न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कर्ज लेनदेन के दौरान जरूर दें इन 5 बातों पर ध्यान, पूरी जिंदगी भारी पड़ेगी भूल

शास्त्रों में कर्ज के लेनदेन से जुड़ी कुछ जरूरी बातें बताई गई हैं जिन्हें ध्यान रख कर्ज से जुड़ी परेशानियों से बचा जा सकता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 14 Oct 2020 7:48:08

कर्ज लेनदेन के दौरान जरूर दें इन 5 बातों पर ध्यान, पूरी जिंदगी भारी पड़ेगी भूल

इंसान अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए मेहनत करते हुए कमाई करता हैं। लेकिन जीवन में कई बार ऐसे मोड़ आ जाते हैं जब जरूरतें कमाई से ज्यादा हो जाती हैं जिसकी पूर्ती के लिए इंसान को कर्ज लेना पड़ता हैं। कर्ज समय के साथ चुकाया जा सकता हैं, लेकिन कई बार यह पूरी जिंदगी पर भारी पड़ जाता हैं। ऐसे में शास्त्रों में कर्ज के लेनदेन से जुड़ी कुछ जरूरी बातें बताई गई हैं जिन्हें ध्यान रख कर्ज से जुड़ी परेशानियों से बचा जा सकता हैं। तो आइए जानते हैं किस समय कर्ज नहीं लेना चाहिए और इस दौरान किन पांच चीजों का ध्यान रखना चाहिए।

इन दिनों भूलकर भी न लें कर्ज

ज्योतिष विज्ञान के अनुसार कर्ज लेते समय दिनों का विचार अवश्य ही करना चाहिए। कर्ज कभी भी मंगलवार, शनिवार और रविवार को नहीं लेना चाहिए। कहते हैं सप्ताह के इन दिनों लिया गया कर्ज बड़ी मुश्किल से चुकता होता है। कर्ज में मूल से ज्यादा ब्याज चुकता करना पड़ता है। इसलिए इन तीन दिनों में कभी कर्ज नहीं लेना चाहिए।

astrology tips,astrology tips in hindi,debt,things during lend money

कर्ज लेते समय इन योगों का रखें ध्यान

पंचांग के पांच अंगों में से एक अंग है योग और कुल योग 27 हैं। ज्योतिष गणना के अनुसार ऐसे तीन योग हैं जिनमें कभी कर्ज नहीं लेना चाहिए। इनमें वृद्धि योग, द्विपुष्कर योग और त्रिपुष्कर योग आते हैं। ऐसा माना जाता है कि वृद्धि योग में कर्ज लेने पर बढ़ता है, द्विपुष्कर योग में कर्ज लेने पर दोगुना होता है और त्रिपुष्कर योग में कर्ज तीन गुना बढ़ जाता है।

इस नक्षत्र में कभी न लें पैसे उधार

किसी से धन उधार लेते समय नक्षत्र का भी विचार किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि हस्त नक्षत्र में लिया हुआ कर्ज जल्दी चुकता नहीं होता है। इसके अलावा मूल, आद्रा, ज्येष्ठा, विशाखा, कृतिका, उत्तरा फाल्गुनी, उत्तराषाढ़ा और उत्तराभाद्रपद एवं रोहिणी नक्षत्रों में भी कर्ज लेना भारी पड़ता है।

astrology tips,astrology tips in hindi,debt,things during lend money

इस लग्न में किसी को पैसे न दें उधार

ज्योतिष विज्ञान के अनुसार, चर लग्न में कर्जा नहीं देना चाहिए। चर लग्न में पांचवें व नौवें स्थान में शुभ ग्रह व आठवें स्थान में कोई भी ग्रह नहीं होना चाहिए। लेकिन मेष, कर्क, तुला और मकर जैसे चर लग्न में कर्ज लेने पर शीघ्र ही उतर जाता है। इसके विपरीत उपरोक्त चर लग्न में कभी किसी को कर्ज नहीं देना चाहिए।

कर्ज लेते समय संक्रांति का रखें विशेष ध्यान

ज्योतिष गणना के अनुसार, किसी से ऋण लेते समय संक्रांति का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए। हर महीने (अधिकमास को छोड़कर) संक्रांति आती है। संक्रांति पर कभी भी धन उधार नहीं लेना चाहिए और न ही किसी को पैसे उधार में देने चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?