न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नवरात्रि 2020 : कन्या पूजन के दौरान रखें इन बातों का ध्यान, मिलेगा पूर्ण लाभ

कन्या पूजन से देवी मां अत्‍यंत प्रसन्‍न होती हैं और आपके दुख दूर करती हैं। इसका पूर्ण लाभ पाने के लिए इससे जुड़े नियमों की जानकारी होना बहुत जरूरी हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 20 Oct 2020 8:12:34

नवरात्रि 2020 : कन्या पूजन के दौरान रखें इन बातों का ध्यान, मिलेगा पूर्ण लाभ

मां दुर्गा का पावन पर्व शारदीय नवरात्रि जारी हैं और आज नवरात्रि का चतुर्थ दिन हैं जो कि मां कुष्मांडा के पूजा के लिए जाना जाता हैं। इन नौ दिनों में सभी भक्तगण मातारानी का आशीर्वाद पाने के लिए हर संभव प्रयास करते हैं। इसी के साथ इन दिनों में कन्याओं का पूजन किया जाता हैं जिन्हें माता का स्वरुप माना जाता हैं। कन्या पूजन से देवी मां अत्‍यंत प्रसन्‍न होती हैं और आपके दुख दूर करती हैं। इसका पूर्ण लाभ पाने के लिए इससे जुड़े नियमों की जानकारी होना बहुत जरूरी हैं। तो आइए जानते हैं कि कन्‍या पूजन के दौरान किन बातों का ध्यान रखा जाए।

इस उम्र की कन्‍याओं को करें आमंत्रित

कन्‍या पूजन सप्‍तमी, अष्‍टमी या नवमी में किसी भी दिन किया जाता है। ख्‍याल रखें कि कन्‍याओं की उम्र 2 से 7 साल के बीच होनी चाहिए।

astrology tips,astrology tips in hindi,navratri,navratri special,navratri 2020,maa durga,shardiya navratri 2020,kanya poojan rules

बालक को बुलाना न भूलें

कन्‍या पूजन में बालक को जरूर आमंत्रित करने का नियम है। कहा जाता है कि ऐसा न करने पर कन्‍या पूजन पूर्ण नहीं होता।

पानी और दूध से धोएं पैर

कन्‍या पूजन करने से पहले कन्‍याओं के पैर दूध या फिर पानी से अपने हाथों से साफ करें। इसके बाद उनके पैर छूकर उन्‍हें साफ स्‍थान पर बैठाएं।

ये बातें जरूर जान लें

कन्‍याओं के माथे पर अक्षत, फूल और कुमकुम का तिलक लगाएं। कन्‍याओं को खीर-पूड़ी का प्रसाद खिलाएं। नमकीन में चना भी खिला सकते हैं।

astrology tips,astrology tips in hindi,navratri,navratri special,navratri 2020,maa durga,shardiya navratri 2020,kanya poojan rules

ऐसे करें कन्‍याओं को व‍िदा

कन्‍याओं को भोज कराने के बाद उन्‍हें दान में रूमाल, लाल चुनरी, फल और‍ खिलौने देकर उनके चरण छुकर आर्शीवाद लें। इसके बाद कन्‍याओं को खुशी-खुशी विदा करें। ऐसा करने से मातारानी की कृपा और उनका आर्शीवाद आप के ऊपर हमेशा ही बना रहेगा।

नवरात्रि कन्‍या पूजन की यह है कथा

कथा म‍िलती है क‍ि माता के भक्‍त पंडित श्रीधर की कोई संतान नहीं थी। एक दिन उन्‍होंने नवरात्र में कुंवारी कन्‍याओं को आमंत्रित किया। इसी बीच मां वैष्‍णों कन्‍याओं के बीच आकर बैठ गईं। सभी कन्‍याएं तो भोजन करके और दक्षिणा लेकर चली गईं लेकिन मातारानी वहीं बैठी रहीं। उन्‍होंने पंडित श्रीधर से कहा कि तुम एक भंडारा रखो और उसमें पूरे गांव को आमंत्रित करो। इसी भंडारे में भैरोनाथ भी आया और वहीं उसके अंत का आरंभ हुआ। मां ने भैरोनाथ का अंत करने के साथ ही उसका उद्धार किया।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?