न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इन 5 जगहों पर घर बनवाना लाता हैं जीवन में दिक्कतें

वास्तु में कई ऐसी जगहें बताई गई हैं जहां घर नहीं बनाना चाहिए क्योंकि ये आपके जीवन में दिक्कतें लेकर आती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 20 Jul 2020 10:34:45

इन 5 जगहों पर घर बनवाना लाता हैं जीवन में दिक्कतें

हर व्यक्ति का अपने खुद के घर का सपना होता हैं जिसे पूरा करने के लिए वह कड़ी मेहनत करता हैं। व्यक्ति की अपने घर को लेकर चाहत होती हैं कि वह ऐसा घर बनाए जहां सुख-शांति के साथ रह सकें। लेकिन वास्तु में कई ऐसी जगहें बताई गई हैं जहां घर नहीं बनाना चाहिए क्योंकि ये आपके जीवन में दिक्कतें लेकर आती हैं। तो आइये जानते हैं उन जगहों के बारे में जहां पर घर नहीं बनवाना चाहिए।

नौकरों के रहने के स्‍थान पर

कहते हैं क‍ि हम जैसा अन्‍न खाते हैं हमारा मन भी वैसे ही व्‍यवहार करने लगता है। मसलन अगर हम सात्विक भोजन करेंगे तो मन में अच्‍छी भावनाओं का जन्‍म होगा वहीं तामस‍िक भोजन हमारे मन को गलत कार्यों की ओर प्रेरित करता है। ठीक इसी तरह हम जिस वातावरण में रहते हैं हमारे व्‍यवहार में भी वही दिखाई देता है। यही वजह है कि भविष्‍यपुराण में ऐसी जगह रहने की मनाही है जहां नौकर रहते हों। ऐसी जगहों पर रहने से व्‍यक्ति के व्‍यवहार में भी धूर्तता आने लगती है।

मांस-मदिरा बेचने के स्‍थान पर

भविष्‍यपुराण कहता है ज‍िस स्‍थान पर मांस-मद‍िरा की दुकान हो या उसकी खरीद-फरोख्‍त होती हो उस स्‍थान पर भी घर नहीं लेना चाहिए। इन जगहों पर नकारात्‍मक शक्तियों का वास होता है। ऐसे में इन स्‍थानों पर बनाए गये घर में तमाम तरह की मुश्किलें आती ही रहती हैं। तो जब भी घर लेने जाएं इन जगहों का ख्‍याल रखें।

vastu tips,vastu tips in hindi,problems in life,home vastu tips

मंदिर-यज्ञशाला के मार्ग पर

भविष्‍यपुराण के मुताबिक कभी भी मंदिर के मार्ग पर या फिर यज्ञशाला यानी क‍ि जहां पर यज्ञ-हवन का आयोजन होता हो तो ऐसी जगह पर घर का निर्माण नहीं करवाना चाहिए। अन्‍यथा तमाम द‍िक्‍कतें आती हैं। इस संबंध में यह तर्क दिया जाता है क‍ि यज्ञशाला में नियमित रूप से हवन-पूजन होता है लेकिन घर बनने के बाद वहां पर पूजा-पाठ बंद हो जाता है। इससे उस स्‍थान पर नकारात्‍मक शक्तियों का वास होने लगता है ज‍िसका सीधा प्रभाव हमारे जीवन पर पड़ता है।

चौक पर नहीं बनवाना चाहिए घर

भविष्‍यपुराण में बताया गया है कि किसी भी चौक पर कभी भी घर नहीं बनवाना चाहिए। क्‍योंक‍ि वहां पर हमेशा ही वाहनों का आवागमन रहता है। इससे हमेशा ही शोर-शराबे की द‍िक्‍कत होती है। कहा जाता है कि इसके चलते जिंदगी में भी शोर ही शोर यानी कि द‍िक्‍कतें ही द‍िक्‍कतें रहती हैं।

शहर की सीमा समाप्‍त पर

भव‍िष्‍यपुराण के अनुसार नगर के द्वार यानी क‍ि जहां पर शहर की सीमा समाप्‍त हो रही हो। वहां पर घर बनवाने से बचना चाहिए। इसके पीछे यह तर्क दिया जाता है क‍ि शहर की सीमा पर आपातकालीन सुव‍िधाएं म‍िलने में द‍िक्‍कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा चोरी आदि का भी डर रहता है। यानी क‍ि ऐसी जगह पर बना घर मुसीबत के समय और मुसीबत बढ़ा सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?