न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हमारे यहां खालिस्तानी संगठनों को मिल रही आर्थिक मदद, अपनी ही रिपोर्ट ने खोली कनाडा की पोल

2025 असेसमेंट ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एंड टेररिस्ट फाइनेंसिंग रिस्क्स इन कनाडा शीर्षक से जारी इस रिपोर्ट में बताया गया है कि बब्बर खालसा इंटरनेशनल और इंटरनेशनल सिख यूथ फेडरेशन जैसे खालिस्तानी चरमपंथी संगठनों को कनाडा से लगातार वित्तीय सहयोग मिलता रहा है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 06 Sep 2025 12:09:50

हमारे यहां खालिस्तानी संगठनों को मिल रही आर्थिक मदद, अपनी ही रिपोर्ट ने खोली कनाडा की पोल

कनाडा सरकार की नई रिपोर्ट ने खालिस्तानी संगठनों की आर्थिक मदद को लेकर बड़ा खुलासा किया है। “2025 असेसमेंट ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एंड टेररिस्ट फाइनेंसिंग रिस्क्स इन कनाडा” शीर्षक से जारी इस रिपोर्ट में बताया गया है कि बब्बर खालसा इंटरनेशनल और इंटरनेशनल सिख यूथ फेडरेशन जैसे खालिस्तानी चरमपंथी संगठनों को कनाडा से लगातार वित्तीय सहयोग मिलता रहा है।

रिपोर्ट के अनुसार, भारत में स्वतंत्र खालिस्तान राज्य के गठन के लिए हिंसक गतिविधियां चलाने वाले ये संगठन विदेशों में बसे समर्थकों से धन जुटाते हैं। इसमें कनाडा प्रमुख केंद्र के रूप में सामने आया है। हालांकि अब यह फंडिंग बड़े नेटवर्क के बजाय छोटे-छोटे समूहों और व्यक्तिगत समर्थकों के जरिए की जा रही है।

जांच में यह भी पाया गया है कि इन संगठनों ने धन इकट्ठा करने के लिए गैर-लाभकारी संस्थाओं (NPOs) और चैरिटेबल संगठनों का इस्तेमाल किया। रिपोर्ट बताती है कि जैसे हमास और हिजबुल्लाह लंबे समय से इस तरह के नेटवर्क का दुरुपयोग करते रहे हैं, वैसे ही खालिस्तानी संगठनों ने भी प्रवासी समुदाय से चंदे और दान के जरिए धन जुटाने की रणनीति अपनाई है।

हालांकि रिपोर्ट में कहा गया है कि अधिकांश कनाडाई NPOs सुरक्षित हैं और मनी लॉन्ड्रिंग या आतंकी फंडिंग से उनका कोई लेना-देना नहीं है, लेकिन कुछ संस्थाएं जोखिम पैदा करती हैं।

यह खुलासा ऐसे समय में हुआ है जब भारत और कनाडा के रिश्ते सुधार की दिशा में बढ़ रहे हैं। हाल ही में दोनों देशों ने नए उच्चायुक्तों की नियुक्ति की है। गौरतलब है कि जस्टिन ट्रूडो के कार्यकाल में रिश्ते गहरे संकट में चले गए थे, जब उन्होंने भारत पर कनाडा में खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में संलिप्तता का आरोप लगाया था। इस विवाद के बाद राजनयिकों के निष्कासन तक की नौबत आई थी।

नई रिपोर्ट ने साफ कर दिया है कि कनाडा में खालिस्तानी तत्व अब भी सक्रिय हैं और प्रवासी सिख समुदाय व चैरिटेबल नेटवर्क के जरिए अपनी गतिविधियां जारी रखे हुए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब