न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या आप जानतें है समुंद्र का पानी खारा क्यों है, जाने इसके पीछे कि कहानी

पौराणिक काल की एक प्रचलित कथा है जो आज हम आपको बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं उस किस तरह समुद्र का पानी खारा हुआ।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 06 Apr 2018 3:33:50

क्या आप जानतें है समुंद्र का पानी खारा क्यों है, जाने इसके पीछे कि कहानी

समुद्र अर्थात पानी का अथाह संग्रह जिसकी सीमा दूर तक फैली हुई हैं। समुद्र दिखने में जितना सुन्दर और शांत लगता है। उसके पानी का टेस्ट उतना ही खारा लगता हैं। जरा सोचिये समुद्र का पानी मीठा होता तो धरती पर पीने के पानी की कमी ही नहीं पड़ती। ऐसा हो सकता था अगर पौराणिक काल में एक घटना घटित नहीं होती तो। जी हाँ, समुद्र के पानी के खारा होने की पौराणिक काल की एक प्रचलित कथा है जो आज हम आपको बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं उस किस तरह समुद्र का पानी खारा हुआ।

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार महाराजा पृथु के पुत्रों ने जब समुद्रों का निर्माण किया था तो सातों समुद्र मीठे और दूध जैसे द्रव्यों के थे। लेकिन वर्तमान में दुनियाभर में जितने भी समंदर हैं वो सभी खारे पानी के हैं। आखिर समुद्र का पानी खारा क्यों होता है इसके पीछे एक पौराणिक कथा छुपी हुई है जिसे आप जरूर जानना चाहेंगे।

पौराणिक कथा के अनुसार हिमालय की पुत्री देवी उमा यानी पार्वती ने भगवान शिव को पति रुप में पाने के लिए घोऱ तपस्या आरंभ की। माता पार्वती के कठोर तप से तीनों लोक कांपने लगे। जिससे कुपित होकर सभी देवताओं ने आपस में विचार विमर्श किया। लेकिन समुद्र देवता माता पार्वती की सुंदरता को देखकर उनपर मोहित हो चुके थे इसलिए इस विचार विमर्श के दौरान अपनी भावनाओं में वशीभूत होकर उन्होंने भगवान शिव के बारे में खूब-भला बुरा कहा।

sea water saline,saline,sea water,astrology,mythological story

कहा जाता है कि भगवान शिव और बाकी देवताओं ने समुद्र देवता के इस कृत्य के लिए उन्हें क्षमा कर दिया। लेकिन इससे उनका साहस और भी बढ़ गया। माता पार्वती के लिए अपनी भावनाओं में वशीभूत होकर जब समुद्र देव सीधा देवी उमा यानी माता पार्वती के पास पहुंचे और उनके सामने स्वयं से विवाह करने का प्रस्ताव रखा। तब माता पार्वती ने उनसे कहा कि वो मन ही मन भगवान शिव को अपना पति मान चुकी हैं इसलिए वो किसी और से विवाह नहीं कर सकती। ऐसा कहकर माता पार्वती ने समुद्र देवता के विवाह प्रस्ताव को ठुकरा दिया।
माता पार्वती द्वारा विवाह प्रस्ताव ठुकराए जाने के बाद समुद्र देवता के क्रोध की कोई सीमा न रही और उन्होंने घमंड में चूर होकर भगवान शिव के बारे में बहुत ही बुरा भला कहा। समुद्र देवता ने माता पार्वती से कहा कि उस श्मशान निवासी अघोरी में ऐसा क्या है जो मुझमें नहीं है।

उस भस्मधारी से विवाह करके तुम्हे कैलाश पर भूत पिशाचों के बीच में रहना पड़ेगा। अभी भी समय है अपना फैसला बदल लो और मुझसे विवाह कर के मेरे साथ मेरे महल में रानी की तरह निवास करो। समुद्र देवता ने माता पार्वती से कहा कि मेरे समुद्र दूध और मीठे जल से भरे हुए हैं इसलिए मैं तुम्हारा पति बनने का अधिकारी हूं। समुद्र देवता के इन कठोर वचनों को सुनकर आहत हुई माता पार्वती मे समुद्र देवता को श्राप देते हुए कहा कि जिस मीठे जल और दूध पर इतना अभिमान है वो जल खारा हो जाएगा।

बहरहाल इस पौराणिक कथा के अनुसार कहा जाता है कि माता पार्वती के श्राप के चलते ही क्षीरसागर का मीठा जल और दूध खारे जल में बदल गया और समुद्र का पानी खारा हो गया।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?