस्थित वास्तुदोष जीवन में बड़ी समस्या का कारण बनते हैं। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे उपाय लेकर आए है जिनकी मदद से इन वास्तुदोषों से छुटकारा पाया जा सकता हैं और जीवन में खुशहाली लाई जा सकती हैं। तो आइये जानते है इन उपायों के बारे में।

खुशहाली लाएं

घर के आंगन में तुलसी का पौधा रखें जिसे नियमित रूप से पानी दें। धन-दौलत बढ़ाने के लिए आप अपने कंपाउंड में एक अनार का पेड़ भी लगा सकती हैं। घर की महिलाएं प्रतिदिन सुबह स्नान कर तांबे के लोटे में जल लेकर घर के मुख्य द्वार और उसके आस-पास उस पानी का छिड़काव करें, ऐसा करने से माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

नेगेटिविटी भगाएं

रोज़ाना सुबह पानी में सेंधा नमक मिलाकर पोंछा लगाएं और गंदे पानी को घर के बाहर फेंक दे। ऐसा करने से घर से बुरी शक्तियां दूर हो जाती हैं। इसके अलावा सुबह-शाम घी का दीपक जलाएं व ऊपरवाले का सुमिरन करें। कभी भी घर की सफाई रात में न करें। गणेश जी की तस्वीर को घर के मुख्य दरवाजे के ऊपर लगाएं।

astrology tips,astrology tips in hindi,vastu tips in hindi,remedies for architectural faults

कबाड़ को न दें जगह

जिन चीज़ों की ज़रूरत न हो, उन्हें घर में ना रखें और उसे घर से बाहर निकाल कर फेंक दे। कूड़ा-कबाड़ नेगेटिविटी का प्रतीक होता है, ऐसे में इसे घर में न पनपने दें। न केवल घर बल्कि घर के आस-पास की जगह भी साफ़ रखें। घर को ज़्यादा फर्नीचर से न भरें। कोशिश करें कि हर एक कमरा इस प्रकार सजा हुआ हो कि वह अंदर से खुला और विशाल लगे।

दरवाजे खिड़की को छोड़े फ्री

कभी भी दो दरवाजे के बीच में कोई लकड़ी का सामान खासकर फर्नीचर या अड़चन ना रखें। खिड़कियों पर भी कोई ऐसी चीज़ें न रखें जिससे रुकावट पैदा हो। घर में नेचुरल लाइट और हवा आसानी से आए, इसका पूरा इंतज़ाम करें।

वास्तु नियम का पालन करें

यदि आपको अपने घर निर्माण का सुनहरा अवसर मिल रहा है तो आरंभ करने से पूर्व वास्तु नियम का पालन करें। किसी वास्तु एक्सपर्ट की हेल्प लें और फिर उनके द्वारा बताए गए सुझावों का पालन करें। वास्तु नियम का पालन करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहता है और जीवन में आने वाली सभी नकारात्मक परेशानियों को रोका जा सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

कर्नाटक में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर में 4 लोगों की मौत, 14 घायल
कर्नाटक में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर में 4 लोगों की मौत, 14 घायल
Starlink को लेकर रिलायंस का दोटूक जवाब, कहा- मुकाबले से कभी नहीं डरे, भारत में सभी कंपनियों का स्वागत
Starlink को लेकर रिलायंस का दोटूक जवाब, कहा- मुकाबले से कभी नहीं डरे, भारत में सभी कंपनियों का स्वागत
राजनाथ सिंह का राहुल गांधी और कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- ज्ञानेश कुमार से नहीं, सरकार गिराने की है लड़ाई
राजनाथ सिंह का राहुल गांधी और कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- ज्ञानेश कुमार से नहीं, सरकार गिराने की है लड़ाई
'मेरे साथ मारपीट हुई, लेकिन पलटकर नहीं मारा', अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
'मेरे साथ मारपीट हुई, लेकिन पलटकर नहीं मारा', अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
सपा के बिना रायबरेली सीट भी जीत पाएंगे क्या?, राहुल गांधी पर राजनाथ सिंह का तीखा तंज
सपा के बिना रायबरेली सीट भी जीत पाएंगे क्या?, राहुल गांधी पर राजनाथ सिंह का तीखा तंज
नेहा बोरा को तवज्जो देने पर कांग्रेस में नाराजगी? राहुल गांधी बोले- क्रेडिट चाहिए तो आप गलत पार्टी में हैं
नेहा बोरा को तवज्जो देने पर कांग्रेस में नाराजगी? राहुल गांधी बोले- क्रेडिट चाहिए तो आप गलत पार्टी में हैं
Jailer 2 Box Office: रजनीकांत की फिल्म ने पहले दिन दुनियाभर में कमाए ₹125 करोड़, घरेलू कलेक्शन ₹59.70 करोड़
Jailer 2 Box Office: रजनीकांत की फिल्म ने पहले दिन दुनियाभर में कमाए ₹125 करोड़, घरेलू कलेक्शन ₹59.70 करोड़
राक्षसों की सेना का संहार करते दिखे राम, रावण ने दिखाया रौद्र रूप, ‘रामायण’ का इंटरनेशनल ट्रेलर रिलीज
राक्षसों की सेना का संहार करते दिखे राम, रावण ने दिखाया रौद्र रूप, ‘रामायण’ का इंटरनेशनल ट्रेलर रिलीज
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
राजनाथ सिंह का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- बांग्लादेश की तर्ज पर सत्ता बदलने की कोशिश, देश में अराजकता फैलाना एजेंडा
राजनाथ सिंह का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- बांग्लादेश की तर्ज पर सत्ता बदलने की कोशिश, देश में अराजकता फैलाना एजेंडा
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
सूर्य-शनि का षडाष्टक योग 17 अक्टूबर को, वृषभ समेत इन 3 राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें
सूर्य-शनि का षडाष्टक योग 17 अक्टूबर को, वृषभ समेत इन 3 राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?