— The Darwin Awards (@AwardsDarwin_) September 20, 2022इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि युवक पहले शराब पीता नजर आ रहा है। उसके बाद वो एक प्लास्टिक के टब में शराब की बोतल से शराब पलट देता है और फिर लाइटर से आग जला देता है। टब में आग पकड़ लेने के बाद वो उसके ऊपर बैठते हुए दिख रहा है। अचानक आग की लपटें बढ़ जाती हैं और वो सीढ़ियों से उसी के रास्ते नीचे उतरने लगता है। अचानक आग फैलती है और दीवारों पर भी लग जाती है और धीरे-धीरे रौद्र रूप ले लेती है। शख्स आग बुझाने की कोशिश करने लगता है मगर लपटें बढ़ती जाती हैं। इस वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक ने कहा कि अगर आग से खिलवाड़ करना ही था तो अग्निशामक यंत्र भी रखना चाहिए था। एक ने कहा कि आखिर वो युवक कितना पिया हुआ था कि उसे समझ नहीं आया कि ऐसा करना खतरनाक है? एक ने कहा कि इसी वजह से माता-पिता बच्चों के भरोसे घर नहीं छोड़ते हैं।
















