न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

घर की सजावट में ना करें इन तस्वीरों का इस्तेमाल, फैलाती हैं नकारात्मकता

आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी तस्वीरों के बारे में बताने जा रहे हैं जो घर में नकारात्मकता फैला रही हैं और अशुभता लेकर आती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 17 Jul 2020 8:39:41

घर की सजावट में ना करें इन तस्वीरों का इस्तेमाल, फैलाती हैं नकारात्मकता

हर कोई अपने घर को आकर्षक दिखाने के लिए इसकी सजावट करता हैं और इसके लिए विभिन्न तस्वीरों का इस्तेमाल करना पसंद करता हैं। लेकिन तस्वीरों को सजाने के दौरान यह भी ध्यान रखना जरूरी हैं कि आप कौनसी तस्वीर को काम में ले रहे हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी तस्वीरों के बारे में बताने जा रहे हैं जो घर में नकारात्मकता फैला रही हैं और अशुभता लेकर आती हैं। तो आइये जानते हैं इन तस्वीरों के बारे में।

महाभारत के युद्ध की तस्‍वीर

कई लोग अपने घर को सजाने के लिए दीवार पर महाभारत के युद्ध की तस्‍वीर लगा लेते हैं। यह सही नहीं है। महाभारत को कलह और हिंसा का प्रतीक माना जाता है। इतिहास के इस सबसे बड़े युद्ध की तस्‍वीर को घर में लगाने से आपके वैवाहिक संबंधों पर भी बुरा असर होता है।

vastu tips,vastu tips in hindi,pictures according vastu,pictures spreads negativity

डूबती हुई नाव

ऐसा अक्‍सर देखने में आता है कि लोग घर में डूबती हुई नाव की तस्‍वीरें सजावट के तौर पर लगा लेते हैं। कई बार लोग टाइटैनिक जहाज का फोटो भी लगाते हैं, सजावट के तौर पर। मगर घर में ऐसी चीजें कभी नहीं लगानी चाहिए जो कि नकारात्‍मक संदेश देती हों। ऐसा होने से आपके परिवार के लोगों की तरक्‍की रुक जाती है।

इस प्रकार के चित्र न लगाएं

घर में कभी भी इस प्रकार की तस्‍वीर नहीं लगानी चाहिए कि जिसमें कब्र या समाधि नजर आए। ऐसी तस्‍वीरों को बेहद अशुभ माना जाता है। ऐसी तस्‍वीरें घर में नकारात्‍मक ऊर्जा का संचार करती है। ऐसी तस्‍वीरों को देखने से मन में नकारात्‍मक विचार आते हैं।

vastu tips,vastu tips in hindi,pictures according vastu,pictures spreads negativity

डूबता सूर्य डुबा देगा आपका करियर

घर में डूबते हुए सूर्य की फोटो नहीं लगानी चाहिए। ऐसी फोटो लगाने से आपके करियर में बाधा उत्‍पन्‍न होती है और लोग अपने लक्ष्‍य से भटक जाते हैं। हमेशा ध्‍यान रखें कि अगर आपको घर में सूर्य की फोटो लगानी है तो उगते हुए सूर्य की लगाएं, न कि डूबते हुए सूर्य की। यह आपके घर के माहौल को नकारात्‍मक कर देती है।

हर किसी भी स्‍थान पर न लगाएं भगवान की फोटो

घर में यूं ही किसी भी स्‍थान पर भगवान की फोटो न लगाएं। भगवान की फोटो को पूरा सम्‍मान मिलना चाहिए और विधिपूर्वक उसकी पूजा होनी चाहिए जो कि पूजाघर में रखकर ही संभव है। इसलिए बेहतर होगा कि आप भगवान की फोटो किसी अन्‍य स्‍थान पर लगाने की बजाए पूजाघर में ही लगाएं।

हिंसा वाली तस्‍वीरें

घर में इस प्रकार की तस्‍वीरें न लगाएं जिसमें हिंसा नजर आ रही हो। ऐसी तस्‍वीरों को देखने से बच्‍चों पर बुरा असर पड़ता है और घर में भी लड़ाई-झगड़े बढ़ते हैं। परिवार के सदस्‍यों के बीच में तनाव बढ़ने लगता है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका