बॉयफ्रेंड छुडाना चाहता है आपसे पीछा, जानें इन इशारों से

By: Ankur Thu, 06 Sept 2018 6:40:50

बॉयफ्रेंड छुडाना चाहता है आपसे पीछा, जानें इन इशारों से

आजकल की अधिकाँश रिलेशनशिप सिर्फ सेक्स के कारण बनने वाले रिश्ते हैं। जिसमें अपना मकसद पूरा हो जाने पर उन रिश्तों का कोई वजूद नहीं रहता हैं। ऐसे रिश्तों में देखा गया है कि बॉयफ्रेंड अपनी गर्लफ्रेंड से पीछा छुड़ाने में लग जाते हैं और रिश्ते को समाप्त करने के कारण ढूँढने लग जाते हैं। आज हम आपको इसी में बताने जा रहे हैं जिनसे आप जान सकती है कि बॉयफ्रेंड रिश्ते को समाप्त करना चाहता हैं।

* अगर वह आप से दूर जाने की कोशिश करने लगे

वो आपके साथ है लेकिन फिर भी आपके साथ नहीं। डेट पर उसकी मौजूदगी आप के साथ कम और मोबाइल पर ज्यादा होती है। आप अपने बोय़-फरेन्द से बातें कर रही हैं लेकिन वो किसी और ही दुनिया में खोया है। आपको उसके बर्ताव में प्यार की कमी का एहसास हो सकता है।

* आपके सामने किसी और के साथ फ्लर्ट करने लगे

पहले आपका चेहरा प्यारा लगता था अब किसी और का सुहाना लगने लगा है। अब आपकी अदाओं से ज्यादा उन्हें किसी और की अदाएं कातिल लगती हैं। ये सब अपने नाक के नीचे होते देख आपको समझ जाना चाहिए कि ये परिंदा अब उढ़ने की तैयारी कर रहा है। इसे पिंजरे में कैद करने से अच्छा है कि इसे खुद उढा दिया जाए।

* उनका सनकी बर्ताव

बनाए गए प्लैन को कैन्सल करना या आपके साथ ना जाने के बहाने ढूंढना। आपके साथ समय ना बिताना या खुद का ज्यादा व्यस्त दिखाना। ये बातें इस ओर इशारा करती हैं कि या तो वो आप से ऊब चुके हैं या आप वैसी नहीं है जैसा वे चाहते हैं।

* अगर वह बातें कम करने लगे

अपने पार्टनर से बातें करते वक्त क्या आपको ऐसा प्रतित होता है कि आप एक म्यूट चैनल के साथ बैठी हैं। आप बोलती चली जा रही हैं और उनके मुंह से ना हां निकलती है ना ना। आपके पार्टनर को आपके साथ गुफ़्तगू करने में कोई दिलचस्पी नहीं है। ये बात उनके चेहरे पर स्पष्ट दिखाई दे सकती है।

* बात-बात पर झगड़ना करने लगे

रिश्ता तोड़ने के लिए बेवजह भी झगड़ा जा सकता है। आपकी छोटी सी गलती पर लोगों के सामने आपको शर्मिंदा महसूस कराना। झगडने के लिए नए-नए कारण ढूंढना। उनका उखडापन, बिगड़ा मिजाज़ इस बात को इंगित करते हैं कि आपका रिश्ता टूटने की कदार पर खडा है।

* उनके संकेतों को समझें

हमेशा रिश्ते को आगे बढ़ने पर उठने वाली समस्याओं के बारे में बातें करना। ये कहना कि सारी मुश्किलों का सामना करने के बाद क्या हम अपने रिश्ते को सफल बना पाएंगे? अगर उसका इरादा इतना कच्छा था तो इन बातों के बारे में उसने पहले क्यों नहीं सोचा? ऐसी स्थिति में आपको स्पष्ट रूप से सोचना होगी कि आपको ऐसे व्यक्ति का साथ देना है या नहीं।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com