न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सूर्यास्त के बाद गलती से भी ना करें इन चीजों का दान

आज हम आपको कुछ ऐसी चीजें बताने जा रहे हैं जिनका दान सूर्यास्त के बाद वर्जित हैं। इसलिए सूर्यास्त के बाद भूलकर भी ना करें इन चीजों का दान नहीं करना चाहिए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 06 Apr 2018 1:38:25

सूर्यास्त के बाद गलती से भी ना करें इन चीजों का दान

हिन्दू धर्म में दान पुण्य का बड़ा महत्व हैं। हर त्योंहार और पर्व पर दान की महत्ता को बताया गया हैं। आपने कई ऐसे लोगों को देखा होगा जो अपनी आय का एक बड़ा हिस्सा दान में देते हैं। हांलाकि दान करना पुण्य का काम हैं लेकिन शास्त्रों में कुछ चीजें ऐसे भी बताई गई हैं जिन्हें दान करते समय थोडा ध्यान रखने की आवश्यकता होती हैं। अन्यथा यह दुर्भाग्य का कारण बनती हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी चीजें बताने जा रहे हैं जिनका दान सूर्यास्त के बाद वर्जित हैं। इसलिए सूर्यास्त के बाद भूलकर भी ना करें इन चीजों का दान नहीं करना चाहिए।

* सूर्यास्त के बाद पैसे देना : शास्त्रों के अनुसार सूर्यास्त के बाद किसी को भी पैसे नहीं देने चाहिए। मान्यताओं के अनुसार शाम के वक्त घर में लक्ष्मी का आगमन होता है और ऐसे में अगर आप शाम के वक्त किसी को पैसे देते हैं तो आपके घर की लक्ष्मी दूसरे के घर जा सकती है। इसलिए अगर शाम के वक्त कोई आपसे पैसे मांगता है तो कोशिश करें कि उसे सुबह के वक्त ही पैसे दें।

donating things after sun set,sunset astrology,astrology tips

* सूर्यास्त के बाद दूध का दान : शास्त्रों के अनुसार सूर्यास्त के बाद शाम के वक्त दूध का दान बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। मान्यता है कि सूर्य और चंद्रमा दोनों ही दूध से संबंध रखते हैं। इसके अलावा सूर्यास्त के बाद या रात के वक्त किसी को दूध का दान करने से मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु दोनों ही रुष्ट हो जाते हैं और इससे हमारे सुख-सौभाग्य पर विपरित प्रभाव पड़ता है। शाम के वक्त दूध दान करने से धन हानि होती है और इसके साथ ही जीवन में कई कष्ट आने लगते हैं इसलिए सूर्यास्त के बाद दूध का दान करने से हमेशा बचना चाहिए।

* सूर्यास्त के बाद दही का दान
: शास्त्रों में सूर्यास्त के बाद दही का दान करना भी वर्जित माना गया है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार दही शुक्र ग्रह से संबंधित है और शुक्र ग्रह को ही व्यक्ति के भौतिक सुख-समृद्धि में बढ़ोत्तरी करने का कारक माना गया है। ऐसे में अगर आप शाम के वक्त किसी को दही का दान करते हैं तो आपके सुख-समृद्धि में कमी आ सकती है इसलिए सूर्यास्त के बाद दही का दान नहीं करना चाहिए।

* सूर्यास्त के बाद प्याज और लहसुन का दान : शास्त्रों के अनुसार सूर्यास्त के बाद प्याज और लहसुन का भी दान नहीं करना चाहिए। ज्योतिषीय मान्यताओं के मुताबिक प्याज और लहसुन का संबंध केतु ग्रह से माना गया है जिसे नकारात्मक शक्तियों का स्वामी ग्रह माना जाता है। सूर्यास्त के बाद ही टोना-टोटका करने का प्रचलन भी है। इसलिए शाम के वक्त प्याज और लहसुन का दान ना तो करना चाहिए और ना ही किसी से मांगकर उसका इस्तेमाल करना चाहिए।


राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका