न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शनिदेव भरेंगे खुशियों से आपकी झोली, शनिवार को करें ये 5 उपाय

आज इस कड़ी में हम आपके लिए शनिवार को किए जाने वाले उपायों की जानकारी लेकर आए हैं जिनसे शनिदेव प्रसन्न होंगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 13 Jun 2020 10:40:34

शनिदेव भरेंगे खुशियों से आपकी झोली, शनिवार को करें ये 5 उपाय

आज शनिवार का दिन हैं जो कि शनिदेव को समर्पित होता हैं और आज के दिन की गई शनिदेव की पूजा उनका आशीर्वाद दिलाती हैं और आपके जीवन में खुशियों का आगमन लाती हैं। शनिदेव कर्मों के देवता हैं जो कर्म के अनुसार फल देते हैं। शनिदेव को प्रसन्न कर पूर्वजन्‍म के पापों की पीड़ा भी कम की जा सकती हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए शनिवार को किए जाने वाले उपायों की जानकारी लेकर आए हैं जिनसे शनिदेव प्रसन्न होंगे। तो आइये जानते हैं इन उपयों के बारे में।

ये कर्म बनाते हैं शन‍िदेव की कृपा का पात्र

जातक क‍ितना भी शन‍िदेव की पूजा कर ले लेकिन अगर वह मन में क‍िसी के प्रति गलत भाव रखता है शन‍िदेव उसे कभी क्षमा नहीं करते। कहा जाता है कि शन‍ि की पूजा भले ही न करें लेकिन कभी क‍िसी का अहित न सोचें, गलत विचार मन में ना लाएं और किसी को परेशान करने से भी बचें। जरूरतमंदों और द‍िव्‍यांगों की मदद करें। इन कर्मों से शन‍िदेव अत्‍यंत प्रसन्‍न होते हैं और जातक की मनोवांछित कामनाओं की पूर्ति करते हैं।

मन में हमेशा यह भाव रखें प्रबल

केवल शन‍िदोष की पीड़ा कम करने के आग्रह से ही नहीं बल्कि सामान्‍य द‍िनों में भी शन‍िदेव की पूजा करनी चाहिए। उन्‍हें जीवन में सुख-शांत‍ि देने के ल‍िए धन्‍यवाद देना चाहिए। साथ ही यह प्रार्थना करनी चाहिए कि वह अपनी कृपा ऐसे ही बनाए रखें और सभी बुरे कर्मों से दूर रखें। कभी समय खराब भी हो तो भी शन‍िदेव पर दृढ़ व‍िश्‍वास रखें क‍ि उनकी कृपा से सब अच्‍छा ही होगा। कहा जाता है क‍ि यह व‍िश्‍वास सभी दु:खों का अंत करता है।

इन चीजों का दान करना होता है अत्‍यंत शुभ

ज्‍योत‍िषशास्‍त्र के अनुसार, अगर आपकी कुंडली में शन‍िदोष हो तो कपास की चीजों का दान करना चाहिए। यानी क‍ि रजाई और तक‍िया। मान्‍यता है क‍ि इनके दान से शन‍िदेव अत्‍यंत प्रसन्‍न हैं। लेकिन ध्‍यान रखें क‍ि दान हमेशा जरूरतमंद को ही दें अन्‍यथा इसका कोई फल नहीं म‍िलता। इसके अलावा शन‍िवार के द‍िन लोहे का दान करने से भी शन‍ि महाराज की कृपा म‍िलती है। मान्‍यता है ऐसा करने से जीवन की सभी दु:ख दूर हो जाते हैं।

इस रंग का फूल भी दूर करता है सारे कष्‍ट

ज्‍योत‍िषशास्‍त्र के अनुसार, कुंडली में शन‍िदोष हो तो उसे दूर करने के ल‍िए शन‍िवार के द‍िन शन‍िदेव की नीले रंग के फूल से पूजा-अर्चना करें। उन्हें यह रंग अत्‍यंत प्रिय है इसलिए जो भी जातक शनिवार को दान-पुण्य करने के अलावा नीले रंग के फूल से शन‍िदेव की पूजा करता है उसपर वह अत्‍यंत प्रसन्‍न होते हैं। इसके फलस्‍वरूप वह जातक को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं।

इस मंत्र का जप अत्‍यंत फलदायी

ज्‍योत‍िषशास्‍त्र के अनुसार अगर आप न‍ियम‍ित रूप से शन‍िदेव की पूजा नहीं कर पाते हैं तो शन‍िवार के दिन सुबह-सवेरे तेल दान करें। इसके अलावा शन‍िवार के ही द‍िन सुबह या शाम जो भी समय आपके लिए उपर्युक्‍त हो उस समय रुद्राक्ष की माला लेकर एक सौ आठ बार ‘ऊं शं शनैश्चराय नमः’ का जप करें। इससे जातक पर शनिदेव की कृपा होती है और सभी मनोरथों की सिद्धी होती है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली में तड़के पुलिस की कार्रवाई, NSUI अध्यक्ष विनोद जाखड़ और उदय भानु चिब हिरासत में; CJP के तिरंगा मार्च से पहले सेंट्रल पार्क बंद
दिल्ली में तड़के पुलिस की कार्रवाई, NSUI अध्यक्ष विनोद जाखड़ और उदय भानु चिब हिरासत में; CJP के तिरंगा मार्च से पहले सेंट्रल पार्क बंद
दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च पर पुलिस की सख्ती, सिर्फ 11 लोगों को तिरंगा लहराने और राष्ट्रगान की अनुमति; सेंट्रल पार्क दो दिन बंद
दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च पर पुलिस की सख्ती, सिर्फ 11 लोगों को तिरंगा लहराने और राष्ट्रगान की अनुमति; सेंट्रल पार्क दो दिन बंद
तिरंगा मार्च: कनॉट प्लेस जाने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी, दिल्ली की इन सड़कों पर पड़ेगा असर
तिरंगा मार्च: कनॉट प्लेस जाने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी, दिल्ली की इन सड़कों पर पड़ेगा असर
CJP Protest Today: आधी रात अभिजीत दीपके ने बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस, बोले- दिल्ली पुलिस मुझे उठा सकती है
CJP Protest Today: आधी रात अभिजीत दीपके ने बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस, बोले- दिल्ली पुलिस मुझे उठा सकती है
SIR विवाद पर BJP का पलटवार, विपक्ष के आरोपों का जवाब देने के लिए देशभर में चलाएगी अभियान
SIR विवाद पर BJP का पलटवार, विपक्ष के आरोपों का जवाब देने के लिए देशभर में चलाएगी अभियान
नेहा बोरा को तवज्जो देने पर कांग्रेस में नाराजगी? राहुल गांधी बोले- क्रेडिट चाहिए तो आप गलत पार्टी में हैं
नेहा बोरा को तवज्जो देने पर कांग्रेस में नाराजगी? राहुल गांधी बोले- क्रेडिट चाहिए तो आप गलत पार्टी में हैं
Jailer 2 Box Office: रजनीकांत की फिल्म ने पहले दिन दुनियाभर में कमाए ₹125 करोड़, घरेलू कलेक्शन ₹59.70 करोड़
Jailer 2 Box Office: रजनीकांत की फिल्म ने पहले दिन दुनियाभर में कमाए ₹125 करोड़, घरेलू कलेक्शन ₹59.70 करोड़
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?