न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लंदन जा रही ट्रेन में खौफनाक मंजर, चाकू से ताबड़तोड़ वार, खून से सनी बोगियां, प्रत्यक्षदर्शियों ने सुनाई दहला देने वाली कहानी

ब्रिटेन में डॉनकास्टर से लंदन जा रही ट्रेन में चाकू से हमला कर 10 यात्रियों को घायल कर दिया गया। चश्मदीदों ने बताया कि ट्रेन खून से लाल हो गई थी। पुलिस ने दो संदिग्धों को गिरफ्तार कर आतंकवाद की आशंका की जांच शुरू की।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 02 Nov 2025 1:02:44

लंदन जा रही ट्रेन में खौफनाक मंजर, चाकू से ताबड़तोड़ वार, खून से सनी बोगियां, प्रत्यक्षदर्शियों ने सुनाई दहला देने वाली कहानी

ब्रिटेन में शनिवार शाम (1 नवंबर) एक ऐसा दिल दहला देने वाला हादसा हुआ, जिसने पूरे देश को दहशत में डाल दिया। डॉनकास्टर से लंदन के किंग्स क्रॉस स्टेशन की ओर जा रही ट्रेन में एक व्यक्ति ने अचानक यात्रियों पर चाकू से हमला करना शुरू कर दिया। कुछ ही पलों में ट्रेन चीखों से गूंज उठी। इस हमले में 10 लोग घायल हुए, जिनमें से 9 की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दो संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया है।

कुछ ही मिनटों में दहशत में बदला सफर

यह भयावह घटना शाम करीब 7:30 बजे उस वक्त हुई जब ट्रेन पीटरबरो स्टेशन से निकली ही थी। आम दिनों की तरह यात्रियों से भरी इस ट्रेन में अचानक अफरातफरी मच गई। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। कुछ यात्री बाथरूम में छिप गए, तो कुछ सीटों के नीचे दुबक गए।

“चारों ओर खून ही खून था” — चश्मदीदों ने बताया डरावना मंजर

घटना के गवाहों ने बताया कि उन्होंने एक शख्स को हाथ में बड़ा चाकू लिए देखा, जिसके बाद पूरा डिब्बा चीखों से भर गया। एक यात्री ने बताया, “लोग खुद को बचाने के लिए एक-दूसरे पर गिर पड़े, ट्रेन का फर्श खून से लाल हो गया था।” The Times से बातचीत में एक अन्य यात्री ने कहा, “लोग चिल्ला रहे थे — ‘हम तुमसे प्यार करते हैं’, शायद किसी को शांत करने की कोशिश कर रहे थे।” Sky News को एक गवाह ने बताया कि उन्होंने एक घायल व्यक्ति को भागते हुए चिल्लाते सुना — “उसके पास चाकू है, उसने मुझे मार दिया है!” BBC से बात करते हुए एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी ने कहा, “पहले तो मुझे लगा कोई प्रैंक चल रहा है, लेकिन जब लोग चिल्लाते हुए भागने लगे, तब समझ आया कि ये सचमुच खूनखराबा है।”

जांच में जुटी पुलिस, आतंकवाद की आशंका की भी पड़ताल

ब्रिटिश ट्रांसपोर्ट पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि काउंटर टेररिज़्म यूनिट को भी जांच में शामिल किया गया है ताकि हमले के पीछे की मंशा स्पष्ट हो सके। वरिष्ठ अधिकारी क्रिस केसी ने कहा, “हम हर संभव पहलू की जांच कर रहे हैं। अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी, लेकिन यह हमला बेहद गंभीर है।”

ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर बोले — “यह हमला असहनीय है”

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने इस घटना को “भयावह और अमानवीय” बताया। उन्होंने घायलों और उनके परिवारों के प्रति संवेदना जताई और नागरिकों से संयम बरतने और पुलिस की सलाह मानने की अपील की।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

GSLV-F17 की सफल उड़ान से ISRO की बड़ी उपलब्धि, PM मोदी ने बताया देश के लिए गर्व का पल
GSLV-F17 की सफल उड़ान से ISRO की बड़ी उपलब्धि, PM मोदी ने बताया देश के लिए गर्व का पल
मथुरा में जन्माष्टमी पर सीएम योगी का संबोधन, बोले- ‘समाज विरोधी शक्तियों को कुचल दिया जाएगा’
मथुरा में जन्माष्टमी पर सीएम योगी का संबोधन, बोले- ‘समाज विरोधी शक्तियों को कुचल दिया जाएगा’
अखिलेश का समर्थन मिला तो क्या चुनाव लड़ेगी CJP? पार्टी ने खोले अपने पत्ते
अखिलेश का समर्थन मिला तो क्या चुनाव लड़ेगी CJP? पार्टी ने खोले अपने पत्ते
BCCI की अहम बैठक में नहीं पहुंचे अजीत अगरकर, रोहित शर्मा के भविष्य पर फिर उठे सवाल
BCCI की अहम बैठक में नहीं पहुंचे अजीत अगरकर, रोहित शर्मा के भविष्य पर फिर उठे सवाल
जन्माष्टमी घर पर बनाएं मथुरा स्टाइल पेड़ा, 15 मिनट में तैयार होगा कान्हा जी का पसंदीदा भोग
जन्माष्टमी घर पर बनाएं मथुरा स्टाइल पेड़ा, 15 मिनट में तैयार होगा कान्हा जी का पसंदीदा भोग
8 साल के फरहान ने पिता जावेद अख्तर से पूछा था- क्या हम मुस्लिम हैं? ऐसा था जवाब
8 साल के फरहान ने पिता जावेद अख्तर से पूछा था- क्या हम मुस्लिम हैं? ऐसा था जवाब
iQOO 16 के कैमरा डिजाइन में दिखेगा नया अंदाज, ट्राइएंगल मॉड्यूल के साथ मिल सकते हैं ये दमदार फीचर्स
iQOO 16 के कैमरा डिजाइन में दिखेगा नया अंदाज, ट्राइएंगल मॉड्यूल के साथ मिल सकते हैं ये दमदार फीचर्स
श्रीनगर एयरपोर्ट पर पार्किंग के दौरान पोल से टकराया इंडिगो का विमान, सभी यात्री और क्रू सुरक्षित
श्रीनगर एयरपोर्ट पर पार्किंग के दौरान पोल से टकराया इंडिगो का विमान, सभी यात्री और क्रू सुरक्षित
40 किलो एक्सपायरी मिर्च और रसोई में कॉकरोच, बेंगलुरु के क्लब में छापे से मचा हड़कंप
40 किलो एक्सपायरी मिर्च और रसोई में कॉकरोच, बेंगलुरु के क्लब में छापे से मचा हड़कंप
‘हनुमान अंश’ की कमाई ने चौंकाया, 28वें दिन 11 करोड़ का कलेक्शन; ‘टॉक्सिक’ और ‘आवारापन 2’ की रफ्तार धीमी
‘हनुमान अंश’ की कमाई ने चौंकाया, 28वें दिन 11 करोड़ का कलेक्शन; ‘टॉक्सिक’ और ‘आवारापन 2’ की रफ्तार धीमी
राखी सावंत का बड़ा खुलासा, क्यों रचाया था स्वयंवर? बोलीं- मेरा मकसद शादी करना नहीं था
राखी सावंत का बड़ा खुलासा, क्यों रचाया था स्वयंवर? बोलीं- मेरा मकसद शादी करना नहीं था
10 साल में बदल जाएगी मुंबई की तस्वीर? झुग्गी बस्तियों के पुनर्विकास पर सरकार का बड़ा प्लान
10 साल में बदल जाएगी मुंबई की तस्वीर? झुग्गी बस्तियों के पुनर्विकास पर सरकार का बड़ा प्लान
रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर’ का दबदबा, 12.55 करोड़ पहुंची एडवांस बुकिंग
रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर’ का दबदबा, 12.55 करोड़ पहुंची एडवांस बुकिंग
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी