न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

व्लादिमीर पुतिन से बोले PM मोदी, यूक्रेन युद्ध थमे, यही मानवता की आवाज़; जवाब में रूस ने कही यह बात

शंघाई सहयोग संगठन (SCO) सम्मेलन में पीएम नरेंद्र मोदी और व्लादिमीर पुतिन की मुलाकात हुई। मोदी ने यूक्रेन युद्ध रोकने को मानवता की पुकार बताया, जबकि भारत-रूस रिश्तों और आतंकवाद पर भी बड़ा संदेश दिया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 01 Sep 2025 1:04:04

व्लादिमीर पुतिन से बोले PM मोदी, यूक्रेन युद्ध थमे, यही मानवता की आवाज़; जवाब में रूस ने कही यह बात

शंघाई सहयोग संगठन (SCO) सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की अहम द्विपक्षीय वार्ता हुई। इस मुलाकात में पीएम मोदी ने भारत-रूस के रिश्तों की मजबूती पर ज़ोर देते हुए कहा कि कठिन समय में भी दोनों देश हमेशा एक-दूसरे के साथ खड़े रहे हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वैश्विक शांति और स्थिरता के लिए भारत और रूस का सहयोग बेहद ज़रूरी है।

यूक्रेन में जारी युद्ध पर चिंता जताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा— “इस संघर्ष को रोकना अब पूरी मानवता की पुकार है।” उनका कहना था कि समय आ गया है जब सभी पक्ष मिलकर रचनात्मक वार्ता करें और युद्ध को समाप्त करने का रास्ता तलाशें।

वहीं, व्लादिमीर पुतिन ने भी नरेंद्र मोदी से मुलाकात पर प्रसन्नता जताई। उन्होंने कहा कि भारत और रूस के बीच के संबंध हमेशा से भरोसे और सहयोग पर टिके रहे हैं। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि पुतिन से हर मुलाकात खास और यादगार होती है क्योंकि दोनों देशों ने दशकों से कंधे से कंधा मिलाकर काम किया है।

भारतीयों की निगाहें और वैश्विक संदेश

प्रधानमंत्री मोदी ने बातचीत के दौरान उल्लेख किया कि सितंबर में होने वाली अगली बैठक का 140 करोड़ भारतीयों को बेसब्री से इंतज़ार है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत-रूस साझेदारी सिर्फ दोनों देशों के लिए ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया की शांति और समृद्धि के लिए अहम है।

यूक्रेन युद्ध पर बोलते हुए उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी पक्ष खुले मन से संवाद करेंगे और संघर्ष खत्म करने की दिशा में कदम बढ़ाएंगे। मोदी ने ज़ोर देकर कहा कि अब यह सिर्फ एक राजनीतिक मुद्दा नहीं, बल्कि पूरी मानवता का प्रश्न बन गया है।

SCO मंच पर आतंकवाद पर भारत का कड़ा रुख

ध्यान देने वाली बात यह भी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने SCO सम्मेलन में आतंकवाद पर कड़ा बयान दिया। उन्होंने साफ कहा कि अब यह अनदेखा नहीं किया जा सकता कि कुछ देश खुले तौर पर आतंकवाद को समर्थन और बढ़ावा दे रहे हैं।

मोदी की पहल का असर साझा घोषणा पत्र में भी दिखा, जिसमें हाल ही में हुए पहलगाम आतंकी हमले का उल्लेख किया गया और उसकी तीखी निंदा की गई। खास बात यह है कि SCO के इतिहास में पहली बार पाकिस्तान प्रायोजित आतंकी हमले की इतनी स्पष्ट आलोचना दर्ज हुई है। यह भारत की एक बड़ी कूटनीतिक सफलता मानी जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत