न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जप के दौरान हर माला रखती हैं अपना विशेष महत्व, जानें फायदे

आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कौनसी माला का क्या फल प्राप्त किया जाता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 22 Jun 2020 11:23:41

जप के दौरान हर माला रखती हैं अपना विशेष महत्व, जानें फायदे

आप सभी ने देखा होगा कि जब भी कभी भगवान का ध्यान किया जाता हैं और मन्त्रों का जाप किया जाता हैं तो माला के साथ जप किया जाता हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भगवान की भक्ति के दौरान इस्तेमाल की जाने वाली माला का अपना विशेष महत्व होता हैं और सभी अपना अलग प्रभाव छोडती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कौनसी माला का क्या फल प्राप्त किया जाता हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

astrology tips,astrology tips in hindi,mala jap,benefits of mala jap,types of mala

कमलगट्टे की माला और लाल चन्दन की माला

कमलगट्टे की माला और लाल चंदन की माला से लक्ष्मीजी और दुर्गाजी की उपासना करने का उत्तम विधान कहा गया है। लाल चन्दन की माला से जप करने से भोगों की प्राप्ति होती है। वहीं कमलगट्टे की माला से मां लक्ष्‍मी प्रसन्‍न होती हैं और धन प्राप्ति का मार्ग खुलता है।

स्फटिक की माला

स्फटिक की माला भी सिद्धिओं में काम आती है तांत्रिक लोग इसका ज्यादा उपयोग करते हैं। माला विशेष महत्व बस यही है की, माला अपने अन्दर भक्ति को जगाने का साधन मात्र ही है जो सिद्धि करना चाहते हैं उनके लिए माला की उपयोगिता है। विशेष मंत्र साधना में और भजन में जो जिसकी सिद्धि कराने वाला इष्ट हो माला भी वैसी ही सिद्ध हो जाती है।

astrology tips,astrology tips in hindi,mala jap,benefits of mala jap,types of mala

तुलसी की माला

तुलसी की माला से मन में वैराग्य की भावना बनती है। गृहस्‍थ लोगों को तुलसी की माला से जप नहीं करना चाहिए। पद्मपुराण-में कहा गया है कि तुलसी की माला गले में धारण करके भोजन करने से अश्वमेघ यज्ञ का फल मिलता है। तुलसी माला गले में धारण करके स्नान करने से समस्त तीर्थों के स्नान का फल मिलता है। मृत्यु के समय यदि तुलसी कि माला गले में हो तो साधक को मोक्ष की प्राप्ति होती है। तुलसी की माला से भगवान विष्णु, श्री कृष्ण की उपासना, करने का विधान बताया गया है।

रुद्राक्ष माला

रुद्राक्ष की माला से शिवजी की उपासना, करने का विधान माना गया है। रुद्राक्ष को भगवान शिव का ही अंश माना जाता है। माना जाता है कि रुद्राक्ष की उत्‍पत्ति भगवान शिव से ही हुई थी। इसलिए भगवान शिव की माला के लिए रुद्राक्ष की माला को सर्वथा उपयोगी माना गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली में तड़के पुलिस की कार्रवाई, NSUI अध्यक्ष विनोद जाखड़ और उदय भानु चिब हिरासत में; CJP के तिरंगा मार्च से पहले सेंट्रल पार्क बंद
दिल्ली में तड़के पुलिस की कार्रवाई, NSUI अध्यक्ष विनोद जाखड़ और उदय भानु चिब हिरासत में; CJP के तिरंगा मार्च से पहले सेंट्रल पार्क बंद
दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च पर पुलिस की सख्ती, सिर्फ 11 लोगों को तिरंगा लहराने और राष्ट्रगान की अनुमति; सेंट्रल पार्क दो दिन बंद
दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च पर पुलिस की सख्ती, सिर्फ 11 लोगों को तिरंगा लहराने और राष्ट्रगान की अनुमति; सेंट्रल पार्क दो दिन बंद
तिरंगा मार्च: कनॉट प्लेस जाने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी, दिल्ली की इन सड़कों पर पड़ेगा असर
तिरंगा मार्च: कनॉट प्लेस जाने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी, दिल्ली की इन सड़कों पर पड़ेगा असर
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?