न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

यूक्रेन की सरकारी इमारत धधकी, रूस ने कीव पर बरसाए ड्रोन और मिसाइलें; तीन की मौत, 18 घायल, मासूम बच्चा भी बना शिकार

मेयर विटाली क्लिट्स्को ने कहा कि हमले की शुरुआत ड्रोन से हुई, जिसके बाद मिसाइलें दागी गईं। दार्नित्स्की जिले में एक चार मंजिला रिहायशी इमारत का बड़ा हिस्सा तबाह हो गया, वहीं स्वियातोशिंस्की जिले में नौ मंजिला अपार्टमेंट का ढांचा भी क्षतिग्रस्त हुआ।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 07 Sep 2025 1:31:35

यूक्रेन की सरकारी इमारत धधकी, रूस ने कीव पर बरसाए ड्रोन और मिसाइलें; तीन की मौत, 18 घायल, मासूम बच्चा भी बना शिकार

रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग ने रविवार को फिर भयावह रूप ले लिया। राजधानी कीव पर रूसी सेना ने रातभर ड्रोन और मिसाइलों से हमला बोला, जिससे सरकारी इमारत सहित कई इमारतें आग की लपटों में घिर गईं। यूक्रेनी अधिकारियों ने बताया कि इस हमले में तीन लोगों की मौत हुई, जिनमें एक शिशु और एक युवती शामिल हैं। इसके अलावा 18 लोग घायल हो गए, जिनमें एक गर्भवती महिला भी है।

सरकारी इमारत और रिहायशी मकानों में आग

कीव के पेचेरस्की जिले में प्रशासनिक भवन की ऊपरी मंजिल पर आग भड़क गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने यूक्रेन की मुख्य सरकारी इमारत से धुएं के गुबार उठते देखे। मेयर विटाली क्लिट्स्को ने कहा कि हमले की शुरुआत ड्रोन से हुई, जिसके बाद मिसाइलें दागी गईं। दार्नित्स्की जिले में एक चार मंजिला रिहायशी इमारत का बड़ा हिस्सा तबाह हो गया, वहीं स्वियातोशिंस्की जिले में नौ मंजिला अपार्टमेंट का ढांचा भी क्षतिग्रस्त हुआ।

यूक्रेनी अधिकारियों के अनुसार, रूसी ड्रोन के टुकड़े राजधानी के स्वियातोशिन्स्की और डार्नित्स्की जिलों में गिरे, जिससे एक आवासीय इमारत भी क्षतिग्रस्त हुई। कीव नगर प्रशासन के प्रमुख तैमूर तकाचेंको ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि यह हमला बेहद भयावह था और इससे आम नागरिक सबसे ज्यादा प्रभावित हुए।

मासूम की मौत, बुजुर्ग महिला बम शेल्टर में ढही

ड्रोन हमले में एक मासूम बच्चा और युवती की मौत हो गई। वहीं एक बुजुर्ग महिला दार्नित्स्की जिले में बम शेल्टर में जान गंवा बैठी। कई रिहायशी अपार्टमेंट्स पर गिरा ड्रोन का मलबा आग का कारण बना। सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों में इमारतों से धुआं उठता और दीवारें ढही हुई नजर आईं।

russia ukraine war,kyiv government building fire,russia drone missile attack,ukraine civilian casualties,volodymyr zelenskyy,vladimir putin,vitali klitschko,kremenchuk explosions,odesa strikes,poland air defence

अन्य शहरों में भी धमाके

कीव के अलावा क्रेमेन्चुक शहर में दर्जनों धमाकों ने बिजली आपूर्ति ठप कर दी। वहीं क्रिवी रीह में परिवहन और शहरी ढांचे को निशाना बनाया गया। ओडेसा में भी कई आवासीय इमारतों और ढांचों को नुकसान पहुंचा और आग लग गई।

अंतरराष्ट्रीय तनाव और पोलैंड की कार्रवाई

कीव प्रशासन के प्रमुख तैमूर तकाचेंको ने रूस पर जानबूझकर नागरिक ढांचों को निशाना बनाने का आरोप लगाया। हालांकि, मास्को ने अब तक इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। दोनों ही पक्ष नागरिकों को निशाना बनाने से इनकार करते हैं, लेकिन फरवरी 2022 में युद्ध शुरू होने के बाद से हजारों निर्दोष जान गंवा चुके हैं।

पश्चिमी यूक्रेन पर बढ़ते हमलों के मद्देनजर पोलैंड ने भी अपनी और सहयोगी सेनाओं की वायुसेना को सक्रिय कर दिया है, ताकि सीमा क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

अमेरिका की कोशिशें नाकाम

बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार रूस और यूक्रेन के बीच शांति स्थापित करने की कोशिश कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अलास्का में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की और उसके बाद यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से भी बातचीत की। लेकिन अब तक इन कोशिशों का कोई नतीजा नहीं निकला है, क्योंकि दोनों ही पक्ष अपनी-अपनी शर्तों पर अड़े हुए हैं।

सितंबर में बढ़ा युद्ध का पैमाना

यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने दावा किया था कि सितंबर के पहले छह दिनों में ही रूस ने 1300 से ज्यादा ड्रोन अटैक किए, साथ ही 900 गाइडेड बम और 50 से अधिक मिसाइलें भी दागी हैं। यह आंकड़े बताते हैं कि युद्ध थमने की बजाय और भी तेज होता जा रहा है।

बढ़ती वैश्विक चिंता

रूस के इन हमलों ने न केवल यूक्रेन बल्कि पूरे यूरोप को चिंतित कर दिया है। लगातार होते हमलों से यह संकेत मिलता है कि आने वाले समय में स्थिति और भी भयावह हो सकती है। शांति वार्ता की कोशिशें नाकाम रहने से दोनों देशों के बीच यह संघर्ष वैश्विक स्थिरता के लिए गंभीर चुनौती बनता जा रहा है।

यह हमला एक बार फिर साबित करता है कि शांति वार्ता की कोशिशों के बावजूद रूस-यूक्रेन युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा, बल्कि और भी विनाशकारी होता जा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भूख हड़ताल के 21वें दिन सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल ले गई दिल्ली पुलिस, प्रदर्शन स्थल कराया खाली
भूख हड़ताल के 21वें दिन सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल ले गई दिल्ली पुलिस, प्रदर्शन स्थल कराया खाली
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर अभिजीत दीपके की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'दिल्ली पुलिस ने जबरन उठाया'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर अभिजीत दीपके की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'दिल्ली पुलिस ने जबरन उठाया'
'मेरे साथ मारपीट की गई', हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके; जंतर-मंतर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
'मेरे साथ मारपीट की गई', हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके; जंतर-मंतर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल क्यों ले गई दिल्ली पुलिस? सामने आई बड़ी वजह
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल क्यों ले गई दिल्ली पुलिस? सामने आई बड़ी वजह
बीजेपी वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन लेकर आए हैं, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर बोलीं डिंपल यादव
बीजेपी वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन लेकर आए हैं, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर बोलीं डिंपल यादव
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका