Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

इस महिला की जिंदगी में चमत्कार बनकर आया कोरोना, दूर हुई जन्मजात बीमारी

एक महिला के लिए कोरोना परेशानी नहीं बल्कि वरदान बनकर आया हैं। इस महिला के साथ चमत्कार देखने को मिला जहां कोरोना होने के बाद से महिला की जन्मजात बीमारी दूर होने लगी हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 05 Feb 2022 7:28:28

इस महिला की जिंदगी में चमत्कार बनकर आया कोरोना, दूर हुई जन्मजात बीमारी

कोरोना का दौर जारी हैं जो बीते दो साल से दुनियाभर के लिए कहर बनकर आया हैं। कोरोना की वजह से अनगिनत मौतें हुई हैं और उसी के साथ ही कई लोगों को विभिन्न तरह की परेशानियां होने लगी हैं। इस बीच एक हैरान करने वाला मामला सामने हैं जिसमें एक महिला के लिए कोरोना परेशानी नहीं बल्कि वरदान बनकर आया हैं। इस महिला के साथ चमत्कार देखने को मिला जहां कोरोना होने के बाद से महिला की जन्मजात बीमारी दूर होने लगी हैं। हम बात कर रहे हैं 25 वर्षीय महिला नैन्सी सिंप्सन (Nancy Simpson) की जिन्हें जन्म से ही किसी चीज की महक नहीं आती थी लेकिन अब सूंघने की शक्ति चमत्कारिक रूप से वापस लौट आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नैन्सी अब परफ्यूम का खूब इस्तेमाल करती हैं। वो अपने घर को भी तरह-तरह के महकने वाले फूलों से सजाकर रखती हैं। इसके अलावा वो खाने से लेकर फलों तक की खुशबु भी लेने लगी हैं।
कोरोना संक्रमित होने से पहले तक उन्हें पता ही नहीं था कि अलग-अलग प्रकार के फूल, फूड या फिर परफ्यूम आदि की महक कैसी होती है, लेकिन कोरोना ने उनकी जिंदगी बदल कर रख दी। जहां दूसरों के लिए यह बीमारी दुख लेकर आई, वहीं नैन्सी के लिए यह बीमारी उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी खुशी बनकर आ गई। द सन की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले साल दिसंबर में क्रिसमस के दौरान नैन्सी कोरोना से संक्रमित हो गई थीं, जिसके बाद उन्होंने खुद को सबसे अलग कर लिया और एक कमरे में बंद हो गईं। हालांकि सामान्य लोगों की तरह ही नैन्सी भी संक्रमित होकर धीरे-धीरे ठीक होने लगीं। इस दौरान उन्होंने ध्यान दिया कि वह किसी भी चीज को सूंघ पा रही हैं, यानी उन्हें किसी भी चीज की महक पता चल पा रही थी। इसके बाद तो उनकी खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा। कोरोना ने उन्हें सूंघने की शक्ति दे दी थी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

छठ पूजा 2026: आज संध्या अर्घ्य, शहर के हिसाब से जानें सूर्यास्त का समय
छठ पूजा 2026: आज संध्या अर्घ्य, शहर के हिसाब से जानें सूर्यास्त का समय
जनजातीय गौरव दिवस पर PM मोदी 3,000 करोड़ की 246 परियोजनाएं करेंगे शुरू
जनजातीय गौरव दिवस पर PM मोदी 3,000 करोड़ की 246 परियोजनाएं करेंगे शुरू
हैदराबाद से रविनुथला ले जाया जाएगा गिरी बाबू का पार्थिव शरीर, 3 बजे बाद अंतिम संस्कार
हैदराबाद से रविनुथला ले जाया जाएगा गिरी बाबू का पार्थिव शरीर, 3 बजे बाद अंतिम संस्कार
हरियाणा: आज धान खरीद का आखिरी दिन, मंडियों में 1.97 लाख टन फसल का उठान बाकी
हरियाणा: आज धान खरीद का आखिरी दिन, मंडियों में 1.97 लाख टन फसल का उठान बाकी
Mumbai CNG Price: मुंबई में CNG 1.50 रुपये महंगी, नया रेट 91.50 रुपये प्रति किलो
Mumbai CNG Price: मुंबई में CNG 1.50 रुपये महंगी, नया रेट 91.50 रुपये प्रति किलो
पीयूष गोयल आज मिस्र में, 130 से ज्यादा कारोबारी प्रतिनिधियों के साथ व्यापार पर होगी चर्चा
पीयूष गोयल आज मिस्र में, 130 से ज्यादा कारोबारी प्रतिनिधियों के साथ व्यापार पर होगी चर्चा
उत्तराखंड के हल्द्वानी में नाबालिग से कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला, होमस्टे सील
उत्तराखंड के हल्द्वानी में नाबालिग से कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला, होमस्टे सील
SAFF चैंपियनशिप: भूटान को हराकर फाइनल में पहुंचा भारत, 17 नवंबर को खिताबी मुकाबला
SAFF चैंपियनशिप: भूटान को हराकर फाइनल में पहुंचा भारत, 17 नवंबर को खिताबी मुकाबला
महादेव बेटिंग ऐप केस में CBI की बड़ी कार्रवाई, 6 राज्यों में 33 ठिकानों पर छापे
महादेव बेटिंग ऐप केस में CBI की बड़ी कार्रवाई, 6 राज्यों में 33 ठिकानों पर छापे
फर्जी कोर्ट ऑर्डर से 129 वेबसाइट ब्लॉक, दूरसंचार सचिव से जवाब तलब
फर्जी कोर्ट ऑर्डर से 129 वेबसाइट ब्लॉक, दूरसंचार सचिव से जवाब तलब
मोबाइल और रील्स में खो रहे हैं बच्चे? माता-पिता इन बातों का रखें ध्यान
मोबाइल और रील्स में खो रहे हैं बच्चे? माता-पिता इन बातों का रखें ध्यान
सर्दियों में त्वचा का रूखापन दूर करने के लिए अपनाएं ये 7 स्किनकेयर टिप्स, स्किन बैरियर भी रहेगा मजबूत
सर्दियों में त्वचा का रूखापन दूर करने के लिए अपनाएं ये 7 स्किनकेयर टिप्स, स्किन बैरियर भी रहेगा मजबूत
बढ़ता वायु प्रदूषण बच्चों की सेहत के लिए खतरा, माता-पिता इन 7 बातों का रखें ध्यान
बढ़ता वायु प्रदूषण बच्चों की सेहत के लिए खतरा, माता-पिता इन 7 बातों का रखें ध्यान
सर्दियों में जरूर खाएं ये 5 पारंपरिक भारतीय सुपरफूड, सेहत को मिलेंगे कई पोषक तत्व
सर्दियों में जरूर खाएं ये 5 पारंपरिक भारतीय सुपरफूड, सेहत को मिलेंगे कई पोषक तत्व
astrology