न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नवरात्रि 2020 : इन 9 बातों का ध्यान रख करें मातारानी की पूजा, अन्यथा नहीं मिलता लाभ

पूजा से जुड़े कुछ नियमों का पालन करना जरूरी होता हैं अन्यथा पूजा का पूर्ण लाभ नहीं मिल पाता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 13 Oct 2020 8:26:34

नवरात्रि 2020 : इन 9 बातों का ध्यान रख करें मातारानी की पूजा, अन्यथा नहीं मिलता लाभ

17 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि का प्रारंभ होने जा रहा हैं जिसका सभी भक्तगणों को बेसब्री से इंतजार रहता हैं। इन नौ दिनों में मातारानी के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती हैं और भक्तगण आस्था दिखाते हुए व्रत-उपवास करते हैं। इन दिनों में विधिवत पूजा होती हैं ताकि मातारानी का आशीर्वाद मिल सकें। पूजा से जुड़े कुछ नियमों का पालन करना जरूरी होता हैं अन्यथा पूजा का पूर्ण लाभ नहीं मिल पाता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको मातारानी की पूजा से जुड़े इन्हीं नियमों के बारे में बताने जा रहे हैं।

इस रंग के वस्‍त्रों का परहेज करना है जरूरी

ह‍िंदू धर्म में पूजा-पाठ के दौरान काले रंग के वस्‍त्रों का पहनना वर्जित माना गया है। क्‍योंकि इस रंग के प्रति नकारात्‍मकता ऊर्जा जल्‍दी ही आकर्षित हो जाती है। यही वजह है कि नवरात्रि पर काले रंग के वस्‍त्र पहनने से परहेज करना चाहिए। जब भी पूजा में बैठें तो मां को प्रिय लाल, पीले, गुलाबी और हरे रंग के वस्‍त्रों का प्रयोग करें।

astrology tips,astrology tips in hindi,navratri 2020,navratri special,worship of matarani

इन वस्‍तुओं का भूले से भी न करें प्रयोग

देवी भगवती की पूजा के दौरान कुछ विशेष नियमों का पालन करना पड़ता है। इसमें से ही एक है कि जब भी आप पूजा में बैठें तो चमड़े के जूते, चप्‍पल और बेल्‍ट का प्रयोग न करें। ख्‍याल रखें जब भी मंदिर जाएं तो चमड़े की वस्‍तुओं से परहेज करें।

भोग में इसका करें परहेज

नवरात्र में देवी भगवती को भोग लगाते समय ध्‍यान रखें कि उसमें अनाज नहीं होना चाहिए। यथाशक्ति मां को फलों और मिठाईयों, मिश्री, शक्‍कर, लौंग, इलायची का भोग लगा सकते हैं। लेकिन अन्‍न का पूरी तरह से परहेज माना गया है।

नवरात्र में ये काम है वर्जित

नवरात्र का व्रत रखते हों या नहीं लेक‍िन ध्‍यान रखें क‍ि नवरात्र के 9 दिनों तक कैंची का प्रयोग नहीं करना चाहिए। इसके अलावा बाल, दाढ़ी-मूछ कटवाने से भी परहेज करना चाहिए। धर्मशास्‍त्र में नवरा‍त्र के दिनों में ये कर्म पूर्ण रूप से वर्जित माने गए हैं।

astrology tips,astrology tips in hindi,navratri 2020,navratri special,worship of matarani

व्रत में इस न‍ियम का पालन जरूरी

नवरात्र का व्रत करते हैं या केवल पूजा करते ही करते हैं। तो भी 9 दिनों तक ब्रह्मचर्य व्रत का पालन करना चाहिए। यानी क‍ि भूले से भी शारीरिक संबंध न बनाएं। कहते हैं कि यदि नवरात्र के दौरान व्‍यक्ति शारीरिक संबंध बनाता है तो उसे पूजा का कोई फल नहीं मिलता है।

इस स्थिति में भी नहीं करनी चाह‍िए पूजा

देवी भगवती की पूजा में सात्विकता और पवित्रता का विशेष ध्‍यान रखा जाता है। इसलिए पूजा के नियमों में यह बताया गया है कि कभी भी नवरात्र के दौरान यदि स्‍त्री रजस्‍वला हो तो उसे घर या मंदिर कहीं भी मां की पूजा नहीं करनी चाहिए।

इसे मानते हैं तामस‍िक, करें परहेज

नवरात्र का व्रत रखते हो या नहीं लेकिन लहसुन-प्‍याज का प्रयोग न करें। सनातन धर्म में इसे तामसिक माना जाता है। यही वजह है कि 9 दिनों के दौरान इनका सेवन नहीं करना चाहिए।

ऐसे तो नहीं म‍िलता है पूजा का फल

ग्रंथों के अनुसार नवरात्र के दिनों में दिन में सोना नहीं चाहिए। क्‍योंक‍ि व्रत के दौरान सोने से पूजा का फल नहीं मिलता। कोशिश करें कि 9 दिनों तक दिन में मातारानी के भजन-कीर्तन करें। मान्‍यता है क‍ि देवी मां इससे अत्‍यंत प्रसन्‍न होती हैं और श्रद्धालुओं के जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?