न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सावन शिवरात्रि : राशिनुसार करें शिवलिंग पूजन, मिलेगी शिव की असीम कृपा

अगर राशि के अनुसार शिवलिंग पर चीजें अर्पित कर उनकी असीम कृपा पाई जा सकती है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 19 Jul 2020 10:46:41

सावन शिवरात्रि : राशिनुसार करें शिवलिंग पूजन, मिलेगी शिव की असीम कृपा

हर महीने कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को शिवरात्रि का पावन पर्व मनाया जाता हैं और सावन के इस महीने में इसका महत्व और भी ज्यादा हो जाता हैं। सावन शिवरात्रि की शुरुआत 19 जुलाई 2020 की मध्यरात्रि 12:41 से शुरू होकर 20 जुलाई 2020 की मध्यरात्रि 12:10 तक रहेगी। आज के दिन की गई शिव की पूजा बहुत फलदायी होती हैं। ऐसे में अगर राशि के अनुसार शिवलिंग पर चीजें अर्पित कर उनकी असीम कृपा पाई जा सकती है। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं राशि के अनुसार कौन से उपाय करने चाहिए।

मेष राशि

इस राशि के लोगों का ग्रह स्वामी मंगल माना जाता है। ऐसे में इन्हें शिव जी की कृपा पाने के लिए शिवलिंग पर दूध, दही, धतूरा आदि चढ़ाना चाहिए।

वृष राशि

वृष राशि के लोगों को सावन शिवरात्रि के शुभ अवसर पर शिवलिंग पर गन्ने का रस और मोगरे का फूल चढ़ाकर पूजा करनी चाहिए। इसके साथ भगवान को मिठाई का भोग लगाने से जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।

astrology tips,astrology tips in hindi,sawan,sawan special,sawan 2020,lord shiva,sawan shivratri

मिथुन राशि

इस राशि के लोगों को शिव जी के स्फटिक रूप के शिवलिंग की पूजा करनी चाहिए। साथ ही पूजा में चंदन, ईत्र और आंकड़े के फूल चढ़ाना श्रेष्ठ रहेगा।

कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों को सावन शिवरात्रि के शुभ अवसर पर शिव जी को प्रसन्न करने के लिए गंगाजल, दही और चंदन से शिवलिंग का अभिषेक करना शुभ होगा। इसके साथ ही इन्हें शिवलिंग पर जल चढ़ाते समय शिव मंत्रों का जाप करना चाहिए।

सिंह राशि

शिव जी को गन्ने का रस, भांग, धतूरा और बेलपत्र अति प्रिय होते हैं। ऐसे में सिंह राशि के लोगों को भगवान शिव की कृपा पाने के लिए उनको ये सब चीजें चढ़ाकर उनकी पूजा करनी चाहिए।

कन्या राशि

कन्या राशि के लोग अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए सुबह जल्दी उठकर भगवान शिव के मंदिर जाएं। साथ ही शिवलिंग की पूजा बिल्वपत्र चढ़ा कर करें।

तुला राशि

इस राशि के लोगों को शिवलिंग पर तिल मिश्रित जल चढ़ाना चाहिए। इसके साथ ही पापों और शनिजन्य दोषों से मुक्ति पाने के लिए शिवलिंग पर काले तिल चढ़ाएं।

astrology tips,astrology tips in hindi,sawan,sawan special,sawan 2020,lord shiva,sawan shivratri

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि को जातकों को जौ से शिवलिंग की पूजा करनी चाहिए। शिवपुराण के अनुसार इससे स्वर्गीय सुख की प्राप्ति होगी। इसके साथ ही इनका शिवलिंग पर जलाभिषेेक करके फूल और मसूर की दाल चढ़ाकर पूजा करना शुभ होगा।

धनु राशि

इस राशि के लोग गेंहू से बनी कोई चीज भगवान शिव को चढ़ाएं। साथ ही शिवलिंग पर धतूरा, भांग, गंगाजल और बेलपत्र अर्पित करते हुए पूजा करें।

मकर राशि

इस राशि के लोगों को शिवलिंग पर अरहर के पत्तों का श्रृंगार करके पूजा करनी चाहिए। इसतरह सच्चे मन से पूजा करने से आपके जीवन में चल रही परेशानियां दूर होंगी। घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।

कुंभ राशि

कुंभ राशि को लोग कल भगवान शिव की पूजा करने के साथ उन्हें बिल्व पत्र और गुलाब के फूल चढाएं। उसके बाद दीपक जलाकर शिवजी की आरती करें। इसके साथ ही शिवलिंग पर मूंग दाल चढ़ाने से घर में खुशियों का आगमन होगा। भगवान शिव की असीम कृपा मिलने से घर में सुख-समृद्धि व शांति भरा माहोल बना रहेगा।

मीन राशि

जिन लोगों की राशि मीन हैं उन्हें शिवलिंग पर चने की दाल चढ़ानी चाहिए। साथ ही पीपल के पेड़ के नीचे बैठ कर शिवजी की पूजा- अर्चना करने के बाद ऊँ नम: शिवाय मंत्र का 108 बार जाप करने से शुभफल की प्राप्ति होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा मामला अब CBI को सौंपने की तैयारी, बढ़ेगा जांच का दायरा
राम मंदिर चढ़ावा मामला अब CBI को सौंपने की तैयारी, बढ़ेगा जांच का दायरा
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार