न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

7 मार्च राशिफल: इन 6 राशि वालों का समय लाभप्रद, कानूनी समीक्षाओं से बचने की आवश्यकता

हम आपको आज का राशिफल बताने जा रहे हैं जो दर्शाता है कि आपका दिन कैसा व्यतीत होगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 07 Mar 2020 7:16:33

7 मार्च राशिफल: इन 6 राशि वालों का समय लाभप्रद, कानूनी समीक्षाओं से बचने की आवश्यकता

मेष

आज का दिन बहुत शुभ है आपके विरुद्ध षडय़ंत्र उभरकर सामने आएंगे। कोई भी काम एकदम से रूक जाएगा और आप उसका समाधान नहीं कर पाएंगे। संतान की मदद से होने वाले काम में अधिक सफलता मिलेगी। संतान कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकती है और आपको उसका समर्थन करना चाहिए। धार्मिक क्षेत्र में आज आप कोई काम करेंगे, आपकी उससे प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पूजा-पाठ की पद्धति में भी परिवर्तन ला सकते हैं। साझेदारी के काम-काज में सफलता मिलेगी। एक-दो नए लोग आपसे समझौता जैसी वार्ता कर सकते हैं, आपको हाँ भर लेना ही चाहिए।

Holi 2020 : होली के त्यौंहार पर अपनाए ये टिप्स, जीवन में आएगी सकारात्मकता

इन 5 वस्तुओं को भूलकर भी ना रखें घर पर, बना रहेगा जीवन में दुर्भाग्य

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,7th march horoscope

वृषभ

बाहर के शहरों से होने वाले कामों में लाभ होगा। यात्रा को तो टालने की कोशिश करें परंतु अन्य स्थानों से व्यवहार बना रहेगा। इस समय दैनिक आय में वृद्धि होगी परंतु कोई ना कोई विवाद चलते ही रहेंगे। व्यावसायिक प्रतिद्वंद्वी बहुत कोशिश करेंगे परंतु राशि से छठे शनि आपकी रक्षा करेंगे और आपके व्यवसाय पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। जो लोग नौकरी करते हैं उनके लिए बहुत अच्छा दिन है और उन्हें कोई अच्छी उपलब्धि हो सकती है। ऋण के पुनर्भुगतान की योजना बन सकती है। आप इस मामले में कुछ ना कुछ महत्वपूर्ण काम कर जाएंगे। प्रेम संबंध में थोड़ा सा सावधानी बरतें। मुंह से कही हुई कोई बात आप पर आक्षेप ला सकती है।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,7th march horoscope

मिथुुन

आज समय लाभप्रद बना है। जहां से उम्मीद नहीं है, वहां से भी लाभ प्राप्त हो सकता है। आपको अचानक अच्छा सहयोग मिलेगा। किसी नए क्षेत्र में सहयोग के रास्ते तलाश करने की कोशिश करेंगे। आर्थिक लाभ को बढ़ाने के लिए भी आप भारी प्रयास करेंगे। आप जो भी कार्य कर रहे हैं, उसकी प्रशंसा सुनने को मिलेगी। संतान का कार्य-कौशल आज श्रेष्ठ रहेगा और उनसे आप अच्छी आज्ञा पालन की उम्मीद कर सकते हैं। छोटे भाई-बहिन के लिए कोई नया समाचार प्रतीक्षा कर रहा है। व्यवसाय में विरोधियों को परास्त करने के लिए आप कोई महत्वपूर्ण कदम उठाएंगे। इस सिलसिले में अन्य लोगों से भी मदद लेनी पड़ सकती है।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,7th march horoscope

कर्क

कार्य-क्षेत्र में तेजी से परिवर्तन आ रहे हैं। आप इसको ध्यान में रखकर अपनी कार्यविधि तय करेंगे। आज और भी किसी का सहयोग आपको मिलेगा जिसके कारण आपके व्यवसाय में आगे लाभ होगा। भाग-दौड़ और यात्राएं अधिक हो सकती हैं। संतान की तरफ से थोड़ी बहुत चिंता रहेगी परंतु परेशानियों के बावजूद भी यह समय उनकी प्रगति का चल रहा है। शारीरिक स्वास्थ्य पर थोड़ा बहुत ध्यान देना ही पड़ेगा, अचानक कोई समस्या उत्पन्न ना हो जाए। आर्थिक दबाव में ऋण के लेन-देन की बात करके किसी की सहमति भी हो सकती है। वैवाहिक जीवन में थोड़ी सी कटुता हो सकती है जिसे आपका वाक्-कौशल ही ठीक कर सकता है।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,7th march horoscope

सिंह

ग्रहस्थिति आपके पक्ष में बनी है। आप किसी भी काम को मनमाने ढंग से संपादित कर पाएंगे। आर्थिक मामले यथावत चलेंगे परंतु आपके भाग्य से अचानक धन या लाभ हाथ लग सकता है। आज भूमि-भवन से संबंधित किसी महत्वपूर्ण निर्णय में आप रुचि लेंगे और बात आगे बढ़ाएंगे। कोई निरर्थक आक्षेप आप पर आ सकता है। आप लाख कोशिश करें, अच्छे सोचे हुए में भी कमी निकल आएगी। संतान के लिए बहुत ही अच्छा दिन है, जब उनका काम-काज आगे बढ़ेेगा, लाभ आगे बढ़ेगा। यश-प्रशंसा तो आपको भी मिलेगी परंतु एक-दो लोग किनारा कर लेंगे। धार्मिक कामों में रुचि बढ़ेगी दूसरे शहर की यात्रा आपको लाभ दे सकती है।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,7th march horoscope

कन्या

यात्रा का विचार त्याग दें। अगर मजबूरी में यात्रा करनी पड़ी तो पीछे से कोई काम बिगड़ जाएगा। आज छोटे-छोटे कई महत्वपूर्ण निर्णय आप करने वाले हैं, जिसमें किसी का सहयोग नहीं मिलेगा। आप अपने बूते ही गाड़ी पार ले जाएंगे। स्थानीय स्तर पर वाहन सुविधा मिलेगी। माता के लिए अच्छा दिन है और उन्हें लाभ होगा या उपहार इत्यादि की प्राप्ति होगी। कोई वाहन इत्यादि की खरीद की चर्चा हो सकती है या किसी अन्य तरीके से वाहन सुख बढ़ेगा। आज आप टेलीफोन ज्यादा करेंगे। घर में सुख-साधन बढ़ सकता है। किसी यंत्र आदि की खरीद पर खर्चा कर सकते हैं। विरोधी लोग तंग करेंगे परंतु आप उसकी परवाह नहीं करेंगे।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,7th march horoscope

तुला

आज काम-काज को लेकर मन में बहुत असमंजस रहेगा। जो कुछ भी करना चाहेंगे, मन में एक अज्ञात भय सा रहेगा। यद्यपि कोई नुकसान होने का भय नहीं है परंतु फिर भी शुभ शकुन देख ही कार्य करना होगा। घर-कुुटुंब के एक-दो मामलों को लेकर असहमति बनी रहेगी। आप अपनी तरफ से कोई जिद नहीं करें, बाद में आपकी अपनी ही इच्छानुसार ही काम हो जाएगा। वैवाहिक जीवन में छोटी-मोटी कलह चलती रहेगी। आपको क्रोध पर नियंत्रण करना चाहिए। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज का दिन अच्छा जा सकता है। आप कोई भी निर्णय लें, उसमें बिना सलाह लिए कोई भी काम ना करें।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,7th march horoscope

वृश्चिक

आज ग्रहस्थिति इस प्रकार की है जिसमें आपको कानूनी समीक्षाओं से बचने की आवश्यकता पड़ेगी। इस समय विवाद में यद्यपि आपकी ही विजय होगी परंतु थोड़ी बहुत परेशानी हो सकती है। कहीं से अचानक कोई आय होने के कारण काम-काज चलता रहेगा। आपके प्रभावक्षेत्र में तेजी से वृद्धि हो रही है और इसका लाभ आपको शीघ्र मिलेगा। मंगल ग्रह बहुत बलवान हैं इसलिए आपका आत्म-बल ऊंचा रहेगा और आत्म-विश्वास के साथ कोई भी काम पूरा कर पाएंगे। व्यावसायिक कार्यों को, घर के कार्यों के साथ नहीं जोड़ें अन्यथा विघ्न बाधाएं आएंगी। कुटुंब में कोई मंगल कार्य हो सकता है जिसमें काफी नए लोग मिलेंगे।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,7th march horoscope

धनु

समय लाभप्रद बना है। कारोबारी लाभ दे जाएगी। समय खर्चीला भी बहुत हैं और अनायास ही कुछ बड़े खर्चे आएंगे। आय होने से पहले खर्चा तय हो जाएगा। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा और आप उदारता पूर्वक खर्च करेंगे या दान देंगे। प्रेम संबंध में गति आएगी। आप चाहें तो बात आगे बढ़ा सकते हैं। गृहस्थ जीवन शानदार जाएगा और कोई ऐसी परिस्थिति बनेगी जो आपके मन के काफी अनुकूल है। व्यावसायिक षडय़ंत्रों से सावधान रहें। मूल्य को लेकर विवाद हो सकता है। यदि आप नौकरी करते हैं तो वार्ता में सावधानी बरतें। आपके तर्कों में अंतर नहीं आना चाहिए।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,7th march horoscope

मकर

आज का दिन बहुत व्यस्त जाएगा। सारे ही काम मारा-मारी से करेंगे। ना एक काम पूरा और ना ही दूसरा। दोपहर बाद तो आपको कई कामों में से किसी एक को छोड़ देना ही होगा। बाहर की यात्रा के शुभ फल नहीं मिलेंगे। आर्थिक लाभ ठीक-ठीक रहेगा। प्रभाव में वृद्धि के लिए दिन ठीक है। कई लोगों का समर्थन आपको मिलेगा। संतान से आज के दिन कोई खास उम्मीद नहीं रखें, उनका मन कामकाज में नहीं है। रक्त-विकार आज परेशान करेंगे। ब्लड-प्रैशर का ध्यान रखें। सरकारी लोगों से बनने वाले काम आज सरल हो जाएंगे। कोई ना कोई व्यक्ति आपके कामों की पैरवी करेगा। भाई की तरफ से चिंता रहेगी। किसी सहायक की भी चिंता रहेगी।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,7th march horoscope

कुंभ

दौड़-भाग के काम आज पूरे कर लीजिए। आपके पास साधनों का अभाव तो रहेगा पर फिर भी समय का पालन करना जरूरी सा ही रहेगा। मिल-जुल कर काम करने में ही भलाई है। आपको सहयोग मांगना भी पड़ेगा और सहयोग देना भी पड़ेगा। आर्थिक लाभ के लिए बहुत ज्यादा चिंता नहीं करें, ग्रह आपकी मदद कर रहे हैं। आपका अब किया हुआ काम बाद में काम आएगा। यदि नौकरी करते हैं तो आक्षेप आ सकता है। कार्य बहुत सावधानी से करें तो आपकी प्रतिष्ठा बनी रहेगी। यदि व्यवसाय करते हैं तो कोई कानूनी गलती हो सकती है। व्यवसाय में आप विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। आपकी कोई भी योजना सफल हो जाएगी।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,7th march horoscope

मीन

आज का दिन भाग्यशाली रहेगा, जब अवरोध के बाद भी आपके काम-काज में सफलता मिलेगी। अर्थ-लाभ के नए रास्ते खोलने की आप कोशिश करेंगे। एक-दो नए लोगों का सहयोग मिलेगा। काम-काज की पद्धति में हल्का सा सुधार आएगा जिसका लाभ आपको आगे चलकर मिलेगा। आज नियम विरुद्ध कोई कार्य नहीं करें क्योंकि उसमें आगे चलकर नुकसान दिख रहा है। नौकरी में तो दिन अच्छा जाएगा पर यदि व्यवसाय करते हैं तो संघर्ष बढ़़ेगा। लेन-देन के मामलों में कुछ समस्याएं रहेंगी। धार्मिक कार्यों में मन ज्यादा नहीं लगेगा। पिता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। माता की तरफ से भी सामान्य सी चिंता रहेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका