न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नवरात्रि 2020 : मातारानी के इन नौ दिनों में कर लें ये 5 उपाय, दूर होगी जीवन की समस्याएं

आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे उपायों की जानकारी लेकर आए हैं जिन्हें नवरात्रि के इन पावन दिनों में कर अपने जीवन की समस्याएं दूर की जा सकती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 19 Oct 2020 7:41:42

नवरात्रि 2020 : मातारानी के इन नौ दिनों में कर लें ये 5 उपाय, दूर होगी जीवन की समस्याएं

देवी भगवती का विशेष पर्व शारदीय नवरात्रि जारी हैं जिसमें देवी के विभिन्न स्वरूपों का पूजन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया जाता हैं और सभी अपने जीवन को धन्य करना चाहते हैं। ऐसे में इन नौ दिनों में मातारानी के उपाय कर उन्हें प्रसन्न करने की कोशिश करते हैं हुए अपने जीवन में सकारात्मकता का संचार करने का प्रयास किया जाता हैं। आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे उपायों की जानकारी लेकर आए हैं जिन्हें नवरात्रि के इन पावन दिनों में कर अपने जीवन की समस्याएं दूर की जा सकती हैं। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में।

घर का क्‍लेश दूर करने का उपाय

क्लेश तो हर घर में होता है किसी में कम, किसी में ज्यादा। लेक‍िन आपके घर में पारिवारिक समस्याएं ज्यादा हैं तो नवरात्र के अंतिम दिन स्नानादि से निवृत्त होकर ‘सब नर करहिं परस्पर प्रीति। चलहिं स्वधर्म निरत श्रुति नीति’ का उच्चारण करते हुए अग्नि में घी से 108 बार आहुति दें। मान्‍यता है क‍ि ऐसा करने से घर-पर‍िवार में व्‍याप्‍त क्‍लेश दूर हो जाता है।

astrology tips,astrology tips in hindi,navratri,navratri special,navratri 2020,maa durga,shardiya navratri 2020,navratri measures

आपसी प्रेम-स्‍नेह के लिए उपाय

वहीं घर-पर‍िवार के सदस्‍यों के बीच आपसी प्रेम-स्‍नेह बढ़ाने के ल‍िए प्रत‍िद‍िन एक व‍िशेष उपाय करना चाह‍िए। न‍ियम‍ित रूप से 9 द‍िनों तक कम से कम 21 बार घी की आहुति देने के बाद ‘सब नर करहिं परस्पर प्रीति। चलहिं स्वधर्म निरत श्रुति नीति’ मंत्र का जप करें। मान्‍यता है क‍ि इस मंत्र के जप से परिवार में प्रेम-स्‍नेह बढ़ता है।

धन संबंधी समस्‍या का उपाय

अगर जीवन में धन संबंधी समस्‍याएं हों तो अष्टमी या नवमी तिथि को साफ स्थान पर उत्तर की दिशा में मुंह करके बैठे। इसके बाद अपने सामने लाल चावलों की एक ढेरी बनाकर उस पर श्रीयंत्र रखें। श्रीयंत्र के सामने तेल के नौ दीपक जलाकर उपासना करें। इसके बाद श्रीयंत्र को घर में मंद‍िर में स्थापित कर दें और अन्य सामग्री को बहते हुए जल में प्रवाह‍ित कर दें। मान्‍यता है क‍ि ऐसा करने से देवी मां की कृपा होती है और धन संबंधी सभी समस्‍याएं दूर हो जाती हैं।

astrology tips,astrology tips in hindi,navratri,navratri special,navratri 2020,maa durga,shardiya navratri 2020,navratri measures

मनोवांछित फल की सिद्धी का उपाय

नवरात्रि की अष्टमी तिथि को शिव मंदिर में जाकर शिवलिंग पर दूध, दही, घी, शहद और शक्कर चढ़ाकर अच्छे से स्नान कराएं। इसके बाद मंदिर की सफाई करें और महादेव का श्रृंगार पूरे मन से करें। अब भोले का ध्यान करते हुए मंदिर से आ जाए। इसी दिन रात में करीब 10 बजे मंदिर में फिर जाकर अग्नि प्रज्ज्वलित कर ‘ऊं नम: शिवाय’ का जप करते हुए घी की 108 बार आहुति दें। इसके बाद 40 दिन तक इस मंत्र की पांच माला का जप घर पर ही करें। मान्‍यता है कि ऐसा करने से मनोवांछित फल की सिद्धी होती है।

नौकरी संबंधी समस्‍या दूर करने का अचूक उपाय

अगर नौकरी संबंधी समस्‍या हो तो नवरात्रि के अंतिम दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करने के बाद सफेद रंग का सूती आसन बिछाकर उस पर पूर्व दिशा की ओर मुंह करके बैठ जाएं। अब अपने ठीक सामने पीला कपड़ा बिछाकर उस पर 108 मनकों वाली स्फटिक की माला रख दें तथा इस पर केसर व इत्र छिड़क कर माला का पूजन करें। माला को धूप, दीप और अगरबत्ती दिखाकर ‘ऊं ह्लीं वाग्वादिनी भगवती मम कार्य सिद्धि कुरु कुरु फट् स्वाहा’ मंत्र का 31 बार जाप करें। इस प्रकार लगातार 11 दिन तक करने से वह माला सिद्ध हो जाएगी। इसके बाद आपको जब भी किसी इंटरव्यू में जाना हो या किसी से मिलने के जाना हो तो इस माला को पहन कर जाएं। मान्‍यता है क‍ि ऐसा करने से जातक को मनचाही नौकरी म‍िलती है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?