न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भूल से भी इन 5 लोगों का मजाक उड़ाना आपको पड़ सकता है भारी

इसलिए आज हम आपको मनुस्मृति में वर्णित उन लोगों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका मजाक कभी भी नहीं उडाना चाहिए। तो आइये जानते उन लोगों के बारे में।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 16 May 2018 8:01:07

भूल से भी इन 5 लोगों का मजाक उड़ाना आपको पड़ सकता है भारी

आपने ऐसे कई लोगों को देख होगा जिनका अंदाज ही मजाकिया होता है। और होना भी चाहिए क्योंकि हंसी-मजाक जिंदगी का अहम हिस्सा होता हैं। लेकिन मजाक करते समय थोडा ध्यान रखने की जरूरत है कि आप किसके साथ मजाक कर रहे हैं और क्या मजाक कर रहे हैं। क्योंकि जिस मजाक से किसी का अपमान हो या उसे दुख पहुंचे, ऐसा काम भूल कर भी नहीं करना चाहिए। इसलिए आज हम आपको मनुस्मृति में वर्णित उन लोगों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका मजाक कभी भी नहीं उडाना चाहिए। तो आइये जानते उन लोगों के बारे में।

* हीन (कम) अंग वाले : हीन अंग वाले लोग यानी जिनके शरीर का कोई न कोई हिस्सा या तो है ही नहीं या अधूरा है जैसा- लूला, लंगड़ा, काना आदि। कुछ लोग तो जन्म से ही हीन अंग वाले होते हैं, वहीं कुछ लोग दुर्घटना में अंगहीन हो जाते हैं। मनु स्मृति के अनुसार, ऐसे लोगों का कभी भी मजाक नहीं उड़ाना चाहिए। यदि हम ऐसे लोगों का मजाक उड़ाते हैं तो ये दुखी होते हैं। इसका बुरा परिणाम किसी न किसी रूप में हमें भविष्य में मिलता है।

* अधिक अंग वाले : कुछ लोगों के शरीर में अधिक अंग होते हैं जैसे किसी के हाथ या पैर में 6 उंगलियां होती हैं। मनु स्मृति के अनुसार शरीर में अधिक अंग होने पर भी किसी का मजाक नहीं उड़ाना चाहिए, क्योंकि वह तो जन्मजात ही ऐसा है। भगवान ने उसे इसी रूप में धरती पर भेजा है। यदि हम ऐसे लोगों का मजाक उड़ाते हैं तो समझना चाहिए कि हम परम पिता परमेश्वर का मजाक उड़ा रहे हैं।

* कुरूप : हर इंसान का चेहरा, रंग-रूप व शारीरिक बनावट एक-दूसरे से अलग होती है। किसी का चेहरा गोरा होता है तो किसी का काला। कुछ लोग सुंदर होते हैं तो कुछ के चेहरा इसके विपरीत होता है। कोई व्यक्ति अगर काला है या वो सुंदर नहीं है तो इसमें उसका कोई दोष नहीं होता, यह सब तो जन्म से ही होता है। हमें ऐसे व्यक्ति के रंग-रूप को ध्यान में न रखते हुए उसके चरित्र के गुणों को देखना चाहिए।

* गरीब : कोई भी इंसान अपनी मर्जी से गरीब नहीं होता। कुछ लोग जन्म से ही अमीर होते हैं, वहीं कुछ अपनी मेहनत से पैसा कमाते हैं। कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो बहुत मेहनत करने के बाद भी गरीब ही रहते हैं। गरीब इंसान मेहनत-मजदूरी करता है और अपने परिवार को पालता है।

* छोटी जाति के लोग : जाति आधारित व्यवस्था भगवान ने नहीं बल्कि इंसानों ने ही बनाई है। भगवान के लिए तो सभी इंसान एक समान हैं। जब हवा, पानी, धरती और आग इंसानों में भेदभाव नहीं करती तो हमें भी जाति के आधार पर किसी से भेदभाव नहीं करना चाहिए और न ही किसी का मजाक उड़ाना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?