दुनिया का सबसे बड़ा बॉल पेन, लंबाई 18 फीट, वजन 37 kg, Guinness World Record में नाम दर्ज
सोशल मीडिया पर एक ऐसे बॉल पेन का वीडियो वायरल हो रहा है जिसे अकेले उठाने में किसी के भी पसीने छूट जाएंगे। इस बॉल पेन में रिफिल भी है और इससे लिखा भी जा सकता है। लंबाई और वजन को लेकर इस अनोखे बॉल पेन ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपनी जगह बनाई है।
Posts by : Priyanka Maheshwari |
Updated on: Thu, 12 May 2022 10:27:05
सोशल मीडिया पर एक ऐसे बॉल पेन का वीडियो वायरल हो रहा है जिसे अकेले उठाने में किसी के भी पसीने छूट जाएंगे। इस बॉल पेन में रिफिल भी है और इससे लिखा भी जा सकता है। लंबाई और वजन को लेकर इस अनोखे बॉल पेन ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness World Record) में अपनी जगह बनाई है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि किसी पेड़ के तने की तरह एक बड़े से सुनहरे रंग के बॉल पेन को कई लोगों ने मिलकर उठाया हुआ है। ये लोग इस पेन से एक कागज पर कोई चित्र बनाने की कोशिश कर रहे हैं। साथ ही कुछ लिख भी रहे हैं। ये बॉल पेन दुनिया का सबसे बड़ा बॉल पेन है।