न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Christmas 2018: अज्ञानता के अंधकार को दूर करने के लिए आए थे 'ईसा मसीह', दिया था सत्‍य, करुणा और प्‍यार का संदेश, उनके जीवन से जुड़ी खास बातें

25 दिसंबर को सारी दुनिया में हर्षोल्लास के साथ क्रिसमस यानि की खुशियों का त्योहार मनाया जा रहा है। इसे बड़ा दिन (Bada Din) भी कहते हैं। क्रिसमस (Christmas) का नाम भी क्रिस्ट (Christ) से पड़ा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 25 Dec 2018 10:23:09

Christmas 2018: अज्ञानता के अंधकार को दूर करने के लिए आए थे 'ईसा मसीह', दिया था सत्‍य, करुणा और प्‍यार का संदेश, उनके जीवन से जुड़ी खास बातें

25 दिसंबर को सारी दुनिया में हर्षोल्लास के साथ क्रिसमस यानि की खुशियों का त्योहार मनाया जा रहा है। इसे बड़ा दिन (Bada Din) भी कहते हैं। क्रिसमस (Christmas) का नाम भी क्रिस्ट (Christ) से पड़ा। बाइबल में जीसस की कोई बर्थ डेट नहीं दी गई है, लेकिन फिर भी 25 दिसंबर को ही हर साल क्रिसमस मनाया जाता है। इस तारीख को लेकर कई बार विवाद भी हुआ। लेकिन 336 ई। पूर्व में रोमन के पहले ईसाई रोमन सम्राट (First Christian Roman Emperor) के समय में सबसे पहले क्रिसमस 25 दिसंबर को मनाया गया। इसके कुछ सालों बाद पोप जुलियस (Pop Julius) ने आधिकारिक तौर पर जीसस के जन्म को 25 दिसंबर को ही मनाने का ऐलान किया। जीसस इस धरती पर लोगों को जीवन की शिक्षा देने के लिए आए थे। जीसस ने कहा था कि ईश्वर सभी लोगों से प्रेम करते हैं और हमें ईश्वर की सेवा करनी चाहिए। ईसाई लोग ईसा मसीह को परमपिता परमेश्वर का पुत्र (Son of God) मानते हैं। ईसा मसीह को यीशु (Jesus Christ) के नाम से भी पुकारा जाता है। ईसाई धर्म के लोगों का मानना है कि जीसस दुनिया में लोगों को सही रास्ता दिखाने आए थे। आज हम आपको ईसा मसीह से जुड़ी 5 बातें बता रहे हैं।

christmas 2018,jesus christ,jesus christ thoughts,christmas,bada din,christ,pop julius,first christian roman emperor,son of god

ईसा मसीह (Isa Masih) से जुड़ी 5 बातें

- ईसाई मान्यताओं के अनुसार आज से हजारों साल पहले नासरत में गेब्रियल नामक एक स्वर्गदूत ने मरियम को दर्शन दिया और कहा कि तू पवित्र आत्मा की ओर से गर्भवती होगी और एक पुत्र देगी जिसका नाम यीशु रखा जाएगा। बैतलहम में मरियम ने एक बच्चे को जन्म दिया, जिसका नाम यीशु रखा।

- ईसाई धर्म के अनुसार ईसा मसीह (Isa Masih) परमेश्वर के पुत्र थे। उन्‍हें मृत्‍यु दंड इसलिए दिया गया था क्‍योंकि वो अज्ञानता के अंधकार को दूर करने के लिए लोगों को श‍िक्षित और जागरुक कर रहे थे। उस वक्‍त यहूदियों के कट्टरपंथी रब्‍बियों यानी कि धर्मगुरुओं ने यीशु का पुरजोर विरोध किया। कट्टरपंथ‍ियों ने उस समय के रोमन गवर्नर पिलातुस से यीशु की श‍िकायत कर दी। रोमन हमेशा इस बात से डरते थे कि कहीं यहूदी क्रांति न कर दें। ऐसे में कट्टरपंथ‍ियों को खुश करने के लिए पिलातुस ने यीशु को क्रॉस पर लटकाकर जान से मारने का आदेश दे दिया।

- मौत से पहले यीशु को ढेरों यातनाएं दी गईं। उनके सिर पर कांटों का ताज रखा गया। इसके बाद यीशु को गोल गोथा नाम की जगह ले जाकर सलीब पर चढ़ा दिया गया।

- प्राण त्‍यागने से पहले यीशु ने कहा था, 'हे ईश्‍वर! मैं अपनी आत्‍मा को तेरे हाथों में सौंपत हूं।'

- ईसा मसीह कहते हैं कि कभी किसी को नुकसान ना पहुंचाएं। जो लोग दूसरों को नुकसान पहुंचाते हैं, उन्हें नरक में सजा दी जाएगी।

christmas 2018,jesus christ,jesus christ thoughts,christmas,bada din,christ,pop julius,first christian roman emperor,son of god

क्रिसमस के अवसर पर यहां जानिए ईसा मसीह की 7 ऐसी बातें, जिनसे जीवन के सभी दुख दूर हो सकते हैं...

- एक इंसान को दूसरे इंसान की सेवा करनी चाहिए। यही ईश्वर की सच्ची सेवा है। स्वार्थ भावना का त्याग करो।

- एक-दूसरे से प्रेम करना चाहिए, जैसा मैंने तुमसे प्रेम किया है, वैसा ही प्रेम तुम सभी से करो।

- जो लोग खुद की प्रशंसा करते हैं, उन्हें विनम्र होना चाहिए और जो विनम्र हैं उनकी प्रशंसा होनी चाहिए।

- लोगों को सिर्फ खाने के लिए नहीं जीना चाहिए, बल्कि परमात्मा के मुख से निकले हर शब्द की मुताबिक जीना चाहिए।

- ईसा मसीह कहते हैं कि व्यभिचार मत करो, किसी की हत्या, चोरी, लालच नहीं करना चाहिए, अपने पड़ोसी से वैसे ही प्रेम करो जैसे खुद से करते हैं।

- जीसस ने कहा है कि संपन्न व्यक्ति के लिए स्वर्ग में प्रवेश करना कठिन है।

- अगर कोई व्यक्ति एकदम सही होना चाहता है तो उसे अपनी सारी संपत्ति बेचकर गरीबों को दान कर देनी चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति को स्वर्ग का सुख मिल सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

कर्नाटक में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर में 4 लोगों की मौत, 14 घायल
कर्नाटक में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर में 4 लोगों की मौत, 14 घायल
Starlink को लेकर रिलायंस का दोटूक जवाब, कहा- मुकाबले से कभी नहीं डरे, भारत में सभी कंपनियों का स्वागत
Starlink को लेकर रिलायंस का दोटूक जवाब, कहा- मुकाबले से कभी नहीं डरे, भारत में सभी कंपनियों का स्वागत
राजनाथ सिंह का राहुल गांधी और कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- ज्ञानेश कुमार से नहीं, सरकार गिराने की है लड़ाई
राजनाथ सिंह का राहुल गांधी और कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- ज्ञानेश कुमार से नहीं, सरकार गिराने की है लड़ाई
CJP Protest Today: आधी रात अभिजीत दीपके ने बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस, बोले- दिल्ली पुलिस मुझे उठा सकती है
CJP Protest Today: आधी रात अभिजीत दीपके ने बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस, बोले- दिल्ली पुलिस मुझे उठा सकती है
SIR विवाद पर BJP का पलटवार, विपक्ष के आरोपों का जवाब देने के लिए देशभर में चलाएगी अभियान
SIR विवाद पर BJP का पलटवार, विपक्ष के आरोपों का जवाब देने के लिए देशभर में चलाएगी अभियान
नेहा बोरा को तवज्जो देने पर कांग्रेस में नाराजगी? राहुल गांधी बोले- क्रेडिट चाहिए तो आप गलत पार्टी में हैं
नेहा बोरा को तवज्जो देने पर कांग्रेस में नाराजगी? राहुल गांधी बोले- क्रेडिट चाहिए तो आप गलत पार्टी में हैं
Jailer 2 Box Office: रजनीकांत की फिल्म ने पहले दिन दुनियाभर में कमाए ₹125 करोड़, घरेलू कलेक्शन ₹59.70 करोड़
Jailer 2 Box Office: रजनीकांत की फिल्म ने पहले दिन दुनियाभर में कमाए ₹125 करोड़, घरेलू कलेक्शन ₹59.70 करोड़
राक्षसों की सेना का संहार करते दिखे राम, रावण ने दिखाया रौद्र रूप, ‘रामायण’ का इंटरनेशनल ट्रेलर रिलीज
राक्षसों की सेना का संहार करते दिखे राम, रावण ने दिखाया रौद्र रूप, ‘रामायण’ का इंटरनेशनल ट्रेलर रिलीज
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
राजनाथ सिंह का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- बांग्लादेश की तर्ज पर सत्ता बदलने की कोशिश, देश में अराजकता फैलाना एजेंडा
राजनाथ सिंह का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- बांग्लादेश की तर्ज पर सत्ता बदलने की कोशिश, देश में अराजकता फैलाना एजेंडा
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?