न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

देवताओं को उनके पसंदीदा फूल चढ़ाकर करें प्रसन्न, जानें इसके बारे में

आज हम आपके लिए देवताओं के पसंदीदा फूलों से जुड़ी जानकारी लेकर आए हैं जो विभिन्न ग्रंथों में मिलती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 29 Apr 2020 6:42:39

देवताओं को उनके पसंदीदा फूल चढ़ाकर करें प्रसन्न, जानें इसके बारे में

हर व्यक्ति अपने इष्टदेव का पूजन करता हैं और उनसे आशीर्वाद और कृपा की चाहत रखता हैं। व्यक्ति अपने इष्टदेव को प्रसन्न करने के लिए हरसंभव प्रयास करता हैं। ऐसे में फूल भी आपके मददगार साबित हो सकते हैं। जी हाँ, पूजन के दौरान फूलों का इस्तेमाल तो किया जाता ही हैं और कहा भी गया हैं की देवता का मस्तक सदैव पुष्प से सुशोभित रहना चाहिए। ऐसे में आज हम आपके लिए देवताओं के पसंदीदा फूलों से जुड़ी जानकारी लेकर आए हैं जो विभिन्न ग्रंथों में मिलती हैं, ताकि उन्हें आसानी से प्रसन्न किया जा सकें। तो आइये जानते हैं किस देवता के पूजन में कौन से फूल चढ़ाना चाहिए।

भगवान श्रीगणेश : भगवान श्रीगणेश को तुलसीदल को छोड़कर सभी प्रकार के फूल चढाएं जा सकते हैं। गणेश जी को दूर्वा चढ़ाने की परंपरा है। गणेश जी को दूर्वा बहुत ही प्रिय है। दूर्वा के ऊपरी हिस्से पर तीन या पांच पत्तियां हों तो बहुत ही उत्तम है।

भगवती गौरी : शंकर भगवान को चढ़ने वाले पुष्प मां भगवती को भी प्रिय हैं। इसके अलावा बेला, सफेद कमल, पलाश, चंपा के फूल भी चढ़ाए जा सकते हैं।

astrology tips,astrology tips in hindi,hindu gods favourite flowers

लक्ष्मीजी : मां लक्ष्मी का सबसे अधिक प्रिय पुष्प कमल है। उन्हें पीला फूल चढ़ाकर भी प्रसन्न किया जा सकता है। इन्हें लाल गुलाब का फूल भी काफी प्रिय है।

हनुमान जी : इनको लाल पुष्प बहुत प्रिय है। इसलिए इन पर लाल गुलाब, लाल गेंदा आदिपुष्प चढ़ाए जा सकते है।

सूर्य नारायण : इनकी उपासना कुटज के पुष्पों से की जाती है। इसके अलावा कनेर, कमल, चंपा, पलाश, आक, अशोक आदि के पुष्प भी इन्हें प्रिय हैं।

भगवान श्रीकृष्ण : अपने प्रिय पुष्पों का उल्लेख महाभारत में युधिष्ठिर से करते हुए श्रीकृष्ण कहते हैं- मुझे कुमुद, करवरी, चणक, मालती, पलाश व वनमाला के फूल प्रिय हैं।

मां काली : इनको गुड़हल का फूल बहुत पसंद है। मान्यता है की इनको 108 लाल गुड़हल के फूल अर्पित करने से मनोकामना पूर्ण होती है।

astrology tips,astrology tips in hindi,hindu gods favourite flowers

भगवान शिव : भगवान शंकर को धतूरे के फूल, हरसिंगार, व नागकेसर के सफेद पुष्प, सूखे कमल गट्टे, कनेर, कुसुम, आक, कुश आदि के फूल चढ़ाने का विधान है।

भगवान विष्णु : इन्हें कमल, मौलसिरी, जूही, कदम्ब, केवड़ा, चमेली, अशोक, मालती, वासंती, चंपा, वैजयंती के पुष्प विशेष प्रिय हैं। विष्णु भगवान तुलसी दल चढ़ाने से अति शीघ्र प्रसन्न होते है।

मां दुर्गा : इनको लाल गुलाब या लाल अड़हुल के पुष्प चढ़ाना श्रेष्ठ है।

मां सरस्वती : विद्या की देवी मां सरस्वती को प्रसन्न करने के लिए सफेद या पीले रंग का फूल चढ़ाए जाते हैं। सफेद गुलाब, सफेद कनेर या फिर पीले गेंदे के फूल से भी मां सरस्वती वहुत प्रसन्न होती हैं।

शनि देव : शनि देव को नीले लाजवन्ती के फूल चढ़ाने चाहिए, इसके अतिरिक्त कोई भी नीले या गहरे रंग के फूल चढ़ाने से शनि देव शीघ्र ही प्रसन्न होते है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

कर्नाटक में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर में 4 लोगों की मौत, 14 घायल
कर्नाटक में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर में 4 लोगों की मौत, 14 घायल
दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च पर पुलिस की सख्ती, सिर्फ 11 लोगों को तिरंगा लहराने और राष्ट्रगान की अनुमति; सेंट्रल पार्क दो दिन बंद
दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च पर पुलिस की सख्ती, सिर्फ 11 लोगों को तिरंगा लहराने और राष्ट्रगान की अनुमति; सेंट्रल पार्क दो दिन बंद
तिरंगा मार्च: कनॉट प्लेस जाने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी, दिल्ली की इन सड़कों पर पड़ेगा असर
तिरंगा मार्च: कनॉट प्लेस जाने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी, दिल्ली की इन सड़कों पर पड़ेगा असर
CJP Protest Today: आधी रात अभिजीत दीपके ने बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस, बोले- दिल्ली पुलिस मुझे उठा सकती है
CJP Protest Today: आधी रात अभिजीत दीपके ने बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस, बोले- दिल्ली पुलिस मुझे उठा सकती है
SIR विवाद पर BJP का पलटवार, विपक्ष के आरोपों का जवाब देने के लिए देशभर में चलाएगी अभियान
SIR विवाद पर BJP का पलटवार, विपक्ष के आरोपों का जवाब देने के लिए देशभर में चलाएगी अभियान
नेहा बोरा को तवज्जो देने पर कांग्रेस में नाराजगी? राहुल गांधी बोले- क्रेडिट चाहिए तो आप गलत पार्टी में हैं
नेहा बोरा को तवज्जो देने पर कांग्रेस में नाराजगी? राहुल गांधी बोले- क्रेडिट चाहिए तो आप गलत पार्टी में हैं
Jailer 2 Box Office: रजनीकांत की फिल्म ने पहले दिन दुनियाभर में कमाए ₹125 करोड़, घरेलू कलेक्शन ₹59.70 करोड़
Jailer 2 Box Office: रजनीकांत की फिल्म ने पहले दिन दुनियाभर में कमाए ₹125 करोड़, घरेलू कलेक्शन ₹59.70 करोड़
राक्षसों की सेना का संहार करते दिखे राम, रावण ने दिखाया रौद्र रूप, ‘रामायण’ का इंटरनेशनल ट्रेलर रिलीज
राक्षसों की सेना का संहार करते दिखे राम, रावण ने दिखाया रौद्र रूप, ‘रामायण’ का इंटरनेशनल ट्रेलर रिलीज
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?