सोशल मीडिया पर आए दिन जानवरों से जुड़े कई वीडियो वायरल होते हैं जिनमें से कुछ पालतू जानवरों से जुड़े होते हैं। ऐसा ही एक वीडियो बिल्ली से जुड़ा सामने आ रहा हैं जो सभी को हंसने पर मजबूर कर रहा हैं। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि बिल्ली की मालकिन उसके पंजो पर कागज चिपका देती है। जिसके बाद बिल्ली द्वारा की गई हरकत सभी को हैरान कर रही है। हालांकि, बिल्ली प्रेमियों को यह वीडियो पसंद नहीं आया। उनका कहना है कि ये जानवरों के प्रति अत्याचार है। बिल्ली के इस बेहद मजेदार वीडियो को इंस्टाग्राम पर animalonplanet नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।














