चिप्स के खाली पैकेट से लड़की ने बना डाली साड़ी, नजारा देख रह जाएंगे हैरान #VIDEO
खाली होने के बाद पैकेट को कचरे में फेंक दिया जाता हैं लेकिन इसके उलट एक लड़की ने इन पैकेट को फेंकने की बजाय इससे साड़ी बना डाली। इसे बेहद क्रिएटिव तरीके से इस्तेमाल किया है।
Posts by : Ankur Mundra |
Updated on: Tue, 08 Feb 2022 6:34:16
जब भी कभी चिप्स के पैकेट देखते हैं तो बच्चे हो या बड़े सभी का दिल उन्हें खाने को करने लगता हैं। इसे खाने के दौरान खुद को रोक पाना मुश्किल हो जाता हैं और जबतक पैकेट खाली नहीं हो जाता तब तक हाथ और मुंह रूकता नहीं हैं। खाली होने के बाद पैकेट को कचरे में फेंक दिया जाता हैं लेकिन इसके उलट एक लड़की ने इन पैकेट को फेंकने की बजाय इससे साड़ी बना डाली। इसे बेहद क्रिएटिव तरीके से इस्तेमाल किया है। सुनकर आप थोड़ा चौंक ज़रूर गए होंगे लेकिन वाकई चिप्स के पैकेट्स को जोड़कर जिस तरह की साड़ी लड़की ने तैयार की है, वो कमाल है। इससे जुड़ा वीडियो को Instagram पर bebadass.in नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इसका ओरिजनल वीडियो mae.co.in की ओर से साझा किया गया था।