न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

हनुमान जी का अनोखा मंदिर जहां चोला चढ़ाने के लिए करना पड़ता है 26 साल तक इंतजार, ओबामा और ट्रंप की जीत के लिए हो चुके हैं अनुष्ठान

मध्यप्रदेश के मंदसौर में हनुमान जी का एक अनोखा मंदिर है। जहां चोला चढ़ाने के लिए भी वेटिंग लिस्ट होती है और भक्तों को चोला चढ़ाने के लिए इंतजार करना पड़ता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 24 Apr 2019 9:07:59

हनुमान जी का अनोखा मंदिर जहां चोला चढ़ाने के लिए करना पड़ता है 26 साल तक इंतजार, ओबामा और ट्रंप की जीत के लिए हो चुके हैं अनुष्ठान

मध्यप्रदेश के मंदसौर में हनुमान जी का एक अनोखा मंदिर है। जहां चोला चढ़ाने के लिए भी वेटिंग लिस्ट होती है और भक्तों को चोला चढ़ाने के लिए इंतजार करना पड़ता है। इंतजार भी एक दो दिन का नहीं बल्कि पूरे 26 साल का। अगर शनिवार को भक्त चोला चड़ाना चाहते हैं तो 2040 में उनकी मनोकामना पूर्ण होगी। वही आज की स्थिति में सामान्य दिनों में 7 साल तो मंगलवार के लिये 26 साल का इंतजार भक्तों को करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं राम रक्षा स्त्रोत करवाने के लिये 2 साल और लड्डू चूरमे के भोग के लिए भी करीब 2 साल की प्रतिक्षा भक्तों को करना पड़ेगी। ऐसी मान्यता है कि, हनुमान जी कलियुग के प्रत्यक्ष देवता है, उनके दर्शन मात्र से राम की कृपा सुलभ हो जाती है। जिससे दैहिक, दैविक और भौतिक ताप तुरंत दूर हो जाते हैं। यही वजह है कि यहां हर दिन चोला चढ़ाने के बावजूद चोले की प्रतिक्षा सूची सालों की लम्बित है।
बता दें मंदसौर के तलाई वाले बालाजी के प्रति यहां के लोगों की अटूट आस्था और श्रद्धा है। मंदसौर में यह मंदिर गांधी चौराहा और बालागंज के संधि स्थल के बीच स्थित है। तलाई वाले बालाजी का मंदिर एक ऐसा अनूठा मंदिर है जहां पट खुलने से राम रक्षा स्त्रोत की गूंजती है तो वहीं रात को पट बन्द होने पर सुन्दरकाण्ड, हनुमान चालिसा और भजन कीर्तन के सूर गूंजते रहते है। प्रतिदिन सैकड़ों से लेकर हजारों की तादाद में भक्त यहां मत्था टेककर दयालु बाबा के नाम से पहचाने जाने वाले तलाई वाले बालाजी का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। भक्ति और श्रद्धा इतनी अटूट है कि व्यापारी और नौकरी पर जाने वाले लोग पहले दरबार में मत्था टेकते है और फिर अपने काम-काज की शुरूआत करते हैं।

talai wale balaji,talai wale balaji temple,madhya pradesh,mandsaur,balaji temple,hanuman temple

भक्त रविन्द्र पांडेय बताते है कि इस मंदिर के चमत्कार को मानने वाले देश के साथ-साथ विदेश में भी मौजूद हैं। इस मंदिर में ओबामा से लेकर ट्रंप तक की जीत के लिए विशेष अनुष्ठान संपन्न हुए हैं। गौरतलब है कि हनुमान भक्त ओबामा तो हनुमान जी की एक छोटी मूर्ति भी अपने साथ रखते हैं। मंदिर प्रबंधक धीरेन्द्र त्रिवेदी के मुताबिक इस मंदिर की ख्याति लागतार बढ़ती जा रही है। देश विदेश से भक्त 700 वर्ष पुराने इस चमत्कारी मंदिर में दर्शन के लिए आते हैं। हनुमान जयंती पर यहां 3 दिवसीय विशेष अनुष्ठान किए जाते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

कर्नाटक में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर में 4 लोगों की मौत, 14 घायल
कर्नाटक में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर में 4 लोगों की मौत, 14 घायल
Starlink को लेकर रिलायंस का दोटूक जवाब, कहा- मुकाबले से कभी नहीं डरे, भारत में सभी कंपनियों का स्वागत
Starlink को लेकर रिलायंस का दोटूक जवाब, कहा- मुकाबले से कभी नहीं डरे, भारत में सभी कंपनियों का स्वागत
राजनाथ सिंह का राहुल गांधी और कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- ज्ञानेश कुमार से नहीं, सरकार गिराने की है लड़ाई
राजनाथ सिंह का राहुल गांधी और कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- ज्ञानेश कुमार से नहीं, सरकार गिराने की है लड़ाई
'मेरे साथ मारपीट हुई, लेकिन पलटकर नहीं मारा', अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
'मेरे साथ मारपीट हुई, लेकिन पलटकर नहीं मारा', अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
सपा के बिना रायबरेली सीट भी जीत पाएंगे क्या?, राहुल गांधी पर राजनाथ सिंह का तीखा तंज
सपा के बिना रायबरेली सीट भी जीत पाएंगे क्या?, राहुल गांधी पर राजनाथ सिंह का तीखा तंज
नेहा बोरा को तवज्जो देने पर कांग्रेस में नाराजगी? राहुल गांधी बोले- क्रेडिट चाहिए तो आप गलत पार्टी में हैं
नेहा बोरा को तवज्जो देने पर कांग्रेस में नाराजगी? राहुल गांधी बोले- क्रेडिट चाहिए तो आप गलत पार्टी में हैं
Jailer 2 Box Office: रजनीकांत की फिल्म ने पहले दिन दुनियाभर में कमाए ₹125 करोड़, घरेलू कलेक्शन ₹59.70 करोड़
Jailer 2 Box Office: रजनीकांत की फिल्म ने पहले दिन दुनियाभर में कमाए ₹125 करोड़, घरेलू कलेक्शन ₹59.70 करोड़
राक्षसों की सेना का संहार करते दिखे राम, रावण ने दिखाया रौद्र रूप, ‘रामायण’ का इंटरनेशनल ट्रेलर रिलीज
राक्षसों की सेना का संहार करते दिखे राम, रावण ने दिखाया रौद्र रूप, ‘रामायण’ का इंटरनेशनल ट्रेलर रिलीज
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
राजनाथ सिंह का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- बांग्लादेश की तर्ज पर सत्ता बदलने की कोशिश, देश में अराजकता फैलाना एजेंडा
राजनाथ सिंह का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- बांग्लादेश की तर्ज पर सत्ता बदलने की कोशिश, देश में अराजकता फैलाना एजेंडा
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
सूर्य-शनि का षडाष्टक योग 17 अक्टूबर को, वृषभ समेत इन 3 राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें
सूर्य-शनि का षडाष्टक योग 17 अक्टूबर को, वृषभ समेत इन 3 राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?