Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जेलेंस्की संग मीटिंग के बाद ट्रंप बोले – 'शांति की दिशा में बड़ा कदम, पुतिन को किया कॉल'

जेलेंस्की के साथ मीटिंग के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस-यूक्रेन युद्ध में शांति की दिशा में बड़े कदम का संकेत दिया। ट्रंप ने पुतिन को कॉल किया और यूक्रेन को यूरोपीय देशों से सुरक्षा गारंटी मिलने की जानकारी साझा की।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 19 Aug 2025 8:36:34

जेलेंस्की संग मीटिंग के बाद ट्रंप बोले – 'शांति की दिशा में बड़ा कदम, पुतिन को किया कॉल'

रूस और यूक्रेन के बीच जल्द ही युद्ध विराम और शांति समझौता संभव दिख रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस दिशा में सकारात्मक संकेत दिए हैं। सोमवार (18 अगस्त) को ट्रंप ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के साथ महत्वपूर्ण बैठक की, साथ ही कई बड़े यूरोपीय नेताओं से भी मुलाकात की। बैठक के बाद ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर अपने अनुभव साझा करते हुए कहा, "मेरी जेलेंस्की के साथ बेहद सकारात्मक बातचीत हुई। यूक्रेन को यूरोपीय देशों से सुरक्षा गारंटी मिलेगी।"

यूरोपीय नेताओं के साथ चर्चा

ट्रंप ने अपनी ट्रूथ पोस्ट में विस्तार से बताया कि व्हाइट हाउस में उन्होंने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब, इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी, यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर, जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज, यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन और नाटो के महासचिव मार्क रूट के साथ विस्तारपूर्वक बैठक की।
रूस-यूक्रेन शांति समझौते पर ट्रंप का बयान

डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिए कि रूस और यूक्रेन के बीच जल्द ही शांति समझौता हो सकता है। उन्होंने कहा, "अमेरिका और कई यूरोपीय देश यूक्रेन को सुरक्षा गारंटी देने के लिए समन्वय कर रहे हैं। बैठक में इस मुद्दे पर भी चर्चा हुई। शांति की संभावना को लेकर सभी नेता उत्साहित हैं। बैठक के समापन पर, मैंने राष्ट्रपति पुतिन को कॉल किया और उनके और राष्ट्रपति जेलेंस्की के बीच मुलाकात के लिए स्थान तय करने की प्रक्रिया शुरू की।"

पुतिन-जेलेंस्की के साथ अगली बैठक


ट्रंप ने यह भी स्पष्ट किया कि पुतिन और जेलेंस्की की पहली बैठक के बाद एक और त्रिपक्षीय बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें वे स्वयं भी शामिल होंगे। ट्रंप ने कहा, "लगभग चार साल से चल रहे युद्ध को समाप्त करने के लिए यह एक महत्वपूर्ण कदम है। उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, विदेश मंत्री मार्को रुबियो और विशेष दूत स्टीव विटकॉफ रूस और यूक्रेन के साथ समन्वय कर रहे हैं। इस मुद्दे पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद।"

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more
astrology

ताजा खबरें
View More

Cyclone Akvan: 145 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार, मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह
Cyclone Akvan: 145 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार, मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह
प्रधानमंत्री मोदी फिलीपींस रवाना, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में व्यापार व समुद्री सुरक्षा पर होगी चर्चा
प्रधानमंत्री मोदी फिलीपींस रवाना, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में व्यापार व समुद्री सुरक्षा पर होगी चर्चा
दिल्ली की हवा में थोड़ी राहत, AQI 211 पर पहुंचा; GRAP-3 के प्रतिबंध अभी लागू
दिल्ली की हवा में थोड़ी राहत, AQI 211 पर पहुंचा; GRAP-3 के प्रतिबंध अभी लागू
क्या मशीनें तय करेंगी युद्ध में किस पर हमला करना है? जिनेवा में शुरू हुई अहम चर्चा
क्या मशीनें तय करेंगी युद्ध में किस पर हमला करना है? जिनेवा में शुरू हुई अहम चर्चा
चीन की अर्थव्यवस्था को झटका, अक्टूबर में औद्योगिक उत्पादन और खुदरा बिक्री की रफ्तार घटी
चीन की अर्थव्यवस्था को झटका, अक्टूबर में औद्योगिक उत्पादन और खुदरा बिक्री की रफ्तार घटी
रामायण बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 11वें दिन ₹75 करोड़ की कमाई, भारत में नेट कलेक्शन ₹760 करोड़ पार
रामायण बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 11वें दिन ₹75 करोड़ की कमाई, भारत में नेट कलेक्शन ₹760 करोड़ पार
राजस्थान की पारंपरिक बाजरे की खिचड़ी घर पर बनाना है बेहद आसान, जानें रेसिपी
राजस्थान की पारंपरिक बाजरे की खिचड़ी घर पर बनाना है बेहद आसान, जानें रेसिपी
सर्दियों में सरसों का साग और मक्के की रोटी खाने का है अलग मजा, घर पर ऐसे करें तैयार
सर्दियों में सरसों का साग और मक्के की रोटी खाने का है अलग मजा, घर पर ऐसे करें तैयार
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
सनी देओल की 'सूर्या' की रिलीज टली, अब 2027 में सिनेमाघरों में आ सकती है फिल्म
सनी देओल की 'सूर्या' की रिलीज टली, अब 2027 में सिनेमाघरों में आ सकती है फिल्म
'गुमराह' के एक सीन के लिए सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं करीब 100 सिगरेट, गर्भ में थीं आलिया भट्ट
'गुमराह' के एक सीन के लिए सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं करीब 100 सिगरेट, गर्भ में थीं आलिया भट्ट
नाश्ते में सूजी या ओट्स, सेहत और पेट भरने के लिहाज से क्या बेहतर?
नाश्ते में सूजी या ओट्स, सेहत और पेट भरने के लिहाज से क्या बेहतर?
दिशा पाटनी के बॉलीवुड में 10 साल पूरे, अभिनेत्री ने बताया करियर से क्या सीखा
दिशा पाटनी के बॉलीवुड में 10 साल पूरे, अभिनेत्री ने बताया करियर से क्या सीखा
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?