न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Lunar Eclipse 2020 : चंद्रग्रहण के बाद जरूर करें ये 5 काम, दूर होगी घर की अशुद्धि

चंद्रग्रहण के बाद धरती का वातावरण अशुद्ध हो जाता हैं जिन्हें कुछ कामों की मदद से दूर किया जा सकता हैं और नकारात्मक शक्तियों को बढ़ने से रोका जा सकता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 03 Jul 2020 11:51:08

Lunar Eclipse 2020 : चंद्रग्रहण के बाद जरूर करें ये 5 काम, दूर होगी घर की अशुद्धि

साल 2020 का आखिरी चंद्रग्रहण 5 जुलाई को लगने जा रहा हैं जो कि एक उपछाया होगा और इसमें सूतक का कोई खास महत्व नहीं रहता हैं। लेकिन माना जाता हैं कि चंद्रग्रहण के बाद धरती का वातावरण अशुद्ध हो जाता हैं जिन्हें कुछ कामों की मदद से दूर किया जा सकता हैं और नकारात्मक शक्तियों को बढ़ने से रोका जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं उन कामों के बारे में जो चंद्रग्रहण के बाद जरूर करने चाहिए ताकि आपके घर की अशुद्धि दूर हो सके।

अन्‍न दान करें

चंद्रग्रहण के बाद दान पुण्‍य का शास्‍त्रों में विशेष महत्‍व बताया गया है। चंद्रग्रहण के बाद सफेद वस्‍तुओं का दान करना मंगलकारी होता है। इनमें अक्षत, सफेद वस्‍त्र और दूध दही से बनी वस्‍तुओं को दान में दिया जा सकता है। ग्रहण के बाद गुरुजनों, ब्राह्मणों और पुरोहितों एवं जरूरतमंदों को दान करना चाहिए।

astrology tips,astrology tips in hindi,lunar eclipse 2020,chandra grahan 2020

भगवान को करवाएं स्‍नान

चंद्रग्रहण के बाद मंदिर को साफ-सुथरा करके यदि आपके घर में भगवान विष्‍णु और बालगोपाल की प्रतिमा है तो उन्‍हें गंगाजल से स्‍नान करवाएं और वस्‍त्र दूसरे पहनाएं। उसके बाद विधि विधान से भगवान की पूजा करें और भोग लगाएं। भगवान को भोग लगाने के बाद ही खुद भी अन्‍न और जल ग्रहण करें।

पका भोजन पशुओं को खिलाए

चंद्रग्रहण के बाद रात के बचे हुए पके भोजन को न खाएं। आप चाहें तो इसे सुबह पशुओं को खिला सकते हैं। चंद्रग्रहण के वक्‍त घी या दूध से बनी चीजों में तुलसी के पत्‍ते डाल दें। ऐसा करने से आपको उन्‍हें फेंकना नहीं पड़ेगा। तुलसी में नकारात्‍मक शक्तियों को अवशोषित करने की क्षमता मानी जाती है। इस कारण ऐसा करना उचित माना जाता है।

astrology tips,astrology tips in hindi,lunar eclipse 2020,chandra grahan 2020

घर की साफ-सफाई

चंद्रग्रहण के बाद घर की साफ-सफाई करना बेहद जरूरी माना जाता है। ग्रहण के बाद घर में हर जगह गंगाजल का छिड़काव करें। साथ ही पूजा स्‍थल को भी पवित्र करें और सभी मूर्तियों पर गंगाजल छिड़कें। उसके बाद पूजा करें और फिर से चंदन का टीका भगवान को लगाएं। पूजा के बाद भोग भी लगाएं।

स्‍नान जरूर करें

पुराणों में चंद्रग्रहण और सूर्यग्रहण के बाद स्‍नान को बेहद आवश्‍यक बताया गया है। ग्रहण के वक्‍त वातावरण में खतरनाक किरणों के प्रभाव से कुछ अशुद्धियां हो जाती हैं, इसलिए स्‍नान करना जरूरी माना जाता है। एक बात का ध्‍यान रखें कि स्‍नान कपड़े पहनकर करें। शास्‍त्रों में नग्‍न होकर स्‍नान करना वर्जित बताया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली में तड़के पुलिस की कार्रवाई, NSUI अध्यक्ष विनोद जाखड़ और उदय भानु चिब हिरासत में; CJP के तिरंगा मार्च से पहले सेंट्रल पार्क बंद
दिल्ली में तड़के पुलिस की कार्रवाई, NSUI अध्यक्ष विनोद जाखड़ और उदय भानु चिब हिरासत में; CJP के तिरंगा मार्च से पहले सेंट्रल पार्क बंद
दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च पर पुलिस की सख्ती, सिर्फ 11 लोगों को तिरंगा लहराने और राष्ट्रगान की अनुमति; सेंट्रल पार्क दो दिन बंद
दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च पर पुलिस की सख्ती, सिर्फ 11 लोगों को तिरंगा लहराने और राष्ट्रगान की अनुमति; सेंट्रल पार्क दो दिन बंद
तिरंगा मार्च: कनॉट प्लेस जाने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी, दिल्ली की इन सड़कों पर पड़ेगा असर
तिरंगा मार्च: कनॉट प्लेस जाने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी, दिल्ली की इन सड़कों पर पड़ेगा असर
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?