न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

टैरिफ विवाद: ट्रंप के 4 बार फोन करने पर भी पीएम मोदी ने नहीं की बात, जर्मन अखबार का दावा

भारत-अमेरिका रिश्तों में खटास गहराई। रिपोर्ट्स के मुताबिक डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ विवाद के बीच पीएम मोदी को 4 बार कॉल किया, लेकिन उन्होंने बात करने से मना कर दिया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 26 Aug 2025 10:33:56

टैरिफ विवाद: ट्रंप के 4 बार फोन करने पर भी पीएम मोदी ने नहीं की बात, जर्मन अखबार का दावा

भारत-अमेरिका रिश्तों में हाल ही में आई खटास अब खुलकर सामने आ रही है। जर्मनी के प्रमुख अख़बार FAZ ने बड़ा दावा किया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ विवाद के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चार बार फोन किया, लेकिन पीएम मोदी ने उनसे बात करने से इनकार कर दिया।

50% टैरिफ से बिगड़े रिश्ते

दरअसल, अमेरिका ने भारत पर 50 फीसदी का भारी-भरकम टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। यह दर दुनिया में सबसे ऊंची टैरिफ दरों में से एक है, जो ब्राजील को छोड़ किसी अन्य देश पर लागू नहीं है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फैसले ने पिछले ढाई दशकों से चले आ रहे भारत-अमेरिका संबंधों को गहरी चोट पहुंचाई है। इतना ही नहीं, रूस से कच्चा तेल खरीदने को लेकर भी अमेरिका ने भारत पर जुर्माना ठोका, जिससे विवाद और गहरा गया।

पीएम मोदी की नाराज़गी की वजह

जर्मन अखबार के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी केवल टैरिफ फैसले से ही नहीं बल्कि ट्रंप की टिप्पणी से भी नाराज़ हैं। 31 जुलाई को ट्रंप ने कहा था – “मुझे फर्क नहीं पड़ता कि भारत रूस के साथ क्या करता है। दोनों देश मिलकर अपनी ‘मृत अर्थव्यवस्थाओं’ को और नीचे धकेल सकते हैं।” यह बयान भारत की आर्थिक स्थिति पर सीधा तंज माना गया और यही बात पीएम मोदी को नागवार गुज़री।

ट्रंप की मनाने की कोशिश

FAZ की रिपोर्ट के अनुसार, विवाद बढ़ने के बाद ट्रंप ने हाल के हफ्तों में चार बार पीएम मोदी को कॉल किया। उनका मकसद बातचीत करके तनाव कम करना था। लेकिन हर बार पीएम मोदी ने उनसे फोन पर बात करने से इनकार कर दिया। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि भारत इस वक्त बेहद सतर्क कूटनीतिक रणनीति अपना रहा है और अमेरिका के दबाव में आने को तैयार नहीं है।

कृषि बाज़ार पर भी मतभेद

खबरों में यह भी बताया गया कि ट्रंप भारत के कृषि बाजार को अमेरिकी कंपनियों के लिए खोलने की लगातार कोशिश कर रहे हैं। मगर पीएम मोदी इस मांग का विरोध कर रहे हैं। भारत का मानना है कि ऐसे कदम से घरेलू किसानों और स्थानीय उद्योग पर नकारात्मक असर पड़ेगा।

आधी रात से लागू होगा नया टैरिफ

अमेरिकी प्रशासन ने भारत पर नया टैरिफ लगाने का आधिकारिक नोटिस भी जारी कर दिया है। इसमें साफ लिखा है कि 27 अगस्त रात 12:01 बजे से नया टैरिफ सिस्टम लागू हो जाएगा।
यह कदम भारत और अमेरिका के बीच पहले से ही तनावपूर्ण रिश्तों में और दूरी ला सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब