न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आपकी जिंदगी बदल सकता हैं एक चुटकी सिंदूर, जानें इसके ज्योतिषीय उपाय

आज इस कड़ी में हम आपके लिए सिंदूर के कुछ ज्योतिषीय उपाय लेकर आए हैं जो आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 23 May 2020 7:56:36

आपकी जिंदगी बदल सकता हैं एक चुटकी सिंदूर, जानें इसके ज्योतिषीय उपाय

हिंदू धर्म में सिंदूर का बड़ा महत्व माना जाता हैं। आपने फिल्मों में सुना ही होगा कि 'एक सुहागन के सिर का ताज होता हैं एक चुटकी सिंदूर' जो कि सच भी हैं। हर सुहागन महिला अपने पति के लिए मांग में सिंदूर सजाए रखती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह सिंदूर आपकी कई परेशानियों को दूर कर सकता हैं। आज इस कड़ी में हम आपके लिए सिंदूर के कुछ ज्योतिषीय उपाय लेकर आए हैं जो आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में।

लक्ष्‍मी माता को प्रसन्‍न करने के लिए

सिंदूर के उपाय से लक्ष्‍मी और दुर्गा माता की कृपा भी प्राप्‍त की जा सकती है। रोजाना पूजा के बाद घर के मुख्‍य द्वार पर भी पूजा का थोड़ा सा सिंदूर लगाएं। ऐसा करने से मां लक्ष्‍मी आपके परिवार पर प्रसन्‍न होंगी और आपके घर में वास करेंगी। घर के प्रवेश द्वार पर सिंदूर चढ़ी हुई गणेश प्रतिमा स्थापित करने से सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है।

आर्थिक तंगी दूर करने के लिए

यदि आप काफी समय से आर्थिक तंगी झेल रहे हैं और पैसा आपके पास लाख प्रयास के बाद भी नहीं रुकता। कर्ज भी काफी समय से चढ़ा है और उतार नहीं पा रहे हैं तो आप यह उपाय करें। एक नारियल पर सिंदूर लगाकर उसे लाल वस्त्र में बांधकर उसकी पूजा करें। इस नारियल को मां लक्ष्मी से धन प्राप्ति की प्रार्थना करते हुए अपने प्रतिष्ठान में सुरक्षित रख दें। इससे धन की समस्या धीरे-धीरे दूर हो जाएगी।

astrology tips,astrology tips in hindi,astrological remedies,vermilion remedies

ग्रह शांति के लिए

9 ग्रहों के दोष के कारण आपके बहुत से काम बिगड़ते हैं और हर काम में बाधा आती है। इसके लिए आप सिंदूर का यह टोटका आजमा सकते हैं। आपकी जन्म कुण्डली में यदि सूर्य और मंगल आपके लिए मारक ग्रह है और उनकी महादशा या अंतर्दशा चल रही है, तो यह प्रयोग खास आपके लिए है। ऐसी कुंडली वाले सिंदूर को बहते जल में प्रवाहित कर दें। ऐसा करने से संबंधित ग्रह का प्रभाव कम हो जाएगा और सूर्य व मंगल शुभ फल देने लगेंगे।

परेशानियों से नहीं मिल रहा छुटकारा

अगर आपके घर में परेशानियां एक के बाद एक खत्‍म होने का नाम ही नहीं ले रही हैं तो आपको चमेली के तेल में सिंदूर मिलाकर हनुमानजी को चढ़ाना चाहिए। हनुमान जी को पांच मंगलवार और पांच शनिवार इस तरह तेल मिलाकर सिंदूर अर्पित करें। आपकी परेशानियां कम होंगी।

सम्‍मान पाने के लिए

अगर आपको कोई भी सम्‍मान नहीं दे रहा है और घर हो या दफ्तर सब जगह आपकी अनदेखी हो रही है तो सिंदूर का यह उपाय कर सकते हैं। एक पान की पत्ते पर फिटकरी और सिंदूर बांधकर बुधवार की सुबह या शाम को पीपल के पेड़ के नीचे किसी बड़े पत्थर से दबा कर आ जाएं। पीछे पलटकर न देखें। ऐसा तीन बुधवार करने से आपके सम्मान में वृद्धि होगी।

astrology tips,astrology tips in hindi,astrological remedies,vermilion remedies

नेगेटिव एनर्जी दूर करने के लिए

सिंदूर को वास्‍तु के लिहाज से भी काफी उत्‍तम माना गया है। घर के मुख्य दरवाजे पर तेल में सिंदूर मिलाकर लगाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश नहीं होता। ऐसा लगातार 40 दिन करने से घर में मौजूद वास्तुदोष दूर हो जाता है।

नौकरी में सफलता के लिए

आप लंबे समय से नौकरी की तलाश में हैं और आपको सफलता नहीं मिल रही है तो किसी भी शुक्ल पक्ष के गुरुवार के दिन पीले वस्त्र पर अपनी अनामिका अंगुली से केसर मिले हुए सिंदूर से 63 नंबर लिख लें। फिर उसे ले जाकर माता लक्ष्मी के मंदिर में मां के चरणों में अर्पित करें। ऐसा लगातार तीन गुरुवार करें, फायदा मिलेगा।

दांपत्‍य जीवन में मधुरता के लिए

यदि आपकी अपने जीवन साथी से मनमुटाव रहता है तो रात को सोते समय पत्नी अपने पति के तकिये के नीचे सिंदूर की एक पुड़िया और पति अपनी पत्नी के तकिये के नीचे कपूर की दो टिकियां रख दें। सुबह उठकर दोनों एक दूसरे की चीजों को बहते जल में प्रवाहित कर दें तो ऐसा करने से आपके दांपत्‍य जीवन में मधुरता स्‍थापित होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली में तड़के पुलिस की कार्रवाई, NSUI अध्यक्ष विनोद जाखड़ और उदय भानु चिब हिरासत में; CJP के तिरंगा मार्च से पहले सेंट्रल पार्क बंद
दिल्ली में तड़के पुलिस की कार्रवाई, NSUI अध्यक्ष विनोद जाखड़ और उदय भानु चिब हिरासत में; CJP के तिरंगा मार्च से पहले सेंट्रल पार्क बंद
दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च पर पुलिस की सख्ती, सिर्फ 11 लोगों को तिरंगा लहराने और राष्ट्रगान की अनुमति; सेंट्रल पार्क दो दिन बंद
दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च पर पुलिस की सख्ती, सिर्फ 11 लोगों को तिरंगा लहराने और राष्ट्रगान की अनुमति; सेंट्रल पार्क दो दिन बंद
तिरंगा मार्च: कनॉट प्लेस जाने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी, दिल्ली की इन सड़कों पर पड़ेगा असर
तिरंगा मार्च: कनॉट प्लेस जाने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी, दिल्ली की इन सड़कों पर पड़ेगा असर
CJP Protest Today: आधी रात अभिजीत दीपके ने बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस, बोले- दिल्ली पुलिस मुझे उठा सकती है
CJP Protest Today: आधी रात अभिजीत दीपके ने बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस, बोले- दिल्ली पुलिस मुझे उठा सकती है
SIR विवाद पर BJP का पलटवार, विपक्ष के आरोपों का जवाब देने के लिए देशभर में चलाएगी अभियान
SIR विवाद पर BJP का पलटवार, विपक्ष के आरोपों का जवाब देने के लिए देशभर में चलाएगी अभियान
नेहा बोरा को तवज्जो देने पर कांग्रेस में नाराजगी? राहुल गांधी बोले- क्रेडिट चाहिए तो आप गलत पार्टी में हैं
नेहा बोरा को तवज्जो देने पर कांग्रेस में नाराजगी? राहुल गांधी बोले- क्रेडिट चाहिए तो आप गलत पार्टी में हैं
Jailer 2 Box Office: रजनीकांत की फिल्म ने पहले दिन दुनियाभर में कमाए ₹125 करोड़, घरेलू कलेक्शन ₹59.70 करोड़
Jailer 2 Box Office: रजनीकांत की फिल्म ने पहले दिन दुनियाभर में कमाए ₹125 करोड़, घरेलू कलेक्शन ₹59.70 करोड़
राक्षसों की सेना का संहार करते दिखे राम, रावण ने दिखाया रौद्र रूप, ‘रामायण’ का इंटरनेशनल ट्रेलर रिलीज
राक्षसों की सेना का संहार करते दिखे राम, रावण ने दिखाया रौद्र रूप, ‘रामायण’ का इंटरनेशनल ट्रेलर रिलीज
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?