न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

किस्मत का आइना बनती हैं आपके पैरों की उंगलियां, इनसे जानें अपना भविष्य

आज इस कड़ी में हम आपके लिए पैरों की उंगलियों से जुड़ी जानकारी लेकर आए हैं जो आपकी किस्मत का आइना बनती हैं और भविष्‍य में रुपये-पैसे, करियर, स्वभाव आदि के बारे में बताती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 10 Oct 2020 7:25:44

किस्मत का आइना बनती हैं आपके पैरों की उंगलियां, इनसे जानें अपना भविष्य

ज्योतिष की प्रमुख शाखा सामुद्रिक शास्‍त्र में शरीर के अंगों से व्यक्ति के आने वाले समय के बारे में बताया जाता हैं। शारीरिक संरचना और आपके हावभाव आपके जीवन को दर्शाते है। आज इस कड़ी में हम आपके लिए पैरों की उंगलियों से जुड़ी जानकारी लेकर आए हैं जो आपकी किस्मत का आइना बनती हैं और भविष्‍य में रुपये-पैसे, करियर, स्वभाव आदि के बारे में बताती हैं। जी हां, पैरों की उंगलियों की बनावट से किसी के बारे में भी जाना जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

सारी उंगलियां हों बराबर

अगर किसी के पैर में सारी उंगलियां बराबर हों और अंगगूउा उनमें से लंबा हो तो ऐसे लोग कला को बेहद पसंद करते हैं। ऐसे लोगों में विपरीत लिंग को लेकर बेहद आकर्षण रहता है और इनकी बातें इतनी मीठी होती हैं कि लोग इनसे प्रभावित हुए बिना नहीं रह पाते हैं। ऐसे लोग रिसर्च और अनुसंधान जैसे विषयों में बहुत आगे रहते हैं। पैर का अंगूठा अगर ऊपर से गोल हो तो ऐसे लोगों के पास धन खूब रहता है और इनका बैंक बैलेंस भी काफी बना रहता है। इनको सफलता 36 से 42 साल की उम्र के बीच में मिलती है।

अंगूठे के बगल की उंगली हो बराबर

अगर किसी व्‍यक्ति के पैर का अंगूठा और उसके बगल वाली उंगली बराबर हो तो ऐसे लोगों का स्‍वभाव बहुत रौबीला होता है और ये दूसरों पर अक्‍सर अपना रौब झाड़ने की कोशिश करते हैं। इनके अंदर अपनी बातें दूसरों से मनवाने की कला होती है। ये जो ठान लेते हैं उसे पूरा करके रहते हैं। कई बार इनकी जिद के चक्‍कर में ये खुद और दूसरों को भी नुकसान पहुंचा देते हैं।

अंगूठे और उंगलियों के बीच हो ज्‍यादा गैप

अगर किसी के पैरों की उंगलियों में आपस में भी काफी गैप हो और अंगूठे से काफी गैप हो तो ऐसे लोग परिवार होने के बावजूद खुद को अलग-थलग महसूस करते हैं। उन्‍हें अकेले अपने आप में रहना ज्‍यादा पसंद करता है। भरा-पूरा परिवार होने के बावजूद ये एकाकी जीवन जीना पसंद करते हैं।

astrology tips,astrology tips in hindi,foot fingers and fortune,samudrik shashtra

पैरे की एड़ी का फटा होना दरिद्रता की निशानी

जिन महिलाओं और पुरुषों के पैर की एड़ी फटी होती है तो ऐसे लोगों की किस्‍मत भी उनका साथ नहीं देती और दरिद्रता उनका पीछा नहीं छोड़ती। ऐसा माना जाता है कि ऐसे लोग बेहद संकुचित विचारधारा के होते हैं और सदैव पुरानी बातों को ही मानते हैं। ऐसा उनको मिले किसी न किसी शाप के कारण होता है और माना जाता है कि ये सदैव अपने ऊपर कोई न कोई दोष लिए रहते हैं।

पैर हों साफ-सुथरे और कोमल

जिन महिलाओं और पुरुषों के पैर साफ-सुथरे और कोमल होते हैं और लालामीपन लिए रहते हैं वे किस्‍मत के धनी होते हैं। इन्‍हें अपने जीवन में धन, वैभव और मान-सम्‍मान सब मिलता है। इनका भाग्‍योदय 23 से 28 साल की उम्र के बीच में हो जाता है और ये बहुत कम उम्र में काफी कुछ हासिल कर लेते हैं।

अंगूठा और उंगलियां हों ऐसी

अगर पैर की उंगलियां अंगूठे से घटते क्रम में हों तो ऐसे लोग बेहद प्रभावशाली व्‍यक्तित्‍व के माने जाते हैं। हालांकि ऐसे लोग अपने आगे दूसरों की बातों को तवज्‍जो को नहीं देते। इनकी इसी आदत के कारण इनका गृहस्‍थ जीवन कई बार बर्बाद हो जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका