प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार, 30 अगस्त 2025 को एससीओ (शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन) शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए चीन पहुंचे। इस यात्रा में पीएम मोदी केवल सम्मेलन में हिस्सा नहीं लेंगे, बल्कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से भी अलग-अलग द्विपक्षीय बातचीत करेंगे।
प्रधानमंत्री मोदी जापान की यात्रा खत्म करने के बाद सीधे चीन के तियानजिन शहर पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। तियानजिन एयरपोर्ट पर उन्हें रेड कारपेट पर रिसीव किया गया, जो इस यात्रा की अहमियत को दर्शाता है। प्रधानमंत्री मोदी एक सितंबर तक चीन में रहेंगे, जहां उनके और राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच दोनों देशों के रिश्तों को और सामान्य बनाने पर बातचीत होगी।
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi arrives in Tianjin, China. He will attend the SCO Summit here.
— ANI (@ANI) August 30, 2025
(Video: ANI/DD) pic.twitter.com/dWnRHGlt95














