न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भगवान श्रीकृष्ण की तस्वीर लगाए अपनी मनोकामना अनुसार, मिलेगा जग के पालनहार का आशीर्वाद

भगवान श्रीकृष्ण की तस्वीर मनोकामना अनुसार लगाई जाए तो यह जल्द पूरी होती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 12 Aug 2020 9:33:37

भगवान श्रीकृष्ण की तस्वीर लगाए अपनी मनोकामना अनुसार, मिलेगा जग के पालनहार का आशीर्वाद

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को जन्माष्टमी के पावन पर्व के रूप में मनाया जाता हैं। यह दिन भक्तों के जीवन में सकारात्मकता लेकर आता हैं और उनके दुखों को हरता है। भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़ी लीला भक्तों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। आज के दिन भक्तगण अपने घर को श्रीकृष्ण की लीलाओं से जुड़ी तस्वीरों से सजाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भगवान श्रीकृष्ण की तस्वीर मनोकामना अनुसार लगाई जाए तो यह जल्द पूरी होती हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

संतान प्राप्ति के लिए

अगर आप अभी तक संतान का सुख नहीं देख पाए हैं तो आपको अपने घर की पूर्व दिशा में भगवान कृष्‍ण के बालगोपाल स्‍वरूप की तस्‍वीर लगानी चाहिए और रोजाना इसकी पूजा करनी चाहिए। कान्‍हाजी जल्‍द ही आपकी अर्जी सुनेंगे और आपकी खाली झोली भर देंगे।

vastu tips,vastu tips in hindi,lord krishna,janmashtami,janmashtami 2020,janmashtami special,krishna picture as per wish

नौकरी में प्रमोशन के लिए

अगर आपकी नौकरी में सब कुछ अच्‍छा नहीं चल रहा और मेहनत के बावजूद भी आपका बॉस आपसे खुश नहीं हो रहा है तो आप कान्‍हाजी से मदद मांगकर देखिए आपकी यह भी मनोकामना पूर्ण होगी। इसके लिए आप अपने घर की उत्‍तर दिशा में भगवान कृष्‍ण की वह फोटो लगाएं जिसमें व‍ह अर्जुन को गीता का उपदेश दे रहे हैं।

दांपत्‍य जीवन में मधुरता के लिए

परिवार में किसी वजह से सुख शांति नहीं है या फिर पति-पत्‍नी के बीच क्‍लेश रहता है तो आपको कृष्‍ण-राधाजी की तस्‍वीर अपने बेडरूम में लगानी चाहिए। ऐसा करने से आपके दांपत्‍य जीवन में फिर से मधुरता आ जाएगी और परिवार के लोग आपस में प्‍यार से रहने लगेंगे।

vastu tips,vastu tips in hindi,lord krishna,janmashtami,janmashtami 2020,janmashtami special,krishna picture as per wish

धन प्राप्ति के लिए

भगवान कृष्‍ण को विष्णुजी का अवतार माना जाता है और उनकी प्रेयसी राधाजी को लक्ष्‍मी स्‍वरूपा माना जाता है। आप अपने घर में लक्ष्‍मी माता के साथ भगवान विष्‍णु की तस्‍वीर भी लगा सकते हैं या फिर कृष्‍ण-राधा की एक फोटो को घर के उत्‍तर-पूर्व कोने में यानी ईशान कोण में लगाएं। ऐसा करने से आपको भगवत कृपा प्राप्‍त होगी और आपके घर में कभी धन की कमी नहीं होगी।

व्‍यापार में तरक्‍की के लिए

अगर आप बिजनसमैन हैं और आपको व्‍यापार में बार-बार नुकसान हो रहा है तो आप कान्‍हाजी के बाल स्‍वरूप की तस्‍वीर को अपने प्रतिष्‍ठान में लगाएं। भगवान आपके सारे दुख हर लेंगे और आपको सदैव लाभ की प्राप्ति होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?