न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रूसी तेल पर भारत को मिली बड़ी राहत! पुतिन से बैठक के बाद ट्रंप का अहम बयान

रूसी तेल पर भारत को बड़ी राहत मिली! पुतिन से बैठक के बाद ट्रंप ने कहा कि रूस से तेल आयात करने वाले देशों पर फिलहाल कोई नया टैरिफ नहीं लगेगा। भारत अपने कुल क्रूड ऑयल इंपोर्ट का 38% रूस से करता है, और अमेरिकी टैरिफ पर भी फिलहाल विचार की आवश्यकता नहीं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 16 Aug 2025 2:28:33

रूसी तेल पर भारत को मिली बड़ी राहत! पुतिन से बैठक के बाद ट्रंप का अहम बयान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को अलास्का में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। हालांकि इस मीटिंग में सीजफायर को लेकर कोई ठोस सहमति नहीं बनी, लेकिन कई मुद्दों पर दोनों देशों के बीच सकारात्मक संकेत देखे गए। बैठक के बाद ट्रंप ने कहा कि उन्हें रूसी तेल खरीदने वाले देशों पर नए टैरिफ लगाने की फिलहाल जरूरत नहीं लगती। उन्होंने यह भी साफ किया कि दो-तीन हफ्तों में इस मामले पर फिर से विचार किया जा सकता है। इस बयान के बाद स्पष्ट हो गया कि रूस से तेल इंपोर्ट करने वाले देशों, खासकर भारत के लिए आने वाले दिनों में कोई नया टैरिफ नहीं लगेगा। भारत अपने कुल क्रूड ऑयल आयात का लगभग 38% रूस से करता है।

नए टैरिफ पर फिलहाल विचार की आवश्यकता नहीं

फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि टैरिफ की धमकियों ने मास्को पर बातचीत के लिए दबाव बनाया। उन्होंने कहा, “आज की बैठक के बाद मुझे लगता है कि नए टैरिफ पर फिलहाल विचार करने की जरूरत नहीं है। हालांकि दो-तीन हफ्तों या कुछ समय बाद मैं इस पर फिर विचार कर सकता हूं।” यह बयान उन देशों के लिए महत्वपूर्ण है जो रूस से क्रूड ऑयल का आयात कर रहे हैं, विशेषकर भारत और चीन के लिए। उल्लेखनीय है कि अमेरिका ने पहले ही भारत पर रूसी क्रूड ऑयल आयात पर 25% अतिरिक्त टैरिफ लगा रखा है।

ट्रंप का दावा: भारत पर टैरिफ के कारण रूस तैयार हुआ बैठक के लिए

ट्रंप ने यह भी दावा किया कि भारत पर टैरिफ लगाने के बाद ही रूस ने इस बैठक के लिए हामी भरी। उन्होंने कहा, “जब मैंने भारत से कहा कि हम शुल्क लगाएंगे क्योंकि आप रूस से तेल खरीद रहे हैं, भारत ने रूस से तेल खरीदना बंद कर दिया। इसके बाद रूस ने मुझसे संपर्क किया और बैठक की पेशकश की। भारत रूस का दूसरा सबसे बड़ा कस्टमर था, और चीन के काफी करीब पहुंच रहा था। मौजूदा समय में चीन रूस का सबसे बड़ा तेल खरीदार बन चुका है।”

भारत की ऊर्जा नीति में कोई बदलाव नहीं

दूसरी ओर, भारत ने अपनी ऊर्जा नीति में किसी भी तरह के बदलाव से साफ इंकार किया है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष एएस साहनी ने गुरुवार को कहा कि रूस से तेल आयात पर कोई रोक नहीं लगी है और खरीदारी आर्थिक आधार पर जारी रहेगी। विदेश मंत्रालय ने भी ट्रंप के टैरिफ को अनुचित करार दिया। ट्रंप ने पिछले सप्ताह भारत से अमेरिकी आयात पर शुल्क में 25% की वृद्धि की घोषणा की थी, जिससे कुल टैरिफ 50% हो गया। यह टैरिफ रूस से तेल खरीदने पर दंड के रूप में लगाया गया। 27 अगस्त से लागू होने वाले इस अतिरिक्त टैरिफ से भारत के लगभग 40 अरब डॉलर के निर्यात को बड़ा खतरा है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया