न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नवरात्रि 2020 : लाल किताब के उपाय दिलाएंगे आपको अपार धन, मिलेगी मां भवानी की विशेष कृपा

आज इस कड़ी में हम आपके लिए लाल किताब के कुछ उपाय लेकर आए हैं जिन्हें नवरात्रि के दिनों में करने से मां भवानी की विशेष कृपा मिलती हैं और अपार धन की प्राप्ति होती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 21 Oct 2020 7:32:16

नवरात्रि 2020 : लाल किताब के उपाय दिलाएंगे आपको अपार धन, मिलेगी मां भवानी की विशेष कृपा

आज नवरात्रि का पांचवा दिन हैं जो कि मां स्कंदमाता को समर्पित होता हैं। मातारानी के ये नौ दिन बेहद पावन होते हैं जिसमे सकारात्मक ऊर्जा फैली हुई रहती हैं। इस दौरान किए गए उपाय आपको फलते हैं और जल्दी असर दिखाते हैं। सच्ची लगन और भक्ति से मातारानी का आशीर्वाद मिलता हैं। आज इस कड़ी में हम आपके लिए लाल किताब के कुछ उपाय लेकर आए हैं जिन्हें नवरात्रि के दिनों में करने से मां भवानी की विशेष कृपा मिलती हैं और अपार धन की प्राप्ति होती हैं। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में।

astrology tips,astrology tips in hindi,navratri,navratri special,navratri 2020,maa durga,shardiya navratri 2020,lal kitab remedy

नवरात्रि में हनुमानजी को अर्पित करें यह

नवरात्रि के प्रथम दिन से नौ दिन तक लगातार हनुमान जी के मंदिर में जाकर उन्हें पान का बीड़ा चढ़ाएं। यह बीड़ा आप स्वयं बनाएं। नौ दिन किए गए ये कार्य आप जिस भी मंशा के साथ करेंगे वह जरूर पूरी होगी। वहीं अगर आपको लगता हो क‍ि आपके ऊपर क‍िसी ने कोई टोटका कर द‍िया है तो आपको अखंड ज्‍योत‍ जरूर जलानी चाह‍िए। अगर ऐसा न कर सकें तो नौ दिन सुबह-शाम देवी के समक्ष घी का दीया जलाएं और उस दीपक में 4 लौंग डाल दें।

मनोकामना पूर्ति के ल‍िए करें ये उपाय

अगर आप चाहते हैं क‍ि आपकी मनोकामना पूरी हो जाए। या देवी से क‍िसी मन्‍नत के पूरी होने की प्रार्थना कर रहे हैं, तो नवरात्रि के 9 द‍िनों में से कभी भी देवी के मंदिर में लाल पताका जरूर चढ़ाएं। ऐसा आप घर के मंद‍िर में भी कर सकते हैं और देवी मां के मंद‍िर में भी। वहीं मन की कोई आस पूरी न हो पा रही हो तो नवरात्रि में पूरे नौ दिन पांच प्रकार के सूखे मेवे लाल चुनरी में रखकर देवी को भोग लगाएं और बाद में इस भोग का सेवन सिर्फ आप करें।

astrology tips,astrology tips in hindi,navratri,navratri special,navratri 2020,maa durga,shardiya navratri 2020,lal kitab remedy

अपार धन-ऐश्‍वर्य का उपाय

देवी मां से सुख और ऐश्वर्य का आशीर्वाद चाहिए तो देवी को नौ दिन लगातार 7 इलायची और मिश्री का भोग लगाएं। इस भोग का सेवन दंपति को ही करना चाहिए। इसके अलावा धन प्राप्ति के लिए नवरात्रि में पूरे नौ दिन रोज एक समय पर देवी को ताजे पान के पत्ते पर सुपारी और सिक्के रखकर समर्पित करें। मान्‍यता है क‍ि ऐसा करने से जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं होती है। वहीं आर्थिक संकट या कर्ज के बोझ से दबे हों तो नवरात्रि में मखाने के साथ सिक्के मिलाकर देवी को अर्पित करें और फिर उसे गरीबों में बांट दें।

देवी के चरणों में जरूर अर्पित करें ये चीजें

नवरात्र में घर में सोने या चांदी की कोई भी शुभ सामग्री जैसे, स्वास्तिक, ऊं, श्री, हाथी, कलश,दीपक, गरुड़ घंटी, पात्र, कमल, श्रीयंत्र,आचमनी, मुकुट, त्रिशूल आदि खरीद लें और इसे देवी के चरणों मे समर्पित कर दें और नवरात्रि के अंतिम दिन उस सामग्री को गुलाबी कपड़े में बांधकर तिजोरी में रख दें। यह उपाय जीवन में कभी भी धन संबंधी समस्‍याएं नहीं आने देता। इसके अलावा नवरात्र के 9 द‍िनों में यद‍ि हर द‍िन नौ कन्याओं को भोजन कराकर उन्‍हें दक्षिणा भेंट की जाए तो लाभ ही लाभ होता है। साथ ही इससे जीवन में सुख-शांत‍ि का भी वास होता है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?