न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करती है हींग, जानें इसके अन्य उपायों के बारे में

हम आपको हींग के कुछ ऐसे ही ज्योतिषीय उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जो जीवन को सँवारने में मददगार साबित होते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 05 Apr 2019 11:54:13

घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करती है हींग, जानें इसके अन्य उपायों के बारे में

हींग के बारे में तो सभी जानते हैं जो अपने स्वाद से भोजन में निखार लाती हैं और स्वास्थ्य के लिहाज से भी महत्वपूर्ण रहती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हींग ज्योतिषीय उपायों के हिसाब से भी बहुत महत्वपूर्ण साबित होती हैं। जी हाँ, हींग की मदद से जीवन में आ रही कई समस्याओं का निपटारा किया जा सकता हैं। आज हम आपको हींग के कुछ ऐसे ही ज्योतिषीय उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जो जीवन को सँवारने में मददगार साबित होते हैं। तो आइये जानते है हींग के इन उपायों के बारे में।

* तांत्रिक प्रयोगों से बचाव

हींग में तांत्रिक प्रयोगों से बचाव की भी अद्भुत क्षमता होती है। इस बात को भारत में बड़े बुजुर्ग सदियों से जानते हैं। यदि किसी व्यक्ति पर जबरदस्त तांत्रिक प्रयोग कर दिया गया हो और उसकी हालत ज्यादा खराब होने लगे तो उसे हींग घुले पानी से कुल्ला कराएं। इससे तांत्रिक प्रयोग का प्रभाव नष्ट हो जाएगा और उस व्यक्ति को राहत मिलेगी।

astrology remedies,hing astrology,astrology tips

* घर की नकारात्म ऊर्जा

5 ग्राम हींग, 5 ग्राम कपूर तथा 5 ग्राम काली मिर्च को मिलाकर पाउडर बना लें और फिर उस चूर्ण की राई के दाने बराबर गोलियां बना लें। अब इन गोलियों को दो बराबर हिस्सों में बांद दें।एक हिस्से को सुबह और दूसरे हिस्से को शाम के समय घर में जलाएं। इस तरह लगातार तीन दिनों तक करने में घर को लगी बुरी नजर उतर जाती है और घर में किसी तरह की कोई बुरी शक्ति होती है तो वह भी चली जाती है।

* ऊपरी बाधा से मुक्ति हेतु

इस उपाय को किसी जानकार से पूछकर ही करें। यहां सिर्फ जानकारी हेतु दिए जा रहा है। लहसुन के अर्क में हींग पीसकर एवं कपूर की टिक्की को पीसकर रस में मिलाकर दोनों आंखों में एक साथ काजल लगा दें। काजल लगाते समय ऊँ श्री हनुमते नमः मंत्र 11 बार बोल कर बोलें कि अपनी आंख खोलकर देखो तुम ठीक हो। उसके शरीर से ऊपरी बाधा हट जाएगी।

astrology remedies,hing astrology,astrology tips

* यात्रा से पहले

यदि आप किसी ऐसे कार्य से बाहर जा रहे हों, जिस कार्य पर आपका भविष्य टिका हुआ है, तो यह प्रयोग आजमाएं। सफलता अवश्य मिलेगी। यदि कोई ऐसे कार्य पर जा रहे हैं जिसके लिए पहले भी प्रयास किया है पर बात बनते-बनते रह गई है तो क्यों न इस बार हींग का ये छोटा सा टोटका आजमाकर देखें। घर से निकलते हुए एक चुटकी हींग हाथ में ले लें। जब मुख्य दरवाजे पर पहुंचें तो वह चुटकी भर हींग अपने सिर पर से तीन बार घुमाकर या वारकर उत्तर दिशा में फेंक दें। इसके बाद बिना पीछे देखे घर से निकल जाएं। पूरे आत्मविश्वास के साथ अपना काम करें। अपनी कोशिश में कमी न रखें, ऊपरी प्रभावों से यदि बाधा उत्पन्न की जा रही होगी तो उससे बेफिक्र हो जाइए। आपको अपने काम में शर्तिया सफलता मिलेगी।

* कर्ज से मुक्ति का टोटका

हींग के पानी से स्नान करें या एक डली हींग को पानी में डालकर उसे गला लें और फिर उस पानी से स्नान करने से कर्ज मुक्ति के रास्ते खुल जाएंगे। इसके अलावा आप लाल मसुर की दाल का दान भी कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका