न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मलमास पूर्णिमा पर बन रहा शुभ संयोग, इन उपायों से पाए मां लक्ष्मी का आशीर्वाद

ज्योतिष में इस दिन का महत्व बताते हुए कुछ उपाय बताए गए हैं जिनकी मदद से आप मां लक्ष्मी का आशीर्वाद पा सकते हैं और जीवन में कभी भी आपको कोई कमी नहीं आएगी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 29 Sep 2020 7:31:18

मलमास पूर्णिमा पर बन रहा शुभ संयोग, इन उपायों से पाए मां लक्ष्मी का आशीर्वाद

आश्विन अधिकमास जारी हैं और आने वाली 1 अक्टूबर को मलमास पूर्णिमा हैं जिसका महत्व बहुत आधिक होता हैं। लेकिन इस बार मलमास पूर्णिमा के साथ 165 साल बाद सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है जो इसके महत्व को और भी बढ़ाता हैं। यह दिन भगवान विष्णु के साथ मां लक्ष्मी को भी समर्पित होगा। ज्योतिष में इस दिन का महत्व बताते हुए कुछ उपाय बताए गए हैं जिनकी मदद से आप मां लक्ष्मी का आशीर्वाद पा सकते हैं और जीवन में कभी भी आपको कोई कमी नहीं आएगी। आइये जानते हैं उन उपायों के बारे में।

करें इस चीज का दान

मलमास पूर्णिमा की तिथि पर वस्त्र और अन्न दान देना चाहिए। इन चीजों को दान देने से घर के सदस्यों के बीच आपसी प्रेम बना रहता है और जीवन की तमाम समस्याओं से मुक्ति मिलती है। साथ ग्रह-नक्षत्र भी अनुकूल परिणाम देने लगते हैं। शास्त्रों में बताया है कि दान से माता लक्ष्मी का भी आशीर्वाद मिलता है, जिससे आपको हर क्षेत्र में सफलता मिलती है।

astrology tips,astrology tips in hindi,malmas purnima,lordess laxmi,purnima remedies

करें इनका पाठ

मलमास की पूर्णिमा के दिन विष्णु सहस्रनाम का पाठ बेहद उत्तम माना गया है। इसका पाठ करने से माता लक्ष्मी के साथ-साथ भगवान विष्णु का भी आशीर्वाद मिलता है। साथ ही मृत्यु के बाद बैकुंठ धाम की भी प्राप्ति होती है। शास्त्रों में विष्णु सहस्रनाम का पाठ बेहद पवित्र बताया है। इससे भाग्य उदय होता है और धन-धान्य की वृद्धि होती है।

मां लक्ष्मी को चढ़ाएं यह चीज

मलमास की पूर्णिमा के दिन देवी लक्ष्मी को कमल अथवा गुलाब का फूल अर्पित करना चाहिए। साथ ही सुबह और शाम माता की पूजा-अर्चना और आरती करें। प्रसाद में लौंग जरूर रखें और पूजा के बाद प्रशाद रूप में ग्रहण करें, साथ ही एक लौंग संभालकर अपने बटुए में भी रख लें। ऐसा करने से कर्ज की समस्याओं से मुक्ति मिलेगी और कोष में वृद्धि होगी।

astrology tips,astrology tips in hindi,malmas purnima,lordess laxmi,purnima remedies

ऐशवर्य दिलाएगा यह पाठ

पूर्णिमा के दिन लक्ष्मी स्तोत्र या कनक धारा स्तोत्र का पाठ करना चाहिए। शास्त्रों में बताया है कि इस दोनों का पाठ करने से सभी तरह की रिद्धि सिद्धियां प्राप्त होती हैं और राजयोग प्राप्त होता है। साथ ही शत्रुओं से भी मुक्ति मिलती है। इंद्र द्वारा रचित इनके पाठ से ऐशवर्य की प्राप्ति होती है और अपार धन-संपदा के मालिक बनते हैं।

सौभाग्य दिलाएगी यह चीज

मलमास की पूर्णिमा के दिन देवी लक्ष्मी का ध्यान करते हुए किसी सुहागन स्त्री को सुहाग की सामग्री उपहार में दें। क्योंकि सुहागन स्त्रियों को मां के समान माना गया है। इसका दान देने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है और भाग्य भी साथ देना शुरु कर देता है। साथ ही मां का आशीर्वाद प्राप्त होता है और वैवाहिक जीवन का सुख भी प्राप्त होता है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका