न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

नवरात्रि 2020 : कन्याओं को इन 6 चीजों का दान मातारानी को करता हैं प्रसन्न

आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे उपहारों की जानकारी लेकर आए हैं जिनको कन्‍याओं को देने से भगवती आप पर प्रसन्‍न होती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 22 Oct 2020 7:59:19

नवरात्रि 2020 : कन्याओं को इन 6 चीजों का दान मातारानी को करता हैं प्रसन्न

नवरात्रि का पावन पर्व जारी हैं जो कि मातारानी को समर्पित होता हैं। नवरात्रि के इन दिनों में कन्याओं को माता का स्वरुप मानते हुए पूजन किया जाता हैं और उनका आशीर्वाद लिया जाता हैं ताकि मातारानी की कृपा प्राप्त की जा सकें। ऐसे में कन्याओं को घर बुलाकर उनका पूजन करते हुए भोजन कराया जाता हैं। इसी के साथ ही कन्याओं को उपहार भी भेंट किए जाते हैं। उपहार का विशेष महत्व माना जाता हैं जो आपके जीवन पर भी असर डालता हैं। आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे उपहारों की जानकारी लेकर आए हैं जिनको कन्‍याओं को देने से भगवती आप पर प्रसन्‍न होती हैं।

मिठाई

कन्‍याभोज को करने के लिए आपको कम से कम एक मिठाई भी शामिल करनी चाहिए। अगर किसी वजह से आप मिष्‍ठान शामिल न कर सकें तो घर में साफ-सुथरे ढंग से बनाया हुआ सूजी या फिर आटे का हलवा भी माता का भोग लगाकर कन्‍याओं को खिला सकते हैं। ऐसा करने से आपके गुरु ग्रह की मजबूती बढ़ती है और मां भगवती भी आपसे प्रसन्‍न होती हैं।

astrology tips,astrology tips in hindi,navratri,navratri special,navratri 2020,maa durga,shardiya navratri 2020,gifts to girls

लाल वस्‍त्र

नवरात्र में आप कन्‍या भोज करें तो कन्‍याओं को उपहार के रूप में लाल वस्‍त्र देने का विशेष महत्‍व होता है। अगर किसी वजह से आप लाल वस्‍त्र देने में असमर्थ है तो सभी कन्‍याओं को लाल रंग की चुनरी दे सकते हैं। लाल रंग को वृद्धि का प्रतीक माना जाता है और इसके साथ ही लाल रंग मां की पोशाक का रंग होने के कारण भी बेहद शुभ माना जाता है। वहीं लाल रंग के वस्‍त्र देने से आपका मंगल भी मजबूत होता है।

फल भी होते हैं शुभ

नवरात्र का कन्‍या भोज करने में कन्‍याओं को कम से कम एक मौसमी फल जरूर देना चाहिए। माना जाता है कि नवरात्र में कन्‍याओं को फल देने से आपको आपके अच्‍छे कर्मों का फल कई गुना वापस होकर प्राप्‍त होता है। फलों में सबसे शुभ केला और नारियल को माना जाता है। माना जाता है केला विष्‍णुजी का प्रिय फल और नारियल यानी श्रीफल मां लक्ष्‍मी को प्रिय है। इन दोनों को ही दान करने से आपके घर की सुख समृद्धि में वृद्धि होती है।

astrology tips,astrology tips in hindi,navratri,navratri special,navratri 2020,maa durga,shardiya navratri 2020,gifts to girls

सिक्‍के

नवरात्र में कन्‍याओं को विदा करते समय उन्‍हें दक्षिणा के स्‍वरूप कुछ रुपये-पैसे भी जरूर देने चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्‍मी आप पर प्रसन्‍न होती हैं और आपके भंडार भर देती हैं। हो सके तो कन्‍याओं को अपनी सामर्थ्‍य के अनुसार 11, 21 या फिर 51 रुपये देने चाहिए।

ऋंगार सामग्री

नवरात्र में कन्‍या भोज कराने के बाद भेंट में कन्‍याओं को ऋंगार की सामग्री भी उपहार में दे सकते हैं। यह ऋंगार सामग्री पहले माता को अर्पित करनी चाहिए और उसके बाद छोटी-छोटी कन्‍याओं में बांट देनी चाहिए। मान्‍यता है कि कन्‍याओं द्वारा ग्रहण की गई ऋंगार सामग्री सीधे माता द्वारा स्‍वीकार कर ली जाती है।

चावल या जीरा

परंपराओं के अनुसार कन्‍याओं को जब विदा किया जाता है तो विदाई में उनको कोचा दिया जाता है। इस कोचे में चावल और गुड़ दिया जाता है। मान्‍यता है कि इससे आपके घर के धन-धान्‍य में वृद्धि होती है। नवरात्र में भी आप कन्‍या भोज करें तो विदा करते समय कन्‍याओं को उपहार के साथ थोड़ा सा चावल और जीरा भी देना चाहिए। इससे आपके घर में संपन्‍नता बढ़ती है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका