न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

30 मार्च राशिफल: इन 6 राशि वालों का दिन चिंताओं से भरा, खुशियां और परेशानियां दोनों ही मिलेंगी

हम आपको आज का राशिफल बताने जा रहे हैं जो दर्शाता है कि आपका दिन कैसा व्यतीत होगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 30 Mar 2020 6:23:32

30 मार्च राशिफल: इन 6 राशि वालों का दिन चिंताओं से भरा, खुशियां और परेशानियां दोनों ही मिलेंगी

मेष

आज बहुत शुभ दिन है क्योंकि आपकी मुख्य इच्छा पूरा होने की स्थिति बन रही है। आर्थिक दृष्टि से दिन ठीक जाएगा। अचानक कोई लाभ भी हो सकता है या लाभ का रास्ता खुल सकता है। संतान की तरफ से कोई प्रशंसा के समाचार मिलेंगे। आपके अधीनस्थ या सहयोगी भी अच्छा काम करके देंगे, आपको उनके काम से बड़ी तसल्ली मिलेगी। निजी जीवन में सुख बढ़ेगा। आपके मन की अनुकूल बातें होगी। भागीदारी के मामले में लाभ होगा, कार्य में सफलता मिलेगी। नए लोग जुडऩा चाहेंगे। घर-परिवार के अन्य लोगों का भी सहयोग मिलेगा।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,30th march horoscope

वृषभ

व्यावसायिक यात्रा सफल हो सकती है कोई और भी यात्रा करनी पड़ सकती है। शुक्र बहुत बलवान हैं और आपकी कार्य-पद्धति में सौन्दर्य बढ़ाना चाहते हैं, उसे अधिक व्यवस्थित करने के लिए आप कोई उपाय करेंगे। आज अन्य लोगों की सहायता मिल सकती है। आपकी आय तो बढ़ेगी ही, व्यवस्था अच्छी करने के लिए भी आप काम करेंगे। मित्रों के सहयोग को लेकर मन में थोड़ी बहुत दुविधा बनी रहेगी। आर्थिक दबाव बना रहेगा परंतु खर्चों की आंशिक पूर्ति भी आज हो जाएगी। आपकी लोकप्रियता बढ़ सकती है।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,30th march horoscope

मिथुुन

आज का दिन मिश्रित परिणामों वाला है जिसमें किसी एक काम में रुकावट सी बनी रहेगी परंतु दूसरी तरफ काम-काज की गति में सुधार आएगा। आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए किए जा रहे प्रयास सफल हो सकते हैं। घर में कुछ मामलों को लेकर एक-दूसरे से सहमति नहीं बन पाएगी। आपके मत को लेकर कुछ असंतोष हो सकता है परंतु शाम तक कोई ना कोई रास्ता निकल ही आएगा। संतान के लिए बहुत शानदार समय है, आपको उनकी तरफ से तसल्ली रहेगी कोई प्रगति की सूचना भी मिल सकती है। अचानक किसी पुराने मित्र से मिलना हो सकता है।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,30th march horoscope

कर्क

आज कोई नया काम करने का अवसर मिलेगा। किसी नए संपर्क से व्यावसायिक लाभ हो सकता है। घर-परिवार वालों का सहयोग व्यावसायिक कार्यों में मिल सकता है। साथी के नाम से चल रहे काम-काज में लाभ होगा। आजीविका के स्तर पर आपके गुणों की वजह से सम्मान बढ़ेगा और लोग आपकी प्रशंसा करेंगे। यात्रा करना शुभ नहीं रहेगा अत: त्याग दें। व्यवसाय में विरोधी पक्ष पर आप भारी पड़ेंगे, आपको अधिक लाभ होगा। संतान को लेकर मन में चल रही दुविधा यथावत रहेगी। यदि नौकरी करते हैं तो पद संबंधी चिंता बढ़ेगी।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,30th march horoscope

सिंह

आर्थिक दृष्टि से किए जा रहे सुधार का पूरा नतीजा नहीं आ पाएगा। आप पूरे मनोयोग से लगे हुए हैं परंतु कोई ना कोई बाधा आएगी, काम भी अधूरा छूट सकता है। आपके अधीनस्थ आज बहुत अच्छा काम करके देंगे आपका उत्साह भी बढ़ेगा। ऋण के लेन-देन में वाक्-पटुता बरतनी होगी वरना उधारी चुकाना मुश्किल हो जाएगा। काम-काज को लेकर अपनी आलोचना से परेशान ना हों, कुछ दिन ऐसा ही चलेगा। कोई आर्थिक आश्वासन या सहयोग का आश्वसन मिल सकता है, उसके कारण आपकी हिम्मत बनी रहेगी। व्यक्तिगत रिश्ते अधिक समय चाहते हैं।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,30th march horoscope

कन्या

आज का दिन अत्यंत महत्वपूर्ण है। काम-काज की शैली को लेकर या प्रक्रिया को लेकर कुछ लोगों के लिए सहमति हो सकती है। आप उसमें भूमिका निभाएंगे। घर-परिवार में शांति बढ़ेगी और आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। साथी के लिए शुभ समय चल रहा है परंतु उनके मार्ग में बाधाएं कम नहीं आएंगी। आर्थिक समाधान आज एकदम से नहीं होगा परंतु आज भी कोई बड़ी जरूरत पड़ सकती है। व्यावसायिक निर्णयों में अधिक कौशल की आवश्यकता है, किसी की मदद लेना अच्छा रहेगा। यदि नौकरी करते हैं तो दिन अच्छा जा सकता है परंतु किसी ऐसे काम की हां ना भरें जो आपसे नहीं होगा।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,30th march horoscope

तुला

पिता की तरफ थोड़ी चिंता बनी रहेगी। उनके स्वास्थ्य या उनके व्यवसाय पर थोड़ा दबाव बना रहेगा। आपको स्वयं के काम-काज में भी छोटी-मोटी अड़चनें चलती रहेंगी। आप जितना अधिक श्रम करेंगे, उतना ही लाभ होगा, काम बीच में छोड़ देंगे तो लाभ भी छूट जाएगा। किसी खास वजह से आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी, ज्यादा लोगों से मिलना-जुलना होगा और प्रशंसा होगी। किसी निजी यात्रा को भी आप कारोबारी यात्रा में बदल लें तो निश्चित लाभ होगा। खान-पान में बहुत सावधानी बरतें, दूषित भोजन से गैस्ट्रिक समस्या हो सकती है।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,30th march horoscope

वृश्चिक

शाम तक कोई भी यात्रा ना करें अन्यथा निष्फल हो जाएगी। संध्या के बाद कोई प्रशंसा भरा समाचार मिल सकता है। सूर्य शक्तिशाली हैं और आपकी प्रतिष्ठा बहुत बढ़ाएंगे। व्यावसायिक कार्य में अत्यधिक व्यस्त हो जाएंगे और समय ही नहीं मिलेगा। कार्य-पद्धति में लगातार सुधार करेंगे। राशि से केन्द्र में कई ग्रह आपकी कार्यशैली में भारी बदलाव चाहते हैं। आर्थिक लाभ के मामले पर आप ज्यादा ध्यान केन्द्रित करेंगे। घर में असंतोष रह सकता है परंतु काम-काज में अपार सहयोग मिलेगा। आज खर्चा ज्यादा होगा और आय कम होगी। धन की आवश्यकता लगातार बढ़ती रहेगी।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,30th march horoscope

धनु

खुशियां और परेशानियां आज दोनों ही मिलेंगी। घर-परिवार से या व्यापार से कोई शुभ समाचार मिलेगा या दूसरी तरफ अत्यधिक काम के घंटे बहुत थकान उत्पन्न कर देंगे। व्यापार-व्यवसाय में कोई साधारण सा विवाद उत्पन्न हो सकता है परंतु उसका समाधान आप स्वयं ही कर देंगे। सहयोगियों के साथ साधारण सा मतभेद रह सकता है फिर भी आपमें आत्म-विश्वास बना रहेगा और काम-काज को अच्छे ढंग से निपटा लेंगे। अचानक लाभ की संभावना है। सुख-सुविधा की चीजों पर खर्च बढ़ेगा। खाना-पीना और मौज-मस्ती का वातावरण रहेगा।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,30th march horoscope

मकर

घर-परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। या तो नए दोस्त मिलेेंगे या किसी प्रिय रिश्तेदार का आगमन होगा। आर्थिक समस्याएं हल हो सकती हैं। कमाया हुआ रुपया एकदम से हाथ में नहीं आएगा, कुछ प्रतीक्षा करनी ही पड़ेगी। बृहस्पति आपकी कार्यप्रणाली में शानदार परिवर्तन लाना चाहते हैं। संतान को आपके काम-काज में लगाए रखने में दिक्कतें आएंगी। शाम के बाद थोड़ा बहुत तनाव रहेगा, जिससे आप मन ही मन चिंतित तो रहेंगे परंतु कोई बड़ी समस्या नहीं रहेगी। आय का अनुचित मार्ग नहीं अपनाएं।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,30th march horoscope

कुंभ

आज प्रात: से ही काम-काज को लेकर थोड़ा हड़बड़ी मच जाएगी। कार्यप्रणाली तय करने में ही आधा दिन व्यतीत हो जाएगा। घर परिवार में वातावरण अनुकूल रहेगा परंतु विवाद के मुद्दे यथावत रहेंगे। आय में बढ़ोत्तरी होगी परंतु कोई बड़ा हिस्सा हाथ ही हाथ में खर्च हो जाएगा। यदि नौकरी करते हैं तो आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपके किसी अच्छे निर्णय की प्रशंसा हो सकती है। आर्थिक लाभ के लिए नया कार्य शुरु करने का विचार बनेगा। व्यावसायिक विरोधियों पर आप भारी पड़ेंगे और आपको ज्यादा लाभ होगा।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,30th march horoscope

मीन

आज का दिन बहुत शुभ जाने वाला है। अचानक आय बढ़ेगी और प्रभावशाली लोगों से आपका मिलना होगा। किसी भी कार्यालय में जाएंगे तो काम बनेंगे, अड़चन दूर होने के रास्ते निकलेंगे। भाग्यबल से भी कोई काम बन सकता है। व्यावसायिक सहयोगी अच्छा कार्य-प्रदर्शन करेंगे। पिता के लिए लाभ का समय बना हुआ है और आपको स्वयं को नया काम मिल सकता है। माता और पिता के लिए आज का दिन अच्छा है। घर में साधारण सी किसी की असहमति रहेगी और किसी एक मामले पर एक राय नहीं बन पाएगी। किसी कार्यक्रम में सम्मानित हो सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

कर्नाटक में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर में 4 लोगों की मौत, 14 घायल
कर्नाटक में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर में 4 लोगों की मौत, 14 घायल
Starlink को लेकर रिलायंस का दोटूक जवाब, कहा- मुकाबले से कभी नहीं डरे, भारत में सभी कंपनियों का स्वागत
Starlink को लेकर रिलायंस का दोटूक जवाब, कहा- मुकाबले से कभी नहीं डरे, भारत में सभी कंपनियों का स्वागत
राजनाथ सिंह का राहुल गांधी और कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- ज्ञानेश कुमार से नहीं, सरकार गिराने की है लड़ाई
राजनाथ सिंह का राहुल गांधी और कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- ज्ञानेश कुमार से नहीं, सरकार गिराने की है लड़ाई
CJP Protest Today: आधी रात अभिजीत दीपके ने बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस, बोले- दिल्ली पुलिस मुझे उठा सकती है
CJP Protest Today: आधी रात अभिजीत दीपके ने बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस, बोले- दिल्ली पुलिस मुझे उठा सकती है
SIR विवाद पर BJP का पलटवार, विपक्ष के आरोपों का जवाब देने के लिए देशभर में चलाएगी अभियान
SIR विवाद पर BJP का पलटवार, विपक्ष के आरोपों का जवाब देने के लिए देशभर में चलाएगी अभियान
नेहा बोरा को तवज्जो देने पर कांग्रेस में नाराजगी? राहुल गांधी बोले- क्रेडिट चाहिए तो आप गलत पार्टी में हैं
नेहा बोरा को तवज्जो देने पर कांग्रेस में नाराजगी? राहुल गांधी बोले- क्रेडिट चाहिए तो आप गलत पार्टी में हैं
Jailer 2 Box Office: रजनीकांत की फिल्म ने पहले दिन दुनियाभर में कमाए ₹125 करोड़, घरेलू कलेक्शन ₹59.70 करोड़
Jailer 2 Box Office: रजनीकांत की फिल्म ने पहले दिन दुनियाभर में कमाए ₹125 करोड़, घरेलू कलेक्शन ₹59.70 करोड़
राक्षसों की सेना का संहार करते दिखे राम, रावण ने दिखाया रौद्र रूप, ‘रामायण’ का इंटरनेशनल ट्रेलर रिलीज
राक्षसों की सेना का संहार करते दिखे राम, रावण ने दिखाया रौद्र रूप, ‘रामायण’ का इंटरनेशनल ट्रेलर रिलीज
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
राजनाथ सिंह का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- बांग्लादेश की तर्ज पर सत्ता बदलने की कोशिश, देश में अराजकता फैलाना एजेंडा
राजनाथ सिंह का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- बांग्लादेश की तर्ज पर सत्ता बदलने की कोशिश, देश में अराजकता फैलाना एजेंडा
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
सूर्य-शनि का षडाष्टक योग 17 अक्टूबर को, वृषभ समेत इन 3 राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें
सूर्य-शनि का षडाष्टक योग 17 अक्टूबर को, वृषभ समेत इन 3 राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?