न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ईरान का अमेरिका पर तीखा हमला: भारत पर लगाए गए ट्रंप के प्रतिबंधों को बताया विकास में बाधा डालने की साजिश

ईरान ने ट्रंप द्वारा भारतीय कंपनियों पर लगाए गए प्रतिबंधों पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। अमेरिकी आर्थिक नीतियों को ‘आर्थिक हथियार’ बताते हुए ईरान ने इसे भारत और अन्य संप्रभु देशों के विकास में बाधा डालने की साजिश कहा है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 31 Jul 2025 5:27:50

ईरान का अमेरिका पर तीखा हमला: भारत पर लगाए गए ट्रंप के प्रतिबंधों को बताया विकास में बाधा डालने की साजिश

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा छह भारतीय कंपनियों पर प्रतिबंध लगाने और भारत से आने वाले उत्पादों पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा के बाद ईरान ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। गुरुवार, 31 जुलाई 2025 को ईरान ने अमेरिका पर आरोप लगाया कि वह वैश्विक आर्थिक व्यवस्था का दुरुपयोग करते हुए संप्रभु देशों के आर्थिक विकास को बाधित करने का प्रयास कर रहा है।

भारत में स्थित ईरानी दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर बयान जारी करते हुए कहा, “अमेरिका लगातार अर्थव्यवस्था को एक हथियार की तरह इस्तेमाल कर रहा है। वह स्वतंत्र राष्ट्रों — जैसे कि ईरान और भारत — की नीतियों पर अपनी मनमर्जी थोपना चाहता है और उनकी तरक्की में रोड़े अटका रहा है। यह रवैया न केवल भेदभावपूर्ण और जबरदस्ती भरा है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय कानून और राष्ट्रीय संप्रभुता की मूल अवधारणाओं के भी खिलाफ है। यह आर्थिक उपनिवेशवाद का नया चेहरा है।”

पोस्ट में आगे कहा गया, “ऐसी अमर्यादित नीतियों का विरोध ही एक संतुलित, बहुध्रुवीय और गैर-पश्चिमी वैश्विक व्यवस्था की स्थापना की दिशा में उठाया गया निर्णायक कदम है। यह मजबूत होते वैश्विक दक्षिण की आवाज़ है।”

गौरतलब है कि ट्रंप की इस नई नीति के तहत भारत से आयात होने वाले उत्पादों पर भारी शुल्क लगाया जाएगा और रूस से ऊर्जा स्रोत खरीदने को लेकर भारत को दंडित करने की बात कही गई है। ईरान ने इस फैसले को ‘आर्थिक युद्ध’ बताते हुए स्पष्ट किया है कि अमेरिका अपने राजनीतिक हितों के लिए व्यापारिक स्वतंत्रता और पारस्परिक सम्मान जैसे मूल्यों की अनदेखी कर रहा है।

उधर, ईरान के विदेश मंत्रालय ने भी अमेरिकी प्रतिबंधों को लेकर नाराज़गी जताई। मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि अमेरिका द्वारा ईरानी तेल व्यापार को निशाना बनाना एक सोची-समझी साजिश है, जिसका उद्देश्य देश की आर्थिक प्रगति को अवरुद्ध करना और नागरिकों की भलाई को नुकसान पहुंचाना है।

ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बकाई ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा, “अमेरिका की ओर से हमारे ऊर्जा और तेल क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों, संगठनों और जहाजों पर लगाए गए प्रतिबंध न केवल अन्यायपूर्ण हैं, बल्कि यह हमारे नागरिकों के खिलाफ खुला शत्रुतापूर्ण रवैया दर्शाते हैं। यह दमनकारी नीतियां अमेरिकी प्रशासन की ईरानी जनता के प्रति वैमनस्य की परिचायक हैं।”

बकाई ने आगे कहा, “ये सभी एकतरफा और अवैध प्रतिबंध न केवल अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन करते हैं, बल्कि ये मानवाधिकारों और न्याय के वैश्विक सिद्धांतों को भी चुनौती देते हैं। ऐसे कृत्य सभ्यता के खिलाफ अपराध की श्रेणी में आते हैं और वैश्विक समुदाय को इसके खिलाफ एकजुट होना चाहिए।”

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई में कैप्टन स्मित पर हमला करने वाले को-पायलट की हुई पहचान, ओमान का रहने वाला है हमाम अल-हमामी
फ्लाईदुबई में कैप्टन स्मित पर हमला करने वाले को-पायलट की हुई पहचान, ओमान का रहने वाला है हमाम अल-हमामी
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
लिफ्ट में पेशाब... फिर उसी को पी गया डिलीवरी बॉय, CCTV सामने आते ही सोसाइटी में मचा हड़कंप
लिफ्ट में पेशाब... फिर उसी को पी गया डिलीवरी बॉय, CCTV सामने आते ही सोसाइटी में मचा हड़कंप
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया