न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जानिए कैसे होते है 'A' अक्षर से शुरू होने वाले नाम के व्यक्ति

आपके नाम का अक्षर आपके व्यक्तित्व और आपके स्वभाव दोनों पर अपना प्रभाव डालता है।

Posts by : Hema | Updated on: Mon, 02 Apr 2018 5:55:51

जानिए कैसे होते है 'A' अक्षर से शुरू होने वाले नाम के व्यक्ति

आपके नाम का अक्षर आपके व्यक्तित्व और आपके स्वभाव दोनों पर अपना प्रभाव डालता है। नाम का अर्थ तो आपके स्वभाव का परिचय करवा ही देता है लेकिन आपका नाम किस अक्षर से शुरू होता है, ये बात भी खासी महत्वपूर्ण होती है। 'A' अक्षर से नाम वाले लोग काफी मेहनती और धैर्य वाले होते हैं। इन्हें अट्रैक्टिव दिखना और अट्रैक्टिव दिखने वाले लोग ज्यादा पसंद होते हैं। ये खुद को किसी भी परिस्थिति में ढाल लेने की गजब की क्षमता रखते हैं। इन्हें वैसी चीज ही भाती है, जो भीड़ से अलग दिखता हो। अध्ययन या करियर की बात करें तो किसी भी काम को अंजाम देने के लिए चाहे जो करना पड़े ये करते हैं, लेकिन लक्ष्य तक पहुंचने से पहले ये कभी हारकर बैठते नहीं।

'A' से नाम वाले लोग रोमांस के मामले में जरा पीछे रहना ही पसंद करते हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि वे प्यार और अपने करीबी रिश्तों को अहमियत नहीं देते। बस, इन्हें इन चीजों का इजहार करना अच्छा नहीं लगता। चाहे बात रिश्तों की हो या फिर काम की, इनका विचार बिल्कुल खुला होता है। सच और कड़वी बात भी इन्हें खुलकर कह दी जाए तो ये मान लेते हैं, लेकिन इशारों में या घुमाकर कुछ कहना-सुनना इन्हें पसंद नहीं। 'A' से नाम वाले लोग हिम्मती भी काफी होते हैं, लेकिन यदि इनमें मौजूद कमियों की बात करें तो इन्हें बात-बात पर गुस्सा भी आ जाता है।

आपकी कुंडली

हर नाम का कुछ ना कुछ अर्थ जरूर होता है और यह अर्थ आपके जीवन पर सार्थक भी बैठता है। यही वजह है कि हर माता-पिता अपने बच्चे का नाम बहुत ही सोच-समझकर रखते हैं। लेकिन नाम शुरू किस अक्षर से होगा यह तो आपकी कुंडली से ही पता चलता है, जो आपके जन्म के समय ही निर्धारित हो जाती है।

jyotish,name starts with a

नाम का अर्थ

नाम का अर्थ आपके जीवन की परिभाषा व्यक्त करता है और नाम का अक्षर आपके व्यक्तित्व को, तो आज जानते हैं 'A' अक्षर से जिन लोगों का नाम प्रारंभ होता है, उनके अंदर क्या खूबियां या कमियां होती हैं।

'A' अक्षर के लोग


जिन लोगों का नाम 'A' से प्रारंभ होता है उनकी सबसे खूबी यही होती है कि वे बहुत मेहनती और धैर्यवान होते हैं। वो इतनी आसानी से अपना आपा खोने वाले लोगों में से नहीं है।

दूसरी सबसे बड़ी खूबी

इनकी दूसरी सबसे बड़ी खूबी यह है कि वे बहुत आकर्षक व्यक्तित्व के मालिक होते हैं और वो लाइमलाइट में भी रहते हैं। वे रिश्तों को लेकर बहुत गंभीर होते हैं, लेकिन उनका स्वभाव जरा भी रोमांटिक नहीं होता।

भावनाओं का इजहार नहीं करते

वे अपने प्रेम संबंधों को बहुत अहमीयत देते हैं लेकिन फिर भी रोमांस से बचकर रहना ही पसंद करते हैं। इन्हें अपनी भावनाओं का इजहार करना बिल्कुल पसंद नहीं होता।

क्रोधी स्वभाव


वैसे तो ये लोग बहुत केयरिंग स्वभाव वाले होते हैं, लेकिन जब इन्हें किसी पर क्रोध आ जाए तो फिर उसका सामना करना बहुत मुश्किल है।

इनकी पंसद

इनकी पंसद थोड़ी हटकर होती है, इन्हें वही चीज पसंद होती है जो बहुत अलग और कुछ खास होती है। इनका स्वभाव सभी को साथ लेकर आगे बढऩे वाला होता है, ये किसी को खुद से कम मानकर उसे पीछे नहीं छोड़ देते।

jyotish,name starts with a

साहस का परिचय

जिन लोगों का नाम 'A' से प्रारंभ होता है, सुंदरता को बहुत पसंद करते हैं, देखने में तो आप इन्हें साहसी लोगों की श्रेणी में नहीं रखेंगे लेकिन समय आने पर ये अपने साहस का परिचय दे ही देते हैं।

सीधी बात करना


ये लोग बहुत सीधी बात करते हैं, इन्हें जो बात या जो व्यक्ति नहीं पसंद उसे ये एक क्षण के लिए भी बर्दाश्त नहीं करते। कभी-कभी ये इनकी बड़ी कमी बन जाती है। अगर इनके सामने कड़वी बातें या कड़वा सच भी खुलकर कह दिया जाए तो भी इन्हें कोई समस्या नहीं होती।

धोखेबाजी से परे

इनसे आप धोखेबाजी की अपेक्षा नहीं कर सकते क्योंकि ये सभी का हित चाहने वाले इंसान होते हैं। इन्हें पार्टियां पसंद हैं, लेकिन ये अपनी दुनिया में ही रहना पसंद करते हैं। ये लोग बिना सोचे समझे कोई भी काम नहीं करते, मौके की नजाकत को समझे बिना ये कोई भी निर्णय लेते हैं।

धार्मिक प्रवृत्ति

इन्हें धार्मिक प्रवृत्ति का व्यक्ति माना जाता है जो दूसरों से भी धर्म पालन की अपेक्षा करता है। य लोग धार्मिक यात्राएं करना बहुत पसंद करते हैं और इससे इन्हें मानसिक शांति भी मिलती है।

सफलता

अब बात करें कमी की तो ये एक सच है कि जिन लोगों का नाम 'A' से शुरू होता है उन्हें जीवन में सफलता या फिर अपनी मनचाही चीज इतनी आसानी से नहीं मिलती। इनका हर कार्य बहुत रुकावटों के साथ ही पूरा होता है। लेकिन जब इन्हें सफलता मिल जाती है तो दूसरों के लिए मिसाल बनती है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका